- Hindi News »
- India »
- Delhi Hc Bans Re Election Of Standing Committee Says Conducting Re Election Without Making Election Results Public Is Against The Rules
‘…फिर से चुनाव कराना नियमों के खिलाफ’, दिल्ली HC ने स्टैंडिंग कमेटी के दोबारा चुनाव पर लगाई रोक
- Written By: किर्तेश ढोबले

Pic: Social Media
नई दिल्ली: दिल्ली उच्च न्यायालय ने एमसीडी की स्थायी समिति के सदस्यों के फिर से चुनाव पर रोक लगा दी है। बता दें कि, जो 27 फरवरी, 2023 को होने वाला था। दिल्ली उच्च न्यायालय ने उपराज्यपाल, मेयर और एमसीडी को नोटिस भेजा है। वहीं, हाईकोर्ट ने मतपत्र, सीसीटीवी फुटेज और अन्य दस्तावेजों को सुरक्षित रखने का भी आदेश दिया है। इससे पहले, एमसीडी की स्थायी समिति के चुनाव के दौरान एक वोट को अवैध घोषित करने के मेयर शैली ओबेरॉय के फैसले के खिलाफ बीजेपी के नगरसेवक शिखा रॉय और कमलजीत सहरावत ने न्यायलय का रुख किया था। जिसे लेकर आज सुनवाई हुई।
फिर से चुनाव कराना नियमों के खिलाफ
दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि के महापौर के पास स्थायी समिति के सदस्यों के चुनाव को अमान्य घोषित करने का अधिकार नहीं है। सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने कहा कि चुनाव के नतीजों को सार्वजनिक किए बगैर फिर से चुनाव कराना नियमों के खिलाफ है।
Delhi High Court stays the re-election of the members of the Standing Committee of MCD, which was scheduled to be held on Feb 27, 2023. pic.twitter.com/32ehtVuZMo — ANI (@ANI) February 25, 2023
महापौर ने नहीं मानी थी मांगे: याचिकाकर्ता
उच्च न्यायालय के फैसले के बाद मीडिया से बात करते हुए याचिकाकर्ता शिखा राय ने कहा कि, फिर से चुनाव कराना नियमों के खिलाफ है, यही बात आज न्यायालय ने भी मान ली है। साथ ही उन्होंने कहा कि, हमारी मांगे पहले ही सही थी, लेकिन महापौर ने नहीं मानी थी।
सम्बंधित ख़बरें
Delhi Mayor Election: MCD में बीजेपी का दबदबा बरकरार, प्रवेश वाही मेयर और डिप्टी मेयर चुनी गईं मोनिका पंत
उत्तम नगर में बुलडोजर एक्शन पर हाईकोर्ट सख्त, हत्याकांड के आरोपियों के घरों को गिराने की कार्रवाई पर बढ़ी रोक
‘फैज-ए-इलाही’ के बाद ‘जामा मस्जिद’ का नंबर! HC के आदेश के बाद खलबली, अतिक्रमण के सर्वे के निर्देश
‘कूड़े के नाम पर मलबा’, AAP ने दिखाया BJP पार्षद का वीडियो, MCD में करोड़ों की लूट का दावा!
27 फरवरी तक स्थगित
इससे पहले बीते दिन दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) में शुक्रवार को आप और बीजेपी के पार्षदों में खुनी संघर्ष हुआ था ,जिसके बाद सदन की कार्यवाही फिर से शुरू की गई थी। लेकिन उस दौरान भी पार्षदों ने जमकर नारेबाजी की। जिसके चलते सदन को 27 फरवरी तक के लिए स्थगित कर दिया गया था। सदन में नारेबाजी के बीच दिल्ली की मेयर शैली ओबेरॉय ने कहा था, “एमसीडी स्थायी समिति के सदस्यों का चुनाव 27 फरवरी को होगा।” सदन सोमवार, 27 फरवरी तक के लिए स्थगित कर दिया गया।”
दोनों पार्टियों के पार्षदों के बीच जमकर मारपीट
उल्लेखनीय है कि, एमसीडी में स्टैंडिंग कमेटी के छह सदस्यों के चुनाव में वोटों की गिनती उस समय बाधित हो गई थी, जब बीजेपी ने एक मत को अमान्य किए जाने पर आपत्ति जताई थी। इस दौरान आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के सदस्य टेबल पर चढ़ गए और एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी की। यही नहीं, दोनों पार्टियों के पार्षदों के बीच जमकर मारपीट हुई। यहां तक महिला पार्षद ने भी मौका नहीं छोड़ा उन्होंने ने भी आपस में एक दूसरे के बाल खींचे। यही नहीं पुरुष पार्षदों पर चप्पल से हमला भी किया किया था।
Delhi hc bans re election of standing committee says conducting re election without making election results public is against the rules
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 26 May 2026: धनु और मीन राशि वालों को करियर में मिलेगी बड़ी सफलता, मिथुन और कन्या रहें सावधान
May 26, 2026 | 12:30 AMसिर्फ ₹10 की छाछ से डैंड्रफ और खुजली होगी छूमंतर, जानिए बालों में इसे लगाने का सही तरीका
May 25, 2026 | 11:40 PMRCB के कप्तान टी20 क्रिकेट में गेंदबाजों की हालत देख हुए भावुक, रजत पाटीदार ने अहमदाबाद शिफ्टिंग पर कही ये बात
May 25, 2026 | 11:27 PMRBI के खजाने से 8.70 करोड़ रुपये की चोरी…98 दिन तक ऑफिस आता रहा चोर, फिर CCTV वीडियो से खुला राज
May 25, 2026 | 11:16 PMपश्चिम बंगाल में आर-पार, एक ही झटके में खाली हो गई ममता की सेना; 91 पार्षदों ने एक साथ दिया इस्तीफा!
May 25, 2026 | 11:03 PMविंध्य में कांग्रेस का ‘मिशन बूथ’! सतना-मैहर के कप्तानों की पाठशाला; जीतू पटवारी ने फूंकी सांगठनिक जान
May 25, 2026 | 10:49 PMश्रीलंका ने एक दौरे के लिए किया 3 टीमों का ऐलान, बदल गया कप्तान; टी20, वनडे और टेस्ट के लिए नई रणनीति तैयार
May 25, 2026 | 10:41 PMवीडियो गैलरी

फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM














