- Hindi News »
- India »
- Diwali Celebration 7 Villages Of This State Celebrate Silent Diwali To Conserve Birds
एक दिवाली ऐसी भी, इस राज्य के 7 गांव में होती हैं ‘साइलेंट’ दिवाली, नहीं फोड़े जाते पटाखे, जानें क्या है वजह
- Written By: वैष्णवी वंजारी

(डिजाइन फोटो)
तमिलनाडु: कल यानी रविवार (12 नवंबर) को देश में धूमधाम से दिवाली (Diwali 2023) का त्योहार मनाया गया। दिवाली त्यौहार जैसे ही है हम बोलते हैं तो हमारे जेहन में बहुत सारी लाइटिंग, दिये और पटाख़े आते है। हर जगह इस खास दिन पर दिए जलाएं जाते हैं और मिठाइयां बांटकर एक-दूसरे को शुभकामनाएं देते हैं। पटाख़े फोड़कर आतिशबाजी की जाती है। लेकिन आपको बता दें कि भारत में एक ऐसा राज्य है जहां के एक-दो नहीं बल्कि 7 गांव साइलेंट दिवाली (Silent Diwali) मनाते हैं। चौंक गए न? अब आपके मन में यह सवाल आया होगा कि धूमधाम से मनाया जाने वाला त्यौहार शांति के साथ कैसे मनाते है? बिना पटाखों के ये कैसी दिवाली? तो आइए जानते है इन्हीं सारे सवालों के जवाब…
एक दिवाली ऐसी भी..
आपको बता दें कि भारत में तमिलनाडु (Tamil Nadu) एक ऐसा राज्य है जहां के 7 गांव दिवाली पर सिर्फ दीप प्रज्वलित कर इस त्यौहार को मनाया मनाते हैं वो भी बिना किसी आवाज और शोर शराबे के। दरअसल तमिलनाडु के इरोड जिले के सात गांवों में इस त्योहार को सिर्फ रोशनी के साथ मनाया जाता और नजदीकी पक्षी अभयारण्य में पक्षियों के संरक्षण के मद्देनजर पटाखे नहीं (No firecrackers in Tamil Nadu) फोड़े जाते।
सम्बंधित ख़बरें
तमिलनाडु चुनाव के लिए BJP की लिस्ट जारी, कुल 27 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान; पूर्व राज्यपाल को भी मिला टिकट
Opinion Poll: तमिलनाडु में बड़ा उलटफेर! ओपिनियन पोल में इस पार्टी को बहुमत, अभिनेता विजय बिगाड़ेंगे किसका खेल?
तमिलनाडु चुनाव: चेन्नई की सड़क पर TVK समर्थकों के लिए बिछाया गया ‘मौत का जाल’? स्टालिन सरकार पर लगा बड़ा आरोप
तमिलनाडु चुनाव: 30 साल की वफादारी का इनाम! विजय ने ड्राइवर के बेटे को बनाया उम्मीदवार
‘शांत’ दीपावली
मिली जानकारी के मुताबिक, ये गांव इरोड से 10 किलोमीटर दूर वदामुगम वेल्लोड के आसपास स्थित हैं। यहां पक्षी अभयारण्य (Bird Sanctuary) है। इस साल भी, सेलप्पमपलयम, वदामुगम वेल्लोड, सेम्मांडमपालयम, करुक्कनकट्टू वलासु, पुंगमपाडी और दो अन्य गांवों ने ‘शांत’ दीपावली मनाई। आपको बता दें कि शांत दिवाली की यह परंपरा सालों से चलती आ रही है जिसे इस साल भी बरकरार रखा गया।
22 सालों से साइलेंट दिवाली
वे पिछले 22 सालों से दिवाली पर पटाखे नहीं फोड़कर इस संरक्षण दृष्टिकोण का पालन कर रहे हैं। पक्षियों की हजारों स्थानीय प्रजातियां और अन्य क्षेत्रों से प्रवासी पक्षी अक्टूबर और जनवरी के बीच अंडे देने और उन्हें सेने के लिए अभयारण्य में आते हैं।
नहीं फोड़ते पटाखे
आपको बता दें कि दिवाली आमतौर पर अक्टूबर या नवंबर के महीने में आती है, इसलिए पक्षी अभयारण्य के आसपास रहने वाले 900 से अधिक परिवारों ने पक्षियों के सरंक्षण के मद्देनजर पटाखे नहीं फोड़ने का फैसला किया क्योंकि तेज आवाज और प्रदूषण के कारण पक्षियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसी वजह से यहां पुरे शांति के साथ दिवाली मनाई जाती है।
दुनिया के लिए आदर्श है ये गांव
तमिलनाडु राज्य के इन गावों में रहने वालों का कहना है कि दीपावली के दौरान, वे अपने बच्चों के लिए नए कपड़े खरीदते हैं, दीप प्रज्वलित करते हैं और उन्हें केवल फुलझड़ियां जलाने की अनुमति देते हैं, पटाखे फोड़ने की अनुमति नहीं देते हैं ताकि पक्षियों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो। इसी तरह इन पक्षियों के लिए ये लोग शांतिपूर्ण दिवाली मनाते है जो देश और दुनिया के लिए मिसाल हैं। समाज का हिस्सा होते हुए अन्य जीव भी हमारी जिम्मेदारी है, इसलिए हमें उनका ख्याल रखना चाहिए।
Diwali celebration 7 villages of this state celebrate silent diwali to conserve birds
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 5 April: रविवार को मकर राशि वालों पर भारी पड़ सकती है ग्रहों की चाल, जानें अपनी का हाल
Apr 05, 2026 | 12:05 AMरोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रन से हराया, 20वें ओवर में तुषार देशपांडे का कमाल
Apr 04, 2026 | 11:35 PMRR vs LSG: यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने मिलकर रचा इतिहास, तोड़ दिया सालों पुराना रिकॉर्ड
Apr 04, 2026 | 10:45 PMशर्मनाक! पटना स्टेशन पर नॉर्थ-ईस्ट की लड़कियों को कहा ‘चाइनीज’ और ‘मोमो’, महिला की बदतमीजी का VIDEO वायरल
Apr 04, 2026 | 10:36 PMहिंदू महिला की संपत्ति पर बड़ा फैसला: बिना संतान मौत पर पति को नहीं मिलेगा हक
Apr 04, 2026 | 10:27 PMइंदौर में ‘गर्ल गैंग’ का तांडव! तमाशबीन बनी रही भीड़; युवती को घेरकर बेरहमी से पीटा, VIDEO हुआ वायरल।
Apr 04, 2026 | 10:23 PMSaharanpur के मदरसा में ‘तालिबानी’ सजा! मासूम को डंडों से बेरहमी से पीटा, VIDEO देख दहल जाएगा दिल
Apr 04, 2026 | 10:13 PMवीडियो गैलरी

मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PM
AAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PM
दिल्ली AIIMS में VIP कल्चर! 3 साल से धक्के खा रही महिला का वीडियो वायरल, बोली- यह गरीबों के लिए नहीं
Apr 03, 2026 | 10:20 PM
Bihar में सिस्टम फेल? डिप्टी सीएम के सामने फूट-फूटकर रोया फौजी
Apr 03, 2026 | 10:17 PM
योगी सरकार में घूसखोरी नहीं चलेगी, सलोन विधायक अशोक कोरी ने बीच सभा में एसडीओ की लगाई क्लास; वीडियो वायरल
Apr 03, 2026 | 10:13 PM
नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM














