Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भारत में इस दिन मनाई जाएगी बकरीद, शाही इमाम ने किया ऐलान; जानें कब शुरू होगी हज यात्रा और कब है अरफा का दिन

Eid-ul-Adha 2026 India Date: भारत में बकरीद (ईद-उल-अजहा) की तारीख का ऐलान हो गया है। जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद शबान बुखारी ने चांद न दिखने के बाद तारीख का आधिकारिक घोषणा की।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: May 18, 2026 | 07:29 AM

जामा मस्जिद (सौजन्य-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Eid-ul-Adha (Bakrid) 2026 Date: देश भर में मुसलमानों का सबसे बड़े त्योहारों में से एक बकरीद (ईद-उल-अजहा) की तारीख का ऐलान कर दिया है। दिल्ली की ऐतिहासिक जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद शबान बुखारी ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि इस साल भारत में बकरीद गुरुवार, 28 मई को मनाई जाएगी।

यह घोषणा रविवार शाम को चांद देखने के लिए हुई ‘मरकजी रुयते-हिलाल कमेटी’ की बैठक के बाद की गई। मुस्लिम धर्मगुरुओं ने बताया कि भारत में ईद-उल-अज़हा 28 मई को मनाई जाएगी, क्योंकि रविवार शाम को देश के ज़्यादातर हिस्सों में इस्लामी महीने ‘जिल हिज्जा’ की शुरुआत का संकेत देने वाला नया चांद नहीं दिखा।

जिल हिज्ज 19 मई से शुरू होगा

दिल्ली की जामा मस्जिद में मरकजी रुयते-हिलाल कमेटी की बैठक के बाद एक वीडियो संदेश जारी किया। इस संदेश में शाही इमाम सैयद शबान बुखारी ने कहा, “आज जिल हिज्ज महीने का चांद नहीं दिखा। दिल्ली की जामा मस्जिद में मरकजी रुयते-हिलाल कमेटी की बैठक के दौरान यह फैसला लिया गया कि मौजूदा महीना पूरे 30 दिन का होगा।”

सम्बंधित ख़बरें

महाराष्ट्र में 30 जून से पहले होगी किसानों की कर्जमाफी, सीएम फडणवीस का बड़ा ऐलान

पुणे रिंग रोड के लिए 14 गांवों की जमीन अधिग्रहण प्रस्तावित, ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत

पिंपरी-चिंचवड़ मनपा में वाहनों का बढ़ता काफिला विवादों में, ‘साइकिल डे’ योजना भी ठंडी पड़ी

Kamla Nehru Hospital में चार दिन तक नहीं उठा कचरा, मरीजों की सेहत पर मंडराया खतरा

NEWS: The Crescent for the month of Dhul Hijjah was SEEN today subsequently tomorrow i.e Monday, 18 May 2026 will be the first day of Dhul Hijjah 1447 Day of Arafah: Tuesday, 26 May 2026
Eid Al Adha: Wednesday, 27 May 2026 pic.twitter.com/wnQWUZwksn
— Inside the Haramain (@insharifain) May 17, 2026

उन्होंने आगे घोषणा की कि, चूंकि चांद नहीं दिखा, इसलिए ‘जिल हिज्ज’ इस्लामी कैलेंडर का आखिरी महीना का पहला दिन मंगलवार, 19 मई, 2026 को पड़ेगा।

यह भी पढ़ें – स्वीडन ने PM मोदी को सर्वोच्च सम्मान से नवाजा, प्रधानमंत्री के खाते में दर्ज हुआ 31वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान

जिल हिज्ज 1447 / 2026 की महत्वपूर्ण तारीखें

  1. जिल हिज्ज का पहला दिन – सोमवार, 18 मई 2026
  2. हज शुरू होने का दिन – सोमवार, 25 मई 2026
  3. अरफा का दिन – मंगलवार, 26 मई 2026
  4. ईद-उल-अजहा का दिन – बुधवार, 27 मई 2026

28 मई को मनाई जाएगी बकरीद

इस्लामी परंपरा के अनुसार, बकरीद का त्योहार जिल हिज्ज महीने के 10वें दिन मनाया जाता है। अपने बयान में शाही इमाम ने स्पष्ट किया कि चूंकि जिल हिज्ज महीना 19 मई से शुरू हो रहा है, इसलिए जिल हिज्ज का 10वां दिन उसी हिसाब से 28 मई को पड़ेगा। उन्होंने कहा, “ईद-उल-अजहा, इंशाअल्लाह, गुरुवार, 28 मई को होगी।” इस घोषणा के साथ ही, पूरे देश में बकरीद की तैयारियों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो गई है।

Eid ul adha 2026 date india bakrid on may 28 jama masjid shahi imam

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 18, 2026 | 07:29 AM

Topics:  

  • Eid al-Adha
  • Hindi News
  • Latest News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.