कर्नाटक में डी.के. शिवकुमार का बड़ा फैसला, 13 मंत्रियों में बांटे विभाग; वित्त मंत्रालय रखा अपने पास
Karnataka Political News: कर्नाटक के नवनियुक्त मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने गुरुवार रात अपने मंत्रिमंडल के 13 सदस्यों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया। जानें किसको मिला कौन-सा विभाग?
- Written By: वंदना शर्मा
मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार (सोर्स सोशल मीडिया)
DK Shivakumar Allocated Portfolios To Ministers: कर्नाटक के नवनियुक्त मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने गुरुवार रात अपने मंत्रिमंडल के 13 सदस्यों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया। विभाग आवंटन की सूची आधिकारिक अधिसूचना के लिए राज्यपाल थावरचंद गहलोत को भेज दी गई है।
मुख्यमंत्री शिवकुमार ने वित्त, मंत्रिमंडल मामले, कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग, खुफिया विभाग तथा अन्य अविभाजित विभाग अपने पास रखे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस कार्यसमिति सदस्य सिद्धारमैया के बेटे यतींद्र सिद्धारमैया को पहली बार मंत्री बनाया गया है। उन्हें बहुप्रतीक्षित शहरी विकास विभाग सौंपा गया है।
कर्नाटक कैबिनेट में विभागों का बंटवारा
उपमुख्यमंत्री जी परमेश्वर को राजस्व और खेल विभाग दिया गया है। पिछली सरकार में उनके पास गृह विभाग था। के.एच. मुनियप्पा को खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग मिला है। के.जे. जॉर्ज को ऊर्जा और पर्यटन विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। एम.बी. पाटिलको बड़े एवं मध्यम उद्योग तथा आधारभूत संरचना विभाग मिला है। रामलिंगा रेड्डी को जल संसाधन विभाग सौंपा गया है। सतीश जारकीहोली को लोक निर्माण विभाग दिया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
अजीत पवार के 7 बड़े फैसले, जिन्होंने बदल दी महाराष्ट्र की राजनीति!
NEET आंदोलन पर सियासत तेज, BJP नेताओं ने विपक्ष उठाए सवाल, मंत्री बावनकुले ने प्रदर्शन को बताया नौटंकी
जरूरत पड़ी तो दिल्ली जाऊंगी… ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, CJP प्रदर्शन के समर्थन में उतरीं TMC प्रमुख
Motivational Thoughts: सुबह की शुरुआत करें इन मोटिवेशनल विचारों के साथ, पूरे दिन बनी रहेगी पॉजिटिव एनर्जी
कृष्णा बायर गौड़ा को बेंगलुरु विकास विभाग
कृष्णा बायर गौड़ा को ग्रेटर बेंगलुरु विकास विभाग की जिम्मेदारी मिली है। इसके तहत ग्रेटर बेंगलुरु अथॉरिटी, विभिन्न नगर निगम, बेंगलुरु जल आपूर्ति एवं सीवरेज बोर्ड तथा बेंगलुरु मेट्रो रेल कॉरपोरेशन उनके अधीन रहेंगे। प्रियंक खड़गे को गृह विभाग, सूचना प्रौद्योगिकी एवं जैव प्रौद्योगिकी तथा ई-गवर्नेंस विभाग सौंपा गया है। यू.टी. खादर को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग दिया गया है। वे इससे पहले विधानसभा अध्यक्ष थे।
यह भी पढें: कर्नाटक से खरगे-पवन खेड़ा जाएंगे राज्यसभा, कांग्रेस ने 7 उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, देखें लिस्ट
मंत्रियों को मिले अहम विभाग
बैराथी सुरेश को परिवहन विभाग मिला है। शरण प्रकाश पाटिल को चिकित्सा शिक्षा और कौशल विकास विभाग सौंपा गया है। ईश्वर खंड्रे को ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। नए मंत्रिमंडल के गठन के बाद विभागों के बंटवारे को लेकर लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था। अब राज्यपाल की मंजूरी और अधिसूचना जारी होने के बाद विभाग आवंटन औपचारिक रूप से प्रभावी हो जाएगा।
