Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

महिलाओं-बुजुर्गों के लिए दिल्ली सबसे असुरक्षित, NCRB की रिपोर्ट में डराने वाले आंकड़े; रोज दर्ज हो रहे 36 केस

NCRB Latest Report On Crimes: एनसीआरबी की रिपोर्ट यह बताती है कि पूरे देश में बच्चों के खिलाफ होने वाले अपराध में 5.9% का इजाफा हुआ है। 2024 में 1,87,702 केस दर्ज किए गए, जो 2023 में 1,77,335 थे।

  • Written By: मनोज आर्या
Updated On: May 07, 2026 | 07:06 PM

महिलाओं-बुजुर्गों के लिए दिल्ली सबसे असुरक्षित, (कॉन्सेप्ट फोटो- AI)

Follow Us
Close
Follow Us:

NCRB Latest Report: नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) की ओर से बुधवार को एक लेटेस्ट रिपोर्ट जारी की गई है। इसमें 2024 में देश के अलग-अलग हिस्सों में रिकॉर्ड क्राइम की पूरी डिटेल्स है। रिपोर्ट में जो आंकड़े सामने आए हैं, उसने दिल्ली में महिला और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर एक बड़ा सवाल खड़े कर दिए हैं। आंकड़े बताते हैं कि साल 2024 में मेट्रो शहरों में दिल्ली महिलाओं और बुजुर्ग नागरिकों के खिलाफ होने वाले अपराधों में टॉप पर रही है। 2024 में महिलाओं के खिलाफ हुए अपराध के कुल 13,396 मामले दर्ज किए गए हैं, जो 2023 में 13,396 थे। वहीं, बुजुर्गों के खिलाफ 1,267 मामले रिकॉर्ड किए गए थे।

राष्ट्रीय राजधानी में बुजुर्गों के खिलाफ अपराधों की दर प्रति लाख आबादी पर 110 मामले रही, जो केंद्र शासित प्रदेशों में सबसे ज्यादा दरों में से एक है। राज्यों में मध्य प्रदेश सबसे सबसे ऊपर रहा, जहां 2024 में 5,875 केस दर्ज किए गए। अपराधों का यह संख्या 2023 में दर्ज 5,738 मामलों से अधिक है।

बुजुर्गों के खिलाफ अपराध के बढ़े मामले

एनसीआरबी की रिपोर्ट के मुताबिक, देशभर में महिलाओं के खिलाफ अपराध घटे हैं। 2024 में महिलाओं के खिलाफ 4,41,534 मामले दर्ज हुए, जो 2023 से 1.5% कम थे। सबसे ज्यादा 27.2% मामले पति की क्रूरता और किडनैपिंग के हैं। वहीं, दूसरी ओर देश में बुजुर्गों के खिलाफ अपराधों की संख्या में बेताहाशा बढ़ोतरी हुई है, जो कि चिंता की कारण बन चुकी है। 2024 में कुल 32,602 मामले दर्ज किए गए, जो 2023 के मुकाबले 16.9% ज्यादा हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, 2024 में देश भर के 19 महानगरों में सड़क दुर्घटना के कारण मौतों की संख्या में दल्ली सबसे ज्यादा थी। यहां 2,000 मामलों में 1,658 लोगों की मौतें हुई हैं।

सम्बंधित ख़बरें

हावड़ा में बमबाजी और पथराव में कई लोग घायल! चुनाव के बाद भी नहीं रुक रही हिंसा, देखें VIDEO

सब एक जैसे हैं…थलापति विजय के कार्यकर्ता की नाबालिग से दुष्कर्म मामले में हुई गिरफ्तारी, सिंगर ने उठाया सवाल

कहां हैं महिला बाल विकास मंत्री? महिलाओं पर राज्य में बढ़ते अत्याचार पर अदिति तटकरे से सुषमा अंधारे का सवाल

आज की ताजा खबर 07 मई LIVE: बिहार: PM मोदी और अमित शाह की मौजूदगी में हुआ कैबिनेट विस्तार

बुजुर्गों के खिलाफ कहां सबसे ज्यादा अपराध?

क्रम शीर्ष राज्य 2024 2023
1 मध्य प्रदेश 5,875 5,738
2 महाराष्ट्र 4,918 5,115
3 कर्नाटक 4,247 1,840
4 तेलंगाना 2,907 2,150
5 तमिलनाडु 1,898 2,104

नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो की रिपोर्ट के मुताबिक, बुजुर्गों के खिलाफ अपराध के मामले महाराष्ट्र में कम हुए हैं, जबकि कर्नाटक में लगभग ढाई गुना से अधिक बढ़ गए हैं। तमिलनाडु में ऐसे मामलों में गिरावट देखने को मिली है।

(रिपोर्ट के मुताबिक, कर्नाटक में बुजुर्गों के खिलाफ सबसे अधिक अपराध के मामले बढ़ रहे हैं।)

बच्चों के खिलाफ अपराध में महाराष्ट्र नंबर-1

राज्य 2023 2024
महाराष्ट्र 22,390 24,171
उत्तर प्रदेश 18,852 22,222
मध्य प्रदेश 22,393 21,908
बिहार 9,906 13,349
तमिलनाडु 6,968 10,046

एनसीआरबी की ताजा रिपोर्ट यह बताती है कि पूरे देश में बच्चों के खिलाफ होने वाले अपराध में 5.9% का इजाफा हुआ है। साल 2024 में 1,87,702 केस दर्ज किए गए, जो 2023 में 1,77,335 थे। सबसे ज्यादा मामले किडनैपिंग के हैं।

(बच्चों के खिलाफ होने वाले आपराधिक मामलों में 5.9% का इजाफा)

साइबर क्राइम दर में तेज बढ़ोतरी

रिपोर्ट में दी गई जानकारी के अनुसार, साल 2024 में साइबर क्राइम से जुड़े मामलों की संख्या 1 लाख से भी ज्यादा दर्ज की गई, जो कि 17.9% की बढ़ोतरी को दर्शाता है। इसी साल में साइबर क्राइम के कुल मामले 1,01, 928 दर्ज किए गए जो कि साल 2023 में यह संख्या 86,420 था। भारत में साइबर क्राइम की दर साल 2023 में 6.2 से बढ़कर साल 2024 में 7.3 हो गई।

(साल दर साल साइबर क्राइम मामलों में हो रही बढ़ोतरी की संख्या)

गाजियादबाद में दिल्ली से अधिक मामले

सबसे दिलचस्प बात यह है कि दिल्ली से कम आबादी वाले गाजियाबाद में 2024 में 479 साइबर क्राइम के मामले सामने आए, जो दिल्ली से थोड़ा अधिक है। दिल्ली में रिकॉर्ड साइबर क्राइम के मामले में तेजी से गिरावट देखी गई है। दिल्ली में 2022 में 685 मामले दर्ज किए गए थे। जबकि, साल 2023 में यह घटकर 407 रह गई। 2024 में यह और कम हो कर 404 हो गई।

यह भी पढ़ें: 9 सवर्ण, 6 ओबीसी और दलित-मुस्लिम का तड़का, नई सरकार में किसे कितनी जगह? देखें सम्राट कैबिनेट का जातीय समीकरण

बेंगलुरु में सबसे ज्यादा साइबर क्राइम

मेट्रो शहरों में 2024 में साइबर क्राइम के मामलों में बेंगलुरु सबसे ऊपर रहा। यहां कुल 17,561 मामले दर्ज किए गए। मेट्रो शहरों में बेंगलुरु के बाद मुंबई दूसरे नंबर पर रहा। जहां 4,939 मामले दर्ज हुए। हैदराबाद में 4,009 मामले दर्ज किए गए।

Delhi top in criminal cases against women senior citizen ncrb latest report

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 07, 2026 | 07:06 PM

Topics:  

  • Crime Against Women
  • Delhi
  • Latest News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.