Bengal Elections: डायमंड हार्बर के एक पोलिंग बूथ पर रोकी गई वोटिंग, EVM मशीन बिगड़ी, वोटर्स ने मांगा जवाब
Diamond Harbour Voting: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में आज 15 बूथों पर दोबारा मतदान कराया जा रहा है। इस बीच डायमंड हार्बर के एक पोलिंग बूथ पर ईवीएम मशीन बिगड़ी गई है।
- Written By: प्रिया जैस
डायमंड हार्बर पोलिंग बूथ (सौजन्य-एक्स)
Polling Booth in Diamond Harbour: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में आज (2, मई) को 15 बूथों पर दोबारा मतदान किया जा रहा है। इस दौरान दक्षिण 24 परगना के मगराहाट पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के 11 बूथों तथा डायमंड हार्बर विधानसभा क्षेत्र के 4 बूथों पर शनिवार को दोबारा मतदान जारी है। इस बीच खबर सामने आई है कि डायमंड हार्बर विधानसभा क्षेत्र की एक बूथ पर ईवीएम मशीन खराब हो गई है।
ईवीएम मशीन खराब होने के कारण वोटिंग रोक दी गई है। मिली जानकारी के अनुसार डायमंड हार्बर विधानसभा क्षेत्र के रॉयनगर प्राइमरी स्कूल में बूथ नंबर 243 पर एक वोटर ने शिकायत की है। उनका कहना है कि वे आधे घंटे से ज़्यादा समय से इंतज़ार कर रहे हैं, क्योंकि यहां EVM ठीक से काम नहीं कर रही है।
वोटर्स ने की शिकायत
इस कारण पोलिंग बूथ के बाहर मतदाताओं की लंबी कतार लगी है। लेकिन ईवीएम आधे घंटे से खराब होने के कारण कोई वोट नहीं कर पा रहा है। एक वोटर, रचिंद्रनाथ ने बताया, हम यहां आधे घंटे से खड़े हैं। हमें बताया गया था कि मशीन में कोई दिक्कत है और इसे बदल दिया जाएगा। लेकिन अब आधे घंटे से ज़्यादा समय हो गया है। मगर इसके लिए कोई यहां नहीं आया है, और वोटिंग दोबारा शुरू नहीं हुई है। हमें कोई जानकारी दीजिए, नहीं तो हम वापस चले जाएंगे। कोई हमें कुछ भी नहीं बता रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
डायमंड हार्बर और मगरहाट में दोबारा मतदान शुरू, मतदान केंद्रों पर सुरक्षाकर्मियों का कड़ा पहरा
4 मई से पहले बड़ा धमाका! TMC की इंटरनल रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा, किसे मिल रहीं 200 से ज्यादा सीटें?
नागपुर में गरजे वडेट्टीवार, बंगाल में भाजपा ने की लोकतंत्र की हत्या, अब जनता पर महंगाई का प्रहार
चुनावी नतीजों से पहले सुप्रीम कोर्ट पहुंची ममता बनर्जी की TMC, चीफ जस्टिस बोले- तत्काल सुनवाई करो
#WATCH | A voter, Rachindranath, says, “We have been standing here for half an hour now. We were told that there is a problem with the machine and it will be replaced. But it has been over half an hour now. But nobody has come here for that, and voting has not resumed. Give us an… pic.twitter.com/dBOq9U4Mug — ANI (@ANI) May 2, 2026
मशीन ठीक करने कोई नहीं आया
डायमंड हार्बर विधानसभा क्षेत्र के रॉयनगर प्राइमरी स्कूल में बूथ नंबर 243 पर एक अन्य वोटर अब्दुर रहमान ने बताया, कि, मैं यहां एक घंटे से खड़ा हूं। वे हमसे कह रहे हैं कि मशीन में कुछ गड़बड़ी आ गई है और कोई उसे ठीक करने आएगा। लेकिन अब तक कोई नहीं आया है। यह कब होगा?
यह भी पढ़ें – जम्मू के बंतलाब इलाके में ढहा पुल का हिस्सा, 3 मजदूरों की मलबे में दबकर मौत, उपमुख्यमंत्री ने बताई बड़ी चूक
आपको जानकारी दें, कि पश्चिम बंगाल में 15 बूथों पर दोबारा मतदान किया जा रहा है। सुबह 9 बजे तक, मगराहाट पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में लगभग 16.68% और डायमंड हार्बर विधानसभा क्षेत्र में 15.83% मतदान दर्ज किया गया।
