दिल्ली यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर भर्ती: आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ी, जानें योग्यता और सैलरी
Delhi University Recruitment 2026 : दिल्ली यूनिवर्सिटी ने प्रोफेसर, एसोसिएट और असिस्टेंट प्रोफेसर पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है, जानें पूरी डिटेल्स।
- Written By: हितेश तिवारी
दिल्ली यूनिवर्सिटी की तस्वीर (सोर्स - सोशल मीडिया)
DU Professor Vacancy : कॉलेज में पढ़ाने का सपना देखने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ा मौका सामने आया है। University of Delhi (Delhi University) ने प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 2 मई 2026 कर दी है।
इससे पहले जिन उम्मीदवारों को समय की कमी के कारण आवेदन करने में परेशानी हो रही थी, उन्हें अब अतिरिक्त समय मिल गया है। इच्छुक अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम समय का इंतजार न करें और जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।
दिल्ली यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर भर्ती के आवेदन की तारीख बढ़ी
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से बीई, बीटेक, एमई, एमटेक या पीएचडी की डिग्री होना जरूरी है। इसके साथ ही कम से कम 8 साल का कार्य अनुभव और NET परीक्षा पास होना अनिवार्य है। योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
ISRO URSC Apprentice Recruitment 2026: इसरो में 410 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका
HAL Recruitment 2026: इंजीनियरों के लिए शानदार मौका, डिजाइन और मैनेजमेंट ट्रेनी के 120 पदों पर भर्ती
Telangana Police Recruitment 2026: 12वीं पास के लिए 7,112 पदों पर बंपर भर्ती, जानें योग्यता और सैलरी
AIIMS Nursing Vacancy 2026: एम्स में नर्सिंग ऑफिसर के 2,218 पदों पर भर्ती, जानिए सैलरी और जानें पूरी डिटेल
आवेदन फीस वर्ग के अनुसार तय की गई है, जिसमें सामान्य वर्ग के लिए 2000 रुपये, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस और महिला उम्मीदवारों के लिए 1500 रुपये, एससी-एसटी के लिए 1000 रुपये और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 500 रुपये निर्धारित हैं।
ये खबर भी पढ़ें : UK Board Result Out: उत्तराखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं के परिणाम घोषित, इन 3 आसान तरीकों से चेक करें अपना रिजल्ट
57,700 से 2,18,200 रुपये तक मासिक वेतन
सैलरी की बात करें तो चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार आकर्षक वेतन मिलेगा। असिस्टेंट प्रोफेसर को 57,700 से 1,82,400 रुपये, एसोसिएट प्रोफेसर को 1,31,400 से 2,17,100 रुपये और प्रोफेसर पद पर 1,44,200 से 2,18,200 रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा।
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को University of Delhi की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा, जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे और फीस जमा करनी होगी। आवेदन का प्रिंट आउट सुरक्षित रखना भी जरूरी है।
