एक ईमेल और दहशत से भर गई दिल्ली! एयरपोर्ट से लेकर स्कूल तक टारगेट, राजधानी में बड़े हमले की साजिश?

Delhi News: राष्ट्रीय राजधानी उस वक्त दहशत से भर गई जब रविवार को दिल्ली एयरपोर्ट, स्कूलों और कई संस्थानों को बम की धमकी वाला ईमेल मिला। सुरक्षा एजेंसियां ​​सतर्क हो गईं और तुरंत जांच शुरू कर दी गई।
delhi-under-threat-bomb-scare-email-targets-airport-schools
सांकेतिक तस्वीर (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

New Delhi Bomb Threat: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली एक बार फिर बम की धमकी से दहल उठी। रविवार को दिल्ली एयरपोर्ट, स्कूलों और कई संस्थानों को बम की धमकी वाला ईमेल मिला। सुरक्षा एजेंसियां ​​सतर्क हो गईं और तुरंत जांच शुरू कर दी गई।

जैसे ही एयरपोर्ट और अन्य संस्थानों को धमकी भरा ईमेल मिला, सुरक्षा कड़ी कर दी गई। बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड को घटनास्थल पर भेजा गया। एयरपोर्ट पर यात्रियों की आवाजाही पर नज़र रखी गई। स्कूलों और संस्थानों के कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

ईमेल का पता लगाने में जुटी पुलिस

हालांकि, सुरक्षा एजेंसियों को अब तक अपनी जांच में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। दिल्ली पुलिस को भी कुछ संदिग्ध नहीं मिला है। पुलिस अब ईमेल के स्रोत की जांच कर रही है और सभी से किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की है।

पहले भी मिल चुकी हैं कई धमकियां

पिछले कुछ महीनों में दिल्ली में इस तरह की कई झूठी बम धमकियां मिली हैं। इससे पहले, 20 सितंबर को दिल्ली के कई स्कूलों को बम विस्फोट की धमकी दी गई थी। जिन स्कूलों को धमकियां मिली थीं, उनमें नजफगढ़ स्थित कृष्णा मॉडल पब्लिक स्कूल, कुतुब मीनार स्थित सर्वोदय सीनियर सेकेंडरी स्कूल और द्वारका स्थित डीपीएस स्कूल शामिल थे।

धमकियां मिलने के तुरंत बाद, दिल्ली पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने सभी स्कूलों को खाली करा लिया और परिसर की गहन तलाशी ली। किसी भी स्कूल से कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई थी। हर बार की तरह यह भी एक छलावा और दहशत फैलाने के लिए किया गया कांड निकला।

मैक्स अस्पतालों को उड़ाने की धमकी

इसी तरह, 13 सितंबर को दिल्ली के शालीमार बाग, द्वारका और साकेत स्थित तीन मैक्स अस्पतालों को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। मैक्स अस्पताल के केंद्रीय कार्यालय को मिले एक ईमेल में अस्पताल को बम से उड़ाने की स्पष्ट धमकी दी गई थी। हालांकि, यह भी एक धोखा निकला।

दिल्ली हाई कोर्ट में विस्फोट की धमकी

इससे एक दिन पहले यानी 12 सितबंर दिल्ली उच्च न्यायालय को एक धमकी भरा ईमेल मिला था। दिल्ली पुलिस को संबोधित था ईमेल में लिखा था कि शुक्रवार को आपके दिल्ली उच्च न्यायालय में एक विस्फोट पिछले सभी अफवाहों के बारे में सभी संदेह दूर कर देगा। दोपहर के तुरंत बाद न्यायाधीश के कक्ष में एक विस्फोट होगा।

Navbharat Live
navbharatlive.com