Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

दिल्ली AI समिट में सुरक्षा की खुली पोल: PM मोदी के आने से पहले स्टॉल से चोरी हुए कीमती AI डिवाइस

Delhi AI Summit Theft: इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया है। बेंगलुरु के एक स्टार्टअप सीईओ ने दावा किया है कि हाई-सिक्योरिटी जोन से उनके एआई वियरेबल्स चोरी हो गए हैं।

  • Written By: प्रतीक पांडेय
Updated On: Feb 17, 2026 | 11:29 AM

स्टॉल से चोरी हुए कीमती AI डिवाइस, फोटो- सोशल मीडिया

Follow Us
Close
Follow Us:

Bharat Mandapam Security Breach: राजधानी दिल्ली के भारत मंडपम में जहां दुनिया भर के टेक दिग्गज एआई के भविष्य पर मंथन कर रहे हैं, वहीं एक शर्मनाक घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ‘नियोसेपियन’ (NeoSapien) कंपनी के सीईओ धनंजय यादव का आरोप है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन से ठीक पहले उनके स्टॉल से कीमती एआई डिवाइस गायब हो गए।

‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026’ देश के सबसे हाई-प्रोफाइल इवेंट्स में से एक है, जिसमें गूगल के सीईओ सुंदर पिचई, माइक्रोसॉफ्ट के बिल गेट्स और ओपन एआई के सैम ऑल्टमैन जैसे दिग्गज शामिल हो रहे हैं। लेकिन इस गौरवशाली पल के बीच, बेंगलुरु के उद्यमी धनंजय यादव के लिए समिट का पहला दिन किसी बुरे सपने जैसा साबित हुआ। धनंजय की कंपनी ‘नियोसेपियन’ एआई वियरेबल डिवाइसेज बनाती है, जो बातचीत को ट्रैक करने और भावनाओं के विश्लेषण में सक्षम हैं।

PM मोदी के आगमन से पहले खाली कराया गया था बूथ

घटना के विवरण के अनुसार, 16 फरवरी को दोपहर करीब 2 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आगमन होना था। इससे पहले दोपहर 12 बजे सुरक्षाकर्मी पूरे एक्सपो एरिया की गहन जांच कर रहे थे। धनंजय यादव ने बताया कि उन्होंने सुरक्षा अधिकारियों को जानकारी दी थी कि उनकी कंपनी ने भारत में पहली बार पेटेंटेड एआई वियरेबल बनाए हैं और वे उन्हें प्रदर्शित करने के लिए उत्साहित थे।
हालांकि, सुरक्षाकर्मियों के बीच समन्वय की कमी दिखी और यादव को तुरंत वहां से जाने को कहा गया। जब उन्होंने अपने डिवाइस साथ ले जाने की बात कही, तो उन्हें कथित तौर पर आश्वासन दिया गया कि सुरक्षाकर्मी वहां मौजूद रहेंगे और सामान पूरी तरह सुरक्षित रहेगा।

सम्बंधित ख़बरें

India AI Impact Expo 2026: PM को आकाश अंबानी ने दिखाया जियो का AI विजन, मोदी ने की पूरे इकोसिस्टम की सराहना

देसी Sarvam Edge देगा ChatGPT और Google Gemini को टक्कर! बिना इंटरनेट मिलेगा एआई का मजा

AI Summit 2026: हाईटेक होने वाली है इंडियन कार्स, एक्सीडेंट से बचाएगा AI! चोरी करना होगा असंभव

दिल्ली से दुनिया तक गूंजा AI का बिगुल, PM मोदी ने किया India AI Impact Expo 2026 का उद्घाटन

6 घंटे बाद मिले खाली पैकेट: CEO ने सुरक्षा पर उठाए सवाल

सुरक्षाकर्मियों के आश्वासन पर भरोसा कर धनंजय यादव अपना सामान वहीं छोड़कर चले गए। करीब 6 घंटे तक समिट एरिया के गेट बंद रहे, जहां केवल सुरक्षाकर्मियों को जाने की अनुमति थी। लेकिन जब यादव वापस अपने बूथ पर पहुंचे, तो उनके होश उड़ गए।
उनके कीमती एआई वियरेबल्स गायब थे और वहां केवल खाली पैकेट पड़े थे। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर खाली पैकेटों की तस्वीर शेयर करते हुए अपना दुख जताया। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर उस एरिया में केवल सुरक्षाकर्मी ही मौजूद थे, तो यह चोरी कैसे संभव हुई?

Day 1 of the AI Impact Summit turned to be a pain for us. I came genuinely excited, it was the first time the summit was being hosted in India, and I wanted to show up personally to support the ecosystem and the government’s push. But what happened next was shocking. At 12… pic.twitter.com/9gVygparq0 — Dhananjay Yadav (@imDhananjay) February 16, 2026

धनंजय यादव का छलका दर्द, बोले- निराश हूं

धनंजय यादव ने अपनी पोस्ट में समिट के प्रति उत्साह और फिर मिली इस निराशा का जिक्र किया। उन्होंने लिखा कि इस इकोसिस्टम और सरकार के प्रयासों का समर्थन करने के लिए उन्होंने फ्लाइट टिकट, होटल और माल ढुलाई पर भारी खर्च किया था, लेकिन हाई-सिक्योरिटी जोन से सामान का गायब होना बेहद परेशान करने वाला है।

यह भी पढ़ें: मुंबई पहुंचे फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, भारत-फ्रांस के बीच हो सकते हैं कौन-कौन से रक्षा सौदे?

उन्होंने इस पूरी घटना को ‘हैरान और शर्मसार’ करने वाला बताया है। अभी तक इस मामले में आधिकारिक तौर पर पुलिस या आयोजकों की प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन इस घटना ने इतने बड़े अंतरराष्ट्रीय आयोजन की सुरक्षा तैयारियों पर गंभीर दाग लगा दिया है।

Theft at delhi ai summit neosapien ceo claims ai devices stolen from stall before pm modi arrival

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 17, 2026 | 11:29 AM

Topics:  

  • AI Impact Summit 2026
  • Delhi News
  • Technology News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.