DU के हंसराज कॉलेज ने बंद किया नॉनवेज, हॉस्टल कैंटीन के मेनू में केवल शाकाहारी खाना
- Written By: सूर्यकांत तिवारी
PHOTO-ANI
नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय (Delhi University) के हंसराज कॉलेज (Hansraj College) में नॉनवेज खाना बंद है। कैंटीन और हॉस्टल (canteen and hostel) में केवल वेज खाना ही परोसा जाएगा। कोरोना महामारी के दौरान शुरू हुई ऑनलाइन क्लॉस (online classes) के दौरान कैंटीन और हॉस्टल में खाना देना बंद कर दिया गया था। अब जब ऑफ़लाइन क्लास शुरू हुई है तो खाने से मेनू से नॉनवेज खाना बाहर कर दिया गया है।
समाचार एजेंसी ANI से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली विश्वविद्यालय के हंसराज कॉलेज ने कोविड महामारी के बाद ऑफलाइन पढ़ाई फिर से शुरू होने के बाद कैंटीन या छात्रावास में छात्रों को मांसाहारी भोजन परोसना बंद कर दिया है।
Delhi University's Hansraj College has stopped serving non-vegetarian food to students in the canteen or hostel after the offline mode of study resumed after the Covid pandemic (14.01) pic.twitter.com/BDXC0fmolY — ANI (@ANI) January 15, 2023
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर भर्ती: आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ी, जानें योग्यता और सैलरी
DU Campus में इवेंट के लिए अब नियम सख्त… बिना अनुमति धरना-प्रदर्शन पर रोक और बाहरी लोगों की एंट्री बंद
‘पहले फैक्ट चेक कर लें’, राहुल गांधी के ‘इंटरव्यू’ वाले दावे पर बिफरी दिल्ली यूनिवर्सिटी, बताए एडमिशन के नियम
DU Admission: मैनेजमेंट कोर्सों के लिए अब इतने विषय जरूरी, यूनिवर्सिटी ने नियमों में किया बड़ा बदलाव
फ़िलहाल इस फैसले को लेकर कई छात्रों में काफी नाराजगी है। बताया जा रहा है कि इसको लेकर छात्रों ने कॉलेज प्रबंधन से शिकायत की है। मांग की गई है कि जल्द से जल्द कॉलेज के कैंटीन और हॉस्टल में नॉनवेज खाना बनाने और परोसने की अनुमति दी जाय। फ़िलहाल इस मामले में हॉस्टल प्रबंधन ने कोई निर्णय नहीं लिया है। माना जा रहा है कि इस दिशा में अभी कोई विचार नहीं किया गया है। फिलहाल एक कमिटी बनाने की चर्चा है। जिसके बाद इस मसले पर विचार किया जाएगा।
