Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, जानिए कहां कितने चरण में होगी वोटिंग और कब आएंगे नतीजे?

मंगलवार को मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनावों की घोषणा की। इस बार महाराष्ट्र में एक चरण तो झारखंड में 2 चरणों में चुनाव आयोजित कराए जाएंगे।

  • By अभिषेक सिंह
Updated On: Oct 15, 2024 | 04:20 PM

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार (सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। महाराष्ट्र में इस बार भी एक चरण में वोटिंग होगी। जिसके लिए 20 नवंबर को वोट डाले जाएंगे जबकि चुनाव नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। दूसरी तरफ झारखंड में दो चरणों में चुनाव आयोजित किए जाएंगे। यहां 13 और 20 नवंबर को मतदान होगा, जबकि परिणाम 23 नवंबर को ही घोषित किया जाएगा।

मंगलवार को मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनावों की घोषणा की। इस बार महाराष्ट्र में एक चरण तो झारखंड में 2 चरणों में चुनाव आयोजित कराए जाएंगे। महाराष्ट्र की सभी 288 सीटों के लिए 20 नवंबर तो झारखंड की 43 सीटों के लिए 13 नवबंर और 38 सीटों के लिए 20 नवंबर को वोटिंग होगी। दोनों ही राज्यों के नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें:- कौन है असली NCP का मालिक, सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, क्या विधानसभा चुनाव के पहले होगा फैसला

सम्बंधित ख़बरें

SIR Controversy: बिहार के बाद अब बाकी राज्यों में सियासी संग्राम, विपक्ष ने साधा निशाना!

CSDS संजय कुमार के खिलाफ FIR, वोटिंग की झूठी आंकड़ेबाजी दिखाकर भ्रम फैलाने का आरोप

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव वैध या अवैध? सुप्रीम कोर्ट में आज होगी आंबेडकर की याचिका पर सुनवाई

कांग्रेस को इलेक्शन कमीशन पर भरोसा नहीं! महाराष्ट्र चुनाव को लेकर बनाई कमेटी

महाराष्ट्र में कुल मतदाता 9.63 करोड़

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि महाराष्ट्र में कुल मतदाताओं की संख्या 9.63 करोड़ है, जिसमें से 4.97 करोड़ पुरुष और 4.66 करोड़ महिला मतदाता हैं। पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं की संख्या 20.93 लाख है। महाराष्ट्र में 1,00,186 मतदान केंद्र हैं, इस बार भी हम पीडब्ल्यूडी और महिलाओं द्वारा संचालित बूथ बनाएंगे।”

झारखंड में कुल मतदाता 2.6 करोड़

प्रेस कॉन्फ्रेंस में कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि झारखंड में कुल मतदाताओं की संख्या 2.6 करोड़ है, जिसमें से 1.29 करोड़ महिला और 1.31 करोड़ पुरुष मतदाता हैं। पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं की संख्या 11.84 लाख है। झारखंड में 29,562 मतदान केंद्र होंगे।

हर चुनाव में इतिहास रच रहा भारत

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि भारत हर चुनाव में नया इतिहास रच रहा है। महाराष्ट्र में 52789 स्थानों पर 100186 मतदान केंद्र हैं, कुल मतदाता- 9.63 करोड़। झारखंड में 81 सीटें हैं, 2.6 करोड़ मतदाता हैं, पहली बार मतदान करने वाले मतदाता- 11.8 लाख। 20281 स्थानों पर 29562 मतदान केंद्र हैं।

हरियाणा और जम्मू-कश्मीर का आभार

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि मैं हरियाणा और जम्मू-कश्मीर के सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त करना चाहता हूं। दोनों चुनावों में जो जोश दिखा है, उसे लंबे समय तक याद रखा जाएगा। हम चुनाव की घोषणा के समय ही अपने इरादे जाहिर कर देते हैं। लोकसभा चुनाव की घोषणा के समय ही हमने अपनी बात साफ तौर पर रख दी थी। जम्मू-कश्मीर में चुनाव के दौरान कोई हिंसा नहीं हुई।

यह भी पढ़ें:- सपा को राष्ट्रीय पार्टी बनाने का सपना लिए अखिलेश का ‘मिशन महाराष्ट्र’ शुरू, जम्मू-कश्मीर में नहीं बच पाई थी जमानत…

Election commission announced dates for assembly elections in maharashtra and jharkhand

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 15, 2024 | 04:10 PM

Topics:  

  • Assembly Elections
  • Jharkhand Assembly Elections
  • Maharashtra Assembly Elections

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.