-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Delhi »
- Jaishs Hawala Connection In Delhi Car Blast Case Terrorist Umar Had Received Rs 20 Lakh
दिल्ली कार ब्लास्ट केस में जैश का हवाला कनेक्शन, आतंकी उमर को मिले थे 20 लाख, 3 लाख से खरीदा उर्वरक
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
Red Fort के पास हुए कार ब्लास्ट की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। जैश-ए-मोहम्मद के हवाला कनेक्शन के जरिए आतंकी उमर उन नबी तक 20 लाख रुपए पहुंचाए गए थे, जिनमें 3 लाख से विस्फोटक सामग्री खरीदी गई।

दिल्ली कार ब्लास्ट में जैश-ए-मोहम्मद का हवाला कनेक्शन, फोटो- सोशल मीडिया
Delhi Blast Latest Update: 10 नवंबर को लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास हुए कार विस्फोट मामले में जांच एजेंसियों को अहम जानकारी मिली है। जांच में सामने आया है कि जैश-ए-मोहम्मद (JeM) से जुड़े एक हैंडलर ने हवाला के जरिए आतंकवादी उमर उन नबी तक 20 लाख रुपये पहुंचाए थे, जिससे उसने विस्फोटक सामग्री खरीदी।
दिल्ली में 10 नवंबर को लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास एक सफेद हुंडई आई-20 कार में भीषण विस्फोट हुआ था। इस हादसे में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई थी और लगभग दो दर्जन घायल हुए थे। अब इस मामले की जांच में जैश-ए-मोहम्मद (JeM) का हवाला कनेक्शन सामने आया है।
JeM से डॉक्टरों को 20 लाख रुपए मिले
जांच एजेंसियों को संदिग्ध आतंकवादी मुजम्मिल, जो कि अल फलाह यूनिवर्सिटी का डॉक्टर है, से पूछताछ में अहम लीड मिली है। सूत्रों के अनुसार, मुजम्मिल ने अधिकारियों को बताया कि डॉक्टरों को 20 लाख रुपए मिले थे। संभावनाएं जताई जा रही हैं कि यह पैसा सीधे जैश-ए-मोहम्मद से आया था और एक हैंडलर ने हवाला के जरिए डॉक्टरों तक यह रकम पहुंचाई थी।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली–पंजाब में आतंकी साजिश का भंडाफोड़: ISI नेटवर्क से जुड़े 4 आरोपी गिरफ्तार
चालान से काम नहीं चलेगा, अब दर्ज होगी FIR! दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने चलाया विशेष अभियान, 2000 से ज्यादा केस दर्ज
‘सरकार के पास सबूत है, तो आरोप साबित करे’, जेल में बंद उमर खालिद मामले पर बोले शशि थरूर; सरकार पर उठाए सवाल
नवभारत विशेष: क्लाउड सीडिंग कहीं बिगाड़ न दे इकोसिस्टम, दिल्ली में कृत्रिम वर्षा की तैयारी
2900 किलो विस्फोटक और 3 लाख की खरीददारी
जांच में पता चला कि 20 लाख रुपए की इस फंडिंग में से लगभग तीन लाख रुपए का इस्तेमाल उर्वरक खरीदने में किया गया था। अमोनियम नाइट्रेट का इस्तेमाल उर्वरक के साथ-साथ विस्फोटकों में कच्चे माल के रूप में भी किया जाता है। इस विस्फोट से कुछ ही घंटों बाद फरीदाबाद में एक स्थान से अमोनियम नाइट्रेट समेत कुल 2,900 किलो विस्फोटक जब्त किया गया था। फरीदाबाद में आतंकी नेटवर्क से जुड़े कई अन्य ठिकानों पर भी छापेमारी की गई थी।
सुरक्षा एजेंसियां आतंकी उमर उन नबी, मुजम्मिल और मामले की आरोपी एक अन्य महिला डॉक्टर शाहीन के वित्तीय संबंधों की गहन जांच कर रही हैं। सूत्रों ने यह भी खुलासा किया कि जांच एजेंसियों ने पूछताछ के लिए कई हवाला डीलरों को हिरासत में लिया है।
यह भी पढ़ें: नौगाम पुलिस स्टेशन ब्लास्ट पर एलजी सिन्हा ने दिए जांच के आदेश, 9 की शहादत पर नेताओं ने जताया दुख
पैसे को लेकर उमर और शाहीन में था विवाद
डीएनए टेस्ट से पुष्टि हुई कि विस्फोट के समय कार को उमर उन नबी उर्फ उमर मोहम्मद ही चला रहा था। जांच में यह भी सामने आया है कि कार विस्फोट के दौरान मारे गए आतंकी उमर और महिला डॉक्टर शाहीन के बीच पैसों को लेकर विवाद था। एजेंसियां इन सभी वित्तीय लेनदेन की कड़ियों को जोड़कर आतंकी मॉड्यूल की पूरी रूपरेखा समझने की कोशिश कर रही हैं।
Jaishs hawala connection in delhi car blast case terrorist umar had received rs 20 lakh
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














