दिल्ली-मुंबई समेत देश भर में कई एयरपोर्ट पर चेक-इन सिस्टम फेल, कई यात्रियों की फ्लाइट छूटी
Delhi Airport पर नेविटेयर सर्वर डाउन होने से Indigo, Akasa और SpiceJet की फ्लाइट्स प्रभावित हुईं। 43 मिनट की चेक-इन सिस्टम फेलियर से लंबी लाइनें लगीं और कई यात्रियों की फ्लाइट छूटी।
- Written By: अर्पित शुक्ला
दिल्ली एयरपोर्ट (Image- Social Media)
Delhi Airport Server Down: दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आज सुबह अचानक चेक-इन सिस्टम फेल हो गया, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। यह समस्या Navitaire सर्वर में तकनीकी गड़बड़ी के कारण हुई, जो सुबह 6:45 बजे से 7:28 बजे तक 43 मिनट तक जारी रही। इस दौरान, प्रमुख एयरलाइंस जैसे इंडिगो, अकासा एयर, स्पाइसजेट और एयर इंडिया एक्सप्रेस की चेक-इन और बोर्डिंग प्रक्रिया बुरी तरह प्रभावित हुई, और यात्रियों को लंबी लाइनों में खड़ा होना पड़ा।
चूंकि सिस्टम काम नहीं कर रहा था, इसलिए एयरपोर्ट स्टाफ को मैनुअल चेक-इन करना पड़ा, जिससे काउंटर पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कई यात्रियों की फ्लाइट छूट गई और फ्लाइट ऑपरेशन पर काफी असर पड़ा।
Navitaire सर्वर डाउन क्यों हुआ?
Navitaire एक प्रमुख सॉफ़्टवेयर है, जिसका इस्तेमाल एयरलाइंस चेक-इन, बोर्डिंग और टिकट मैनेजमेंट के लिए करती हैं। सर्वर डाउन होने के कारण कई एयरलाइन ऑपरेशन्स प्रभावित हुए, केवल दिल्ली ही नहीं, बल्कि मुंबई, बेंगलुरु और अन्य प्रमुख एयरपोर्ट्स पर भी इसका असर देखने को मिला, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि यह एक पैन-इंडिया एयरपोर्ट डिसरप्शन था।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग का बड़ा एक्शन! 2 यात्रियों से ₹48 करोड़ का ड्रग्स बरामद; 115 सोने की छड़े पकड़ी
हवा में डगमगाया, फिर रनवे पर टकरा गया एयर इंडिया का विमान, दिल्ली से बेंगलुरु जा रही फ्लाइट में ‘टेल-स्ट्राइक’
एयरपोर्ट स्मगलिंग सिंडिकेट ध्वस्त, DRI ने मुंबई एयरपोर्ट से बरामद किया गोल्ड डस्ट का अंडा, सफाईकर्मी भी शामिल
दुबई से मुंबई पहुंचे यात्रियों से 2.277 किलो सोना बरामद, सिगरेट पैकेट में छिपाया था गोल्ड पेस्ट
क्या बैकअप सिस्टम भी फेल हुआ?
जब डिजिटल सिस्टम में गड़बड़ी आती है, तो मैनुअल प्रोसेसिंग एकमात्र विकल्प बचता है। हालांकि, इतनी बड़ी संख्या में यात्रियों को मैन्युअली हैंडल करना एक चुनौती है। हाल के महीनों में AMSS, माइक्रोसॉफ्ट एज़्योर और अन्य थर्ड-पार्टी सिस्टम में भी गड़बड़ी की खबरें आई थीं, जिससे यह सवाल खड़ा होता है कि बैकअप सिस्टम में भी समस्या हो सकती है।
फ्लाइट ऑपरेशन पर असर
इस तकनीकी खराबी के कारण सैकड़ों फ्लाइट्स में देरी हुई, और कई यात्री समय पर बोर्डिंग नहीं कर पाए। घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों रूट प्रभावित हुए। इंडिगो और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने यात्रियों से फ्लाइट स्टेटस चेक करने और एयरपोर्ट अतिरिक्त समय लेकर पहुंचने की अपील की। एयरलाइनों ने असुविधा के लिए खेद जताया और कहा कि तकनीकी टीम ने जल्द ही समस्या को हल कर दिया।
यह भी पढ़ें- पुणे: शिवनेरी किले में शिव जयंती पर मची भगदड़; संकरे रास्तों पर फंसी भीड़, कई महिलाएं और बच्चे घायल
सिस्टम कब हुआ नॉर्मल?
सुबह 8:25 बजे के आसपास सर्वर पूरी तरह से बहाल हो गया, और ऑपरेशन सामान्य हो गए। फिलहाल एयरपोर्ट पर स्थिति सामान्य है, लेकिन इस घटना ने एयरलाइन सिस्टम की विश्वसनीयता और तकनीकी सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
