Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

यूपी में धर्मांतरण का बड़ा खेल…दुबई-मलेशिया तक कनेक्शन, मास्टरमाइंड दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार

Religious Conversion: मिर्जापुर धर्मांतरण केस की जांच में अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन का पता चला है। इस गिरोह का मास्टरमाइंड इमरान दुबई और मलेशिया तक सक्रिय रहा है। आज इसे दिल्ली एयरपोर्ट से पकड़ा गया।

  • Written By: रंजन कुमार
Updated On: Jan 24, 2026 | 07:53 PM

धर्मांतरण मामले में गिरफ्तार आरोपी। इमेज-सोशल मीडिया

Follow Us
Close
Follow Us:

UP Religious Conversion: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में सामने आए धर्मांतरण और ब्लैकमेलिंग मामले की परतें खुल रही हैं। इस गिरोह के मास्टरमाइंड इमरान पर 25 हजार का इनाम था। आज इसे दिल्ली एयरपोर्ट से उस वक्त दबोचा गया, जब वह देश छोड़कर भागने की फिराक में था। इमरान की गिरफ्तारी के बाद इस गिरोह के तार अब दुबई और मलेशिया तक जुड़ते नजर आ रहे हैं।

जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि इमरान छोटा-मोटा अपराधी नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का हिस्सा है। उसके पासपोर्ट रिकॉर्ड से पता चला कि वह 27 जनवरी 2024 को दुबई गया था। एजेंसियों को शक है कि दुबई में उसने धर्मांतरण के लिए काम करने वाले सिंडिकेट के बड़े चेहरों से मुलाकात की थी।

बार-बार मलेशिया की यात्राएं कर रहा था इमरान

इमरान बार-बार मलेशिया की यात्राएं कर रहा था। उसकी विलासितापूर्ण जीवनशैली और विदेश दौरों पर होने वाले लाखों खर्च ने सुरक्षा एजेंसियों के कान खड़े कर दिए। अब इस बात की गहराई से जांच की जा रही कि इस गिरोह को चलाने के लिए विदेशों से पैसा किन माध्यम से (हवाला या अन्य) से भारत पहुंच रहा था।

सम्बंधित ख़बरें

यूपी में बड़ा बवाल…कब्रिस्तान पर चला बुलडोजर, बागपत में उखड़ा समुदाय, पुलिस पर लगाया आरोप

योगी राज में मारे गए 266 अपराधी…22306 बदमाश गिरफ्तार, ऐसे रखी जा रही अपरधियों-माफियों पर नजर

उत्तर प्रदेश में ‘केरला स्टोरी’? 5 नाबालिग मुस्लिम लड़कियों पर FIR, हिंदू लड़की के साथ किया था ये कांड- VIDEO

यूपी का होगा बंटवारा? नया राज्य बनाने की मांग, इन 28 जिलों को अलग करके होगा गठन

जिम बना हनी ट्रैप और ब्लैकमेलिंग का अड्डा

इस पूरे गिरोह का केंद्र मिर्जापुर के 5 जिम थे। यहां फिजिकल ट्रेनिंग के नाम पर खतरनाक सिंडिकेट चलाया जा रहा था। इस गिरोह ने अब तक 30 महिलाओं को निशाना बनाया। इनमें से अधिकतर हिंदू समुदाय से थीं।

वारदात का तरीका क्या था?

जिम ट्रेनर और संचालक महिलाओं से मेल-जोल बढ़ाकर उनका भरोसा जीतते थे। दोस्ती की आड़ में महिलाओं के निजी फोटो और वीडियो हासिल कल लेते थे।
आरोपी कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) टूल्स की मदद से उन फोटो को अश्लील कंटेंट में बदल देते थे। इन वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर महिलाओं को धर्म परिवर्तन और यौन शोषण के लिए मजबूर करते थे।

Mirzapur Conversion: इमरान गिरफ्तार दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार, विदेश भागने की फिराक में था जिम में धर्मांतरण मामले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार पहली तस्वीर Aaj Tak पर pic.twitter.com/vzT46m8LNM — Shalu Awasthi شالو اوستھی (@Shalu_official) January 24, 2026


यह भी पढ़ें: मुरादाबाद में हिंदू छात्रा को जबरन पहनाया बुर्का, धर्म परिवर्तन का दबाव! 5 युवतियों पर FIR से सनसनी

खाकी भी दागदार

मामले की गंभीरता का अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि इसमें जीआरपी (GRP) का हेड कांस्टेबल इरशाद खान भी शामिल था। पुलिस नौ लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। इनमें जिम मालिक और ट्रेनर शामिल हैं। मुख्य आरोपी फरीद अहमद को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था। आरोपियों से भारी मात्रा में एआई जेनरेटेड अश्लील सामग्री और संदिग्ध चैट बरामद हुई है। यह गिरोह 2021 से चुपचाप फल-फूल रहा था।

प्रशासन का कड़ा एक्शन

मिर्जापुर के जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जांच के घेरे में आए 5 जिमों को 27 फरवरी तक सील करने का आदेश जारी किया है। इमरान से पूछताछ में अभी कई और बड़े नामों और विदेशी संपर्कों का खुलासा होने की उम्मीद है।

A big game of religious conversion in upconnection to dubai malaysia mastermind arrested from delhi airport

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 24, 2026 | 07:53 PM

Topics:  

  • Delhi Airport
  • Uttar Pradesh
  • Uttar Pradesh News
  • Uttar Pradesh Police

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.