824 सीटों पर महासंग्राम: 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान आज, बंगाल से लेकर असम तक जानें पूरा समीकरण
ECI PC Today: भारत निर्वाचन आयोग आज शाम 4 बजे 5 राज्यों की 824 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित करेगा। इसके साथ ही पश्चिम बंगाल, केरल और तमिलनाडु में आचार संहिता लागू हो जाएगी।
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
फोटो- नवभारत डिजाइन
Assembly Elections Updates: आज दिल्ली के विज्ञान भवन से चुनावी बिगुल बजने वाला है। शाम 4 बजे पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु, असम और पुडुचेरी के लिए विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा करेगा। इन 5 क्षेत्रों की कुल 824 सीटों पर मतदान होगा।
चुनाव आयोग एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी की चुनावी तारीखों का ऐलान करेगा। इन पांचों क्षेत्रों की विधानसभाओं का कार्यकाल 15 जून तक समाप्त हो रहा है, इसलिए समय पर चुनाव कराना अनिवार्य है। आइए, राज्यवार तरीके से समझते हैं कि कहां की सियासी जमीन पर क्या समीकरण बन रहे हैं और पिछली बार का इतिहास क्या रहा है।
पश्चिम बंगाल: 294 सीटों पर 8 चरणों वाला ‘अग्निपरीक्षा’ का मैदान
पश्चिम बंगाल की राजनीति इस बार भी सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहने वाली है, क्योंकि यहां की 294 विधानसभा सीटों पर बहुमत के लिए 148 का आंकड़ा चाहिए। राज्य विधानसभा का कार्यकाल 7 मई को समाप्त हो रहा है। यहां करीब 7 करोड़ मतदाता हैं, जिनमें 3.6 करोड़ पुरुष और 3.4 करोड़ महिलाएं शामिल हैं। पिछली बार यानी 2021 में चुनाव आयोग ने सुरक्षा कारणों से यहां 8 चरणों में वोटिंग कराई थी। 2021 के नतीजों में ममता बनर्जी की टीएमसी ने 213 सीटें जीतकर प्रचंड बहुमत पाया था, जबकि बीजेपी 77 सीटों पर सिमट गई थी। इस बार भी टीएमसी और बीजेपी के बीच कांटे की टक्कर मानी जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
Bengal Elections: फालता में TMC और BJP समर्थकों में हिंसक झड़प, इलाके में CRPF-RAF के जवान तैनात, मचा बवाल
किसी भी हाल में क्षेत्र न छोड़ें विधायक, बंगाल चुनाव के नतीजों से पहले भाजपा ने जारी किया फरमान
जीती तो CM, हारी तो EVM…बंगाल में TMC के दोहरे मापदंड पर भड़की BJP; पंजाब सरकार को भी लिया आड़े हाथ
Bengal Elections: डायमंड हार्बर के एक पोलिंग बूथ पर रोकी गई वोटिंग, EVM मशीन बिगड़ी, वोटर्स ने मांगा जवाब
तमिलनाडु और केरल: दक्षिण के दुर्ग में एक ही फेज की परंपरा
तमिलनाडु की 234 सीटों पर सत्ता का फैसला 10 मई तक होना है, क्योंकि उसी दिन विधानसभा का कार्यकाल खत्म हो रहा है। यहां 5.6 करोड़ मतदाता अपनी सरकार चुनेंगे। पिछली बार यहां एक ही चरण में 6 अप्रैल को मतदान हुआ था, जिसमें डीएमके (DMK) गठबंधन ने 159 सीटें जीतकर एआईएडीएमके को सत्ता से बाहर कर दिया था। पड़ोसी राज्य केरल की 140 सीटों पर भी पिछली बार एक ही चरण में चुनाव हुए थे।
यह भी पढ़ें: EC आज करेगा बंगाल-असम चुनाव की तारीखों का ऐलान! सामने आया बड़ा अपडेट
केरल विधानसभा का कार्यकाल 23 मई 2026 को पूरा हो रहा है। 2021 में यहां एलडीएफ (LDF) ने 99 सीटें जीतकर इतिहास रचा था और पिनराई विजयन दोबारा मुख्यमंत्री बने थे। केरल में इस बार एनडीए बनाम माकपा की सीधी लड़ाई देखी जा सकती है।
असम और पुडुचेरी का हिसाब-किताब
असम की 126 विधानसभा सीटों पर 20 मई को कार्यकाल समाप्त हो रहा है। यहां बहुमत के लिए 64 सीटें जरूरी हैं और कुल 2.4 करोड़ वोटर हैं। पिछली बार असम में तीन चरणों में चुनाव हुए थे, जिसमें भाजपा गठबंधन ने 75 सीटें जीतकर सरकार बनाई थी। वहीं, केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी अपनी 30 सीटों के साथ तैयार है, जिसका कार्यकाल 15 जून को खत्म होगा। यहां बहुमत का आंकड़ा 16 है। पिछली बार यहां एनडीए (NR कांग्रेस और भाजपा) ने 16 सीटें जीतकर सरकार बनाई थी।
