Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘बेटा चला गया, अब क्यों जीऊं?’, स्टंटबाज एसयूवी ने ली 23 साल के साहिल की जान, मां का ये वीडियो देख रो देंगे आप

Delhi Dwarka Accident: दिल्ली के रहने वाले साहिल को रीलबाजी के चक्कर में कुचल दिया गया। अब साहिल की मां इंसाफ के लिए दर-ब-दर भटक रहीं हैं। उनके कई वीडियो भी सामने आए हैं जो बेहद दुखी कर देने वाले हैं।

  • Written By: प्रतीक पांडेय
Updated On: Feb 17, 2026 | 12:17 PM

साहिल की बचपन की फोटो और उनकी मां, फोटो- सोशल मीडिया

Follow Us
Close
Follow Us:

Dwarka Accident Case: सोशल मीडिया पर ‘लाइक्स’ और ‘व्यूज’ की भूख किस कदर इंसानी जिंदगी पर भारी पड़ रही है, इसकी एक भयावह तस्वीर दिल्ली के द्वारका से सामने आई है। 3 फरवरी 2026 को हुए एक सड़क हादसे ने न केवल 23 साल के एक होनहार युवक की जान ले ली, बल्कि सड़क सुरक्षा और नाबालिगों के हाथ में स्टीयरिंग थमाने वाले माता-पिता की जिम्मेदारी पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

3 फरवरी की सुबह करीब 11:57 बजे, साहिल धनेश्रा अपनी बाइक से ऑफिस जा रहे थे। द्वारका साउथ थाना क्षेत्र के लाल बहादुर शास्त्री कॉलेज के पास एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो (UP57BM3057) ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मारी। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी एक टैक्सी से जा टकराई, जिससे टैक्सी चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। साहिल की मौके पर ही मौत हो गई।

‘फन रील’ और जानलेवा स्टंट बना कारण

साहिल की मां, इन्ना माकन के आरोपों ने इस मामले को और भी गंभीर बना दिया है। उनके अनुसार, यह महज एक दुर्घटना नहीं बल्कि एक ‘आपराधिक गतिविधि’ थी।

सम्बंधित ख़बरें

मानवता के लिए ‘मशीनी दिमाग’: ग्लोबल साउथ के पहले एआई महाकुंभ में क्या है पीएम मोदी का विजन?

AI Impact Summit 2026 में जेप्टो का जलवा: मेहमानों के लिए वेन्यू के अंदर ही बनाया डार्क स्टोर

जालना पुलिस का स्मार्ट मॉडल, डिजिटल निगरानी से अपराध नियंत्रण मजबूत; राज्य के लिए उदाहरण

दिल्ली AI समिट में सुरक्षा की खुली पोल: PM मोदी के आने से पहले स्टॉल से चोरी हुए कीमती AI डिवाइस

• रील का चक्कर: आरोप है कि 17 वर्षीय नाबालिग ड्राइवर अपनी बहन के साथ सड़क पर ‘स्पीड फन रील’ बना रहा था। उसकी बहन बगल में बैठकर वीडियो शूट कर रही थी।

• खतरनाक स्टंट: प्रत्यक्षदर्शियों और पीड़ित परिवार के अनुसार, स्कॉर्पियो गलत लेन में चल रही थी और ड्राइवर बस के ठीक सामने आकर स्टंट करने की कोशिश कर रहा था, उसी दौरान उसने साहिल को टक्कर मार दी।

दिल्ली से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सुरक्षा के दावों पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है- क्या वाकई आज कोई भी कहीं सुरक्षित है? मामला दिल्ली के द्वारका का है जहां एक तेज रफ्तार गाड़ी ने सिर्फ फन रील्स बनाने के लिए घर से निकले नाबालिग (17 साल) ने एक 23 साल के मासूम साहिल धनेश्रा… pic.twitter.com/rw3DA5M7di — Srishti vishwakarma (@Srishtivishwak4) February 17, 2026

13 पुराने चालान और फिर भी खुली छूट

इस मामले में सबसे चौंकाने वाला पहलू गाड़ी का पिछला रिकॉर्ड है। साहिल की मां ने खुलासा किया कि जिस स्कॉर्पियो ने उनके बेटे की जान ली, उस पर पहले से ही ओवर-स्पीडिंग के 13 चालान लंबित थे। इसके बावजूद, आरोपी के पिता ने उसे बिना ड्राइविंग लाइसेंस के गाड़ी चलाने से नहीं रोका। यह दर्शाता है कि कानून का डर न तो नाबालिग को था और न ही उसके अभिभावकों को।

कानूनी पेंच भी फंसा: आरोपी नाबालिग या बालिग?

हादसे के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया, लेकिन कानूनी पेच के कारण उसे राहत मिल गई:

उम्र का विवाद: शुरुआत में दिल्ली पुलिस ने एफआईआर में आरोपी की उम्र 19 साल दर्ज की थी और उस पर बालिग की तरह केस चलाना चाहती थी। हालांकि, बाद में मिले दस्तावेजों से उसकी उम्र 17 साल (नाबालिग) पुष्टि हुई।
जमानत: आरोपी को बोर्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए कोर्ट से अंतरिम जमानत मिल गई है।
पिता की भूमिका: पुलिस ने आरोपी के पिता को हिरासत में लिया था और बाद में रिहा कर दिया, लेकिन MV ACT (मोटर वाहन अधिनियम) के तहत चार्जशीट में उनका नाम शामिल किया जाएगा।

एक मां का संघर्ष और इंसाफ की पुकार

मृतक साहिल अपनी मां का इकलौता बेटा था। इन्ना माकन ने एक सिंगल मदर के तौर पर उसे 23 साल तक अकेले पाल-पोसकर बड़ा किया था। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना दर्द साझा करते हुए कहा कि उनके बेटे की जान रील बनाने के शौक की वजह से गई है। ऑटोंप्सी रिपोर्ट के अनुसार, साहिल की मौत क्रेनियो-सेरेब्रल इंजरी (सिर की चोट) और आंतरिक अंगों में गंभीर चोट लगने के कारण हुई।

“रील्स का शौक या हत्या? द्वारका में साहिल धनेश्वरा की जान लेने वालों को सजा मिलनी ही चाहिए। एक मां की पुकार सुनिए@DelhiPolice pic.twitter.com/n0CIV0wIzp — Rewat Raika Rampura (@rewatrampura_9) February 17, 2026

यह भी पढ़ें: उनको इलाज कराना चाहिए, हिमंता बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी को बताया ‘मानसिक रोगी’, असम में घुसपैठ पर क्या बोले?

यह घटना केवल एक एक्सीडेंट नहीं है, बल्कि यह उस ‘रील्ज कल्चर’ का परिणाम है जहां सड़क को स्टंट का मैदान समझ लिया जाता है। 13 चालान होने के बावजूद एक नाबालिग को चाबी देना अभिभावकों की उस मानसिकता को दर्शाता है जहां “पैसे के दम पर कुछ भी करने” की छूट मान ली जाती है। अब सबकी निगाहें दिल्ली पुलिस पर हैं कि क्या वह इस मामले में कड़ी मिसाल पेश कर पाएगी ताकि भविष्य में कोई दूसरा साहिल ‘रील’ की भेंट न चढ़े।

Dwarka accident minor scorpio driver kills biker while making reels mother demands justice

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 17, 2026 | 12:17 PM

Topics:  

  • Crime News
  • Delhi
  • Delhi News
  • Road Accident
  • Today Hindi News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.