Delhi Car Blast: घायलों को खून की सख्त जरूरत, डॉक्टरों ने लोगों से ब्लड डोनेट करने की अपील की
Delhi Blast News: दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास सोमवार शाम i20 कार में हुए जोरदार धमाके ने राजधानी को दहला दिया। धमाके के बाद घायलों का इलाज एलएनजेपी अस्पताल में चल रहा है।
- Written By: अमन उपाध्याय
दिल्ली में घायलों को खून की सख्त जरूरत,
Delhi Blast Blood Donation Appeal: सोमवार शाम दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास एक आई20 कार में हुए भीषण धमाके ने पूरे इलाके में अफरा-तफरी मचा दी। इस धमाके में अब तक 10 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 16 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। सभी घायलों को तुरंत लोक नायक जयप्रकाश (एलएनजेपी) अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
अस्पताल प्रशासन ने बताया कि कई घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है और खून की भारी कमी के कारण तत्काल रक्तदान की जरूरत है। इसी बीच फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन (FEMA) ने दिल्लीवासियों से अपील की है कि वे आगे आएं और पीड़ितों के लिए खून दान करें।
LNJP अस्पताल पहुंचकर रक्तदान करें
फेमा की अपील में कहा गया है कि दिल्ली को आपकी जरूरत है। हर एक बूंद खून कीमती है। कृपया एलएनजेपी अस्पताल पहुंचकर रक्तदान करें और अपने शहर के लोगों के लिए जीवनदान बनें। इस घटना के बाद दिल्ली पुलिस, एनआईए और अन्य जांच एजेंसियों की टीमें मौके पर पहुंचीं।
सम्बंधित ख़बरें
Delhi Toll System: दिल्ली के 156 टोल पर नया सिस्टम लागू होगा, बिना रुके टैक्स कटेगा, मिलेगी राहत
AIIMS ने जारी की गाइडलाइंस, सोशल मीडिया पर पाबंदी! मरीजों की प्राइवेसी से किया खिलवाड़ तो होगी कार्रवाई
दिल्ली में रेड लाइट पर खड़ी बाइकों पर काल बनकर टूटी बस! एक व्यक्ति की मौत, देखें रोंगटे खड़े करने वाला VIDEO
Delhi News: फुटपाथ पर सो रही 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद घोंटा गला, पुलिस ने किया एनकाउंटर; देखें VIDEO
गृह मंत्री घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे
गृह मंत्री अमित शाह ने देर शाम एलएनजेपी अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना और डॉक्टरों को बेहतर इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। शाह ने कहा कि इस हादसे में जो भी दोषी होगा, उसे किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
i20 कार में हुआ धमाका
जांच के शुरुआती निष्कर्षों में सामने आया है कि धमाका एक चलती i20 कार में हुआ था। यह कार हरियाणा नंबर की थी और गुरुग्राम के एक व्यक्ति के नाम पर रजिस्टर्ड बताई जा रही है। दिल्ली पुलिस कमिश्नर के मुताबिक, शाम 6:55 बजे कार लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास रेड लाइट पर रुकी थी तभी जोरदार धमाका हुआ।
यह भी पढ़ें:- हरियाणा के सलमान की है ब्लास्ट वाली i20 कार, तीन लोग शामिल, ओखला में शुरू हुई छापेमारी
पुलिस की तैनाती बढ़ाई गई
इस घटना के बाद दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। संवेदनशील इलाकों में पुलिस की तैनाती बढ़ाई गई है और मेट्रो स्टेशनों पर चेकिंग तेज कर दी गई है। फिलहाल घटना के पीछे किसी आतंकी साजिश की संभावना से इनकार नहीं किया जा रहा है। जांच एजेंसियां हर पहलू पर काम कर रही हैं।
