Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अवैध खनन मामले में ईडी का बड़ा एक्शन, हरियाणा कांग्रेस नेता सुरेंद्र पंवार को किया गिरफ्तार

ईडी ने बड़े पैमाने पर अवैध खनन से जुड़े धन शोधन मामले में हरियाणा कांग्रेस के नेता सुरेंद्र पवार को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने विधायक पंवार से जुड़े परिसरों पर जनवरी में छापेमारी की थी। जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में यमुनानगर से इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के पूर्व विधायक दिलबाग सिंह और उनके एक सहयोगी कुलविंदर सिंह को गिरफ्तार किया था।

  • By शुभम पाठक
Updated On: Jul 20, 2024 | 09:19 PM

हरियाणा कांग्रेस के विधायक सुरेंद्र पंवार को ईडी ने किया गिरफ्तार (सोर्स:- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

चंडीगढ़: अवैध खनन मामले से जुड़े धन शोधन मामले मे ईडी का बड़ा एक्शन सामने आया है जहां प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने हरियाणा कांग्रेस के विधायक सुरेंद्र पंवार को अवैध खनन से जुड़े धन शोधन मामले में शनिवार को गिरफ्तार किया। विधायक सुरेंद्र पवार को गुरुग्राम से शनिवार तड़के हिरासत में लिया गया। जानकारी के लिए बता दें कि विधायक को अंबाला में धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) की विशेष अदालत में पेश किया गया, जिसने विधायक को 29 जुलाई तक प्रवर्तन निदेशालय की हिरासत में भेज दिया।

ईडी ने बड़े पैमाने पर अवैध खनन से जुड़े धन शोधन मामले में हरियाणा कांग्रेस के नेता सुरेंद्र पवार को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने विधायक पंवार से जुड़े परिसरों पर जनवरी में छापेमारी की थी। जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में यमुनानगर से इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के पूर्व विधायक दिलबाग सिंह और उनके एक सहयोगी कुलविंदर सिंह को गिरफ्तार किया था।

पंवार के वकील का अनुरोध

मिली जानकारी के अनुसार पंवार के वकील के अनुरोध पर अदालत ने ईडी को निर्देश दिया कि वह विधायक के वकील को रोजाना आधे घंटे के लिए उनसे मिलने की अनुमति दे और उन्हें चिकित्सकों द्वारा निर्धारित दवाएं उपलब्ध कराए। इसके साथ ही एजेंसी ने राज्य के यमुनानगर क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अवैध खनन के आरोप में सोनीपत से विधायक पंवार से जुड़े परिसरों पर जनवरी में छापेमारी की थी। इसके बाद पुलिस ने इस मामले में यमुनानगर से इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के पूर्व विधायक दिलबाग सिंह और उनके एक सहयोगी कुलविंदर सिंह को गिरफ्तार किया था।

सम्बंधित ख़बरें

भारत में कब बनेगा मुस्लिम प्रधानमंत्री? 16 साल पहले राहुल गांधी ने दिया था जवाब, अब फिर वायरल हो रहा VIDEO

बीजेपी-कांग्रेस का ‘अंबरनाथ प्रयोग’ पड़ा भारी! शिवाजीराव मोघे ने याद दिलाया 2017 का यवतमाल फॉर्मूला

मैं देश नहीं झुकने दूंगा का दावा, लेकिन एक्शन बिलकुल उल्टा; विदेश नीति पर खरगे ने मोदी सरकार को घेरा

अकोला चुनाव में AIMIM की एंट्री से कांग्रेस की बढ़ी मुश्किल? जानिए पूरा समीकरण

ये भी पढ़ें:-NEET विवाद के सच से उठेगा पर्दा, सीबीआई ने पेपर लीक मामले के मास्टरमाइंड को किया गिरफ्तार

प्रतिबंध के बावजूद खनन क मामला

जानकारी के लिए बता दें कि राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) द्वारा लगाए गए प्रतिबंध के बावजूद यमुनानगर और इसके आसपास के जिलों में पूर्व में पत्थर, बजरी और रेत के कथित अवैध खनन को लेकर हरियाणा पुलिस की ओर से कई प्राथमिकी दर्ज की गई थीं। धन शोधन का यह मामला भी इसी से संबंधित है। केंद्रीय एजेंसी ‘ई-रवाना’ योजना में कथित धोखाधड़ी की भी जांच कर रही है। ‘ई-रवाना’ एक ऑनलाइन पोर्टल है, जिसे हरियाणा सरकार ने रॉयल्टी और कर संग्रह को आसान बनाने तथा खनन क्षेत्रों में कर चोरी को रोकने के लिए 2020 में शुरू किया था।

ये भी पढ़ें:-गोंडा के बाद एक बार फिर बड़ा रेल हादसा, अमरोहा में पलटी ट्रेन, रेल मार्ग हुआ प्रभावित

इसके साथ ही ईडी के अनुसार, यह अनुमान लगाया गया है कि कथित अवैध खनन के जरिये पिछले कुछ वर्षों में लगभग 400-500 करोड़ रुपये का अवैध धन अर्जित किया गया। इस बीच, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक मेहता ने पंवार की गिरफ्तारी को “राजनीति से प्रेरित” बताया। हरियाणा की 90 सीट के लिए विधानसभा चुनाव इस वर्ष के अंत में होने वाले हैं।

Ed takes big action in illegal mining case haryana congress leader surendra pawar arrested

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 20, 2024 | 09:19 PM

Topics:  

  • Congress

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.