-
शनि, 20 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Delhi Riots 2020 Police Affidavit Supreme Court Regime Change Operation Umar Khalid Bail
दिल्ली दंगे नहीं, ‘सरकार बदलने की साजिश’ रची थी! सुप्रीम कोर्ट में पुलिस का सनसनीखेज हलफनामा
- Written By: सौरभ शर्मा
Delhi Police के द्वारा 2020 में भड़के दिल्ली दंगों को लेकर Supreme Court में एक सनसनीखेज खुलासों वालों हलफनामा दायर किया है। इसमें कहा गया है कि ये शासन को बदलने के लिए चलाया गया एक ऑपरेशन था।

दिल्ली दंगे रिजीम चेंज ऑपरेशन था पुलिसा का SC मे हलफनामा (कॉन्सेप्ट फोटो- सोशल मीडिया)
Delhi Riots Police Affidavit: दिल्ली पुलिस ने 2020 के दिल्ली दंगों को लेकर सुप्रीम कोर्ट में एक सनसनीखेज हलफनामा दायर किया है। पुलिस के द्वारा दायर इस हलफनामे में कहा गया है कि ये दंगे सिर्फ कानून-व्यवस्था की समस्या नहीं, बल्कि ‘रिजीम चेंज ऑपरेशन’ यानी कि शासन को बदलने या कहे कि सरकार को बदलने के लिए चलाया गया एक ऑपरेशन था। यह बड़ा दावा दंगों की प्रकृति या कहें नियत और उसके पीछे के मकसद पर गंभीर सवाल खड़े करता है। पुलिस ने इस हलफनामे के जरिए उमर खालिद और शरजील इमाम समेत कई आरोपियों की जमानत का कड़ा विरोध किया है।
पुलिस ने अपने हलफनामे में स्पष्ट किया है कि यह हिंसा अचानक भड़के दंगे नहीं थे, बल्कि भारत की शांति और अंतरराष्ट्रीय छवि को धूमिल और अस्थिर करने की एक सोची-समझी रणनीतिक रूप से बनाई गई कोशिश थी। पुलिस के मुताबिक, जांचकर्ताओं ने आरोपियों को ‘सांप्रदायिक आधार पर रची गई एक गहरी साजिश’ से जोड़ने वाले पक्के सबूत जुटाए हैं। इन सबूतों में प्रत्यक्ष, दस्तावेजी और तकनीकी साक्ष्य शामिल हैं। यह हलफनामा दंगों की जांच को एक नई और गंभीर दिशा दे सकता है।
भारत की संप्रभुता पर हमला करने की साजिश
हलफनामे में दावा किया गया है कि इस अशांति को नागरिकता (संशोधन) अधिनियम (CAA) के खिलाफ असहमति को हथियार बनाकर रचा गया था। पुलिस का कहना है कि यह ‘भारत की संप्रभुता और अखंडता पर हमला करने के लिए’ किया गया था। पुलिस ने यह भी आरोप लगाया कि CAA को एक मुस्लिम विरोधी कानून के तौर पर पेश करके अशांति फैलाने का मकसद था। इसके साथ ही यह भी कहा गया कि यह साजिश अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत दौरे के वक्त जानबूझकर की गई थी, ताकि अंतरराष्ट्रीय मीडिया का ध्यान भी खींचा जा सके और देश की छवि खराब की जा सके।
सम्बंधित ख़बरें
Meloni Trump Controversy: अपनी लोकप्रियता पर ध्यान दो… इटली की PM मेलोनी का ट्रंप पर तीखा पलटवार
सरकारी स्कूल में घुसे CM विजय के कार्यकर्ता, क्लास रुकवाकर टांगी फोटो; सिंघम अन्नामलाई ने ऐसे लगाई क्लास
भतीजे के मोह में फंसीं ममता इंदिरा जैसी कर रहीं भूल, मायावती से सीख लेने की सलाह; रशीद किदवई का बड़ा दावा
अयोध्या के सांसद अवधेश प्रसाद का योगी सरकार पर हमला, चढ़ावा मामले में SIT जांच को बताया दिखावा
ऐसे गंभीर अपराध में ‘बेल नहीं, जेल ही नियम है’
दिल्ली पुलिस ने उमर खालिद, शरजील इमाम, मीरान हैदर और गुलफिशा फातिमा की जमानत का कड़ा विरोध किया है। गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) का हवाला देते हुए, पुलिस का कहना है कि ऐसे गंभीर आतंकवाद से जुड़े अपराधों के लिए ‘बेल नहीं, जेल नहीं’ ही नियम है। पुलिस ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी खुद ट्रायल में जानबूझकर देरी कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: ‘UP पुलिस का फेक एनकाउंटर! गोली 20 मारती, बताती 1 है’: सरकारी डॉक्टर ने बताई असली सच्चाई
हलफनामे में कहा गया कि आरोपियों ने ‘बेवजह की अर्जियों’ और ‘तालमेल वाले असहयोग’ के जरिए निचली अदालत को आरोप तय करने और ट्रायल शुरू करने से रोकने के लिए ‘प्रक्रिया का खुलेआम दुरुपयोग’ किया। पुलिस ने गवाहों की एक बड़ी लिस्ट के दावों को खारिज करते हुए साफ किया कि केवल 100-150 गवाह ही जरूरी हैं और अगर आरोपी सहयोग करें तो ट्रायल जल्दी खत्म किया जा सकता है।
Delhi riots 2020 police affidavit supreme court regime change operation umar khalid bail
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
कौन हैं परस्तू अहमदी, जिन्हें बिना हिजाब लाइव कॉन्सर्ट के बाद मिली 74 कोड़ों की सजा, लगा 2 साल का बैन
Jun 20, 2026 | 10:45 PMMessi की दीवानगी या हद से ज्यादा फैनगिरी? अर्जेंटीना के रंग में रंगी भेड़ का VIDEO वायरल
Jun 20, 2026 | 10:42 PM‘नदियों की सफाई के नाम पर हुआ हजारों करोड़ का भ्रष्टाचार’, सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बड़ा आरोप
Jun 20, 2026 | 10:39 PMपेड़ भी बचेंगे प्रोजेक्ट भी बनेगा, MMRDA ने 13.9 Km लंबे एलिवेटेड कॉरिडोर के लिए बदला डिजाइन
Jun 20, 2026 | 10:29 PMबारिश में फंसे शख्स को कंधे पर बैठाकर सड़क पार कराई, कोलकाता का VIDEO देख लोग बोले- ये है असली Uber!
Jun 20, 2026 | 10:28 PMकानपुर के मशहूर ‘बोतल बाबा’ पर लगा दुष्कर्म के प्रयास का संगीन आरोप, मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jun 20, 2026 | 10:25 PMपरभणी मंदिर हादसा: मलबे से निकलीं अपनों की लाशें, 5 मृतकों की हुई पहचान; मातम में बदली खुशियां
Jun 20, 2026 | 10:23 PMवीडियो गैलरी

आसमान से जमीन पर आए सोने-चांदी के दाम! खरीदारी का सही मौका?, Video
Jun 20, 2026 | 08:18 PM
कई शहरों में पेट्रोल ने तोड़े रिकॉर्ड, डीजल का जानें हाल? नई रेट लिस्ट ने बढ़ाई लोगों की टेंशन!
Jun 20, 2026 | 08:05 PM
तेज प्रताप को सताया जान का डर, 8 खिलाड़ियों का लिया नाम! CM सम्राट चौधरी से सुरक्षा की करेंगे मांग- VIDEO
Jun 20, 2026 | 01:50 PM
डेटा खपत में नंबर-1 बना भारत, हर महीने 36 GB तक इंटरनेट उड़ा रहे हैं भारतीय; 5G नेटवर्क ने बदली तस्वीर-VIDEO
Jun 19, 2026 | 11:14 PM
क्या NEET पेपर लीक रोकने के लिए सरकार का फैसला सही था! हाईकोर्ट ने क्या कहा?
Jun 19, 2026 | 04:37 PM
लद्दाख में खड़े बाइकर्स के उड़े होश! भारत में रहकर चीन के टाइम जोन से कनेक्ट हुआ मोबाइल फोन, Video Viral
Jun 19, 2026 | 01:07 PM














