- Hindi News »
- India »
- Encounter Between Terrorists And Security Forces Still Continues In Anantnag 2 Soldiers Martyred And 3 Injured
अनंतनाग में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ अब भी जारी, 2 जवान शहीद तीन घायल
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ अब भी जारी है। इस मुठभेड़ में दो जवान के शहीद हो जाने की ख़बर है। वहीं सेना के तीन जवान घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
- Written By: शानू शर्मा

अनंतनाग मुठभेड़ में दो जवान शहीद (सौजन्यः सोशल मीडिया)
श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में आतंकी घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रहा। अनंतनाग जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच चल रहे मुठभेड़ में दो जवान शहीद हो गएं। वहीं तीन जवान के घायल होने की ख़बर है। मिल रही जानकारी के मुताबिक अभी भी सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। रास्ते को पूरी तरह से सील कर दिया गया है जिससे की कोई भी आतंकी भाग ना पाएं। इलाके में सर्च अभियान जारी है। वहीं घायल जवानों को अस्पलात पहुंचाया गया है।
अधिकारियों ने बताया कि अनंतनाग के कोकरनाग इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में दो जवान घायल हो गए। इससे पहले, एक्स पर एक पोस्ट में भारतीय सेना की चिनार कोर ने कहा, “विशिष्ट खुफिया इनपुट के आधार पर, भारतीय सेना, जम्मू कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ ने आज अनंतनाग के कोकरनाग क्षेत्र में एक संयुक्त अभियान शुरू किया। संपर्क स्थापित किया गया और गोलीबारी शुरू हुई। दो जवान घायल हो गए और उन्हें इलाके से निकाल लिया गया। ऑपरेशन अभी भी जारी है।”
यह भी पढ़ें- रियासी में आतंकी हमले में मारे गए बस चालक की पत्नी को मिली सरकारी नौकरी
सम्बंधित ख़बरें
इल्तिजा मुफ्ती को अलगाववादियों का समर्थन करना पड़ा भारी, महबूबा मुफ्ती की बेटी का ‘एक्स’ अकाउंट बैन
सोपोर में नशे पर बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक, पुलिस के हत्थे चढ़े 5 तस्कर, भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद
जम्मू में JDA का हंटर; रिंग रोड कॉरिडोर किनारे प्राधिकरण ने की बड़ी कार्रवाई, 15 से ज्यादा ढांचे किए जमींदोज
जम्मू में बड़ा हादसा, पुल ढहने से मलबे में दबकर कई लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
पुलिस ने बताया कि इससे पहले दिन में अनंतनाग जिले के अहलान गगरमांडू इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच एक और मुठभेड़ हुई। कश्मीर जोन पुलिस के आधिकारिक एक्स हैंडल पर एक पोस्ट में लिखा गया, “अनंतनाग जिले के अहलान गगरमांडू इलाके में मुठभेड़ शुरू हो गई है। पुलिस और सुरक्षा बल काम पर हैं।”
संबंधित घटनाक्रम में, जम्मू-कश्मीर पुलिस ने शनिवार को चार आतंकवादियों के स्केच जारी किए, जिन्हें आखिरी बार कठुआ जिले के मल्हार, बानी और सोजधर के ढोक में देखा गया था। पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी के लिए सूचना देने वाले को 5 लाख रुपये का इनाम देने की भी घोषणा की। यह घटना जम्मू क्षेत्र में हाल ही में हुए आतंकवादी हमलों के बाद हुई है, जिसमें कठुआ में सेना के काफिले पर आतंकवादी हमला और डोडा और उधमपुर में मुठभेड़ शामिल हैं।
एजेंसी इनपुट के साथ
Encounter between terrorists and security forces still continues in anantnag 2 soldiers martyred and 3 injured
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Navabharat Nishanebaaz: प्रमोशन लेने से किया इनकार, कांस्टेबल को अपने पद से प्यार
May 14, 2026 | 06:34 AMLIVEआज की ताजा खबर 14 मई LIVE: लखनऊ में आज दोपहर 12:30 बजे प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार होगा
May 14, 2026 | 06:28 AMअब नहीं होगी LPG की कमी! यूएई में बड़ी ऊर्जा डील करेंगे पीएम मोदी, घरेलू सिलेंडरों की आपूर्ति में होगा सुधार
May 14, 2026 | 06:07 AMभारत पहुंचते ही अराघची का कुवैत पर वार! 4 ईरानियों को बंदी बनाने का आरोप, कड़े शब्दों में जताई नाराजगी
May 14, 2026 | 05:43 AMUber ड्राइवरों के लिए बड़ा बदलाव, केंद्र सरकार ने Electric Vehicles अपनाने को कहा
May 14, 2026 | 05:16 AMऐसा होगा आज के दिन जन्मे बच्चों का भविष्य: व्यवहारकुशलता और लेखन में पाएंगे ख्याति
May 14, 2026 | 05:00 AMPM मोदी की अपील के बाद बढ़ा Work From Home ट्रेंड, घर को ऑफिस बनाने के लिए तुरंत खरीद लें ये 5 जरूरी गैजेट्स
May 14, 2026 | 03:14 AMवीडियो गैलरी

NEET पेपर लीक: 2 साल की मेहनत पर फिरा पानी, विपक्ष ने सरकार को घेरा; छात्रों ने पूछा- मन की बात का क्या?
May 13, 2026 | 02:45 PM
कौन थे लग्जरी के शौकीन प्रतीक यादव? सपा सुप्रीमो अखिलेश से कैसा था नाता, जानें सब कुछ- VIDEO
May 13, 2026 | 01:35 PM
मऊ मामले पर भड़के सपा सांसद, UP के मंत्री पर हत्या की साजिश के गंभीर आरोप, बोले- सरकारी कार्यक्रम किया हाइजैक
May 13, 2026 | 01:01 PM
Prateek Yadav Death News: प्रतीक यादव के निधन पर भावुक हुए बड़े भाई अखिलेश, दिया बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 13, 2026 | 12:46 PM
NEET Exam Cancelled 2026: एक पेपर लीक से सरकार को कितने सौ करोड़ का नुकसान? रकम जान उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 12, 2026 | 05:13 PM
पूरी दुनिया में महा-संकट की आहट पीएम मोदी ने देशवासियों को किया आगाह, विपक्ष पर बरसी बीजेपी
May 12, 2026 | 02:41 PM














