-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Deadly Attack On Bhim Army Chief Chandrashekhar Azad In Ups Saharanpur Hospitalized
भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद पर UP के सहारनपुर में जानलेवा हमला, अस्पताल में भर्ती
- Written By: किर्तेश ढोबले

लखनऊ: आजाद समाज पार्टी (भीम आर्मी) के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद (Bhim Army Chief Chandrashekhar Azad) पर उत्तर प्रदेश सहारनपुर (Saharanpur) के देवबंद में जानलेवा हमला हुआ है। भीम आर्मी नेता चंद्र शेखर आजाद के काफिले पर कर से आए हथियारबंद लोगों ने हमला कर दिया। हमले के बाद इलाज के लिए उन्हें अस्पताल ले जाया गया है। हमले की तस्वीर सामने आई है, इसमें दिख रहा है कि भीम आर्मी चीफ को कमर के पास से गोली छूते हुए निकल गई। साथ ही गाड़ी के शीशे टूटे दिख रहे हैं।
एसएसपी डॉ. विपिन ताड़ा ने कहा, “आधे घंटे पहले, चंद्र शेखर आज़ाद के काफिले पर कुछ कार सवार हथियारबंद लोगों ने गोलीबारी की थी। एक गोली उनके पास से निकल गई। वह ठीक हैं और उन्हें इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।”
BIG: Dalit leader Chandra Shekhar Azad attacked in Saharanpur. A bullet grazed him. Azad has been taken to the hospital and is reportedly fine. The same cannot be said about Uttar Pradesh’s law and order. — Rohini Singh (@rohini_sgh) June 28, 2023
नगर पुलिस अधीक्षक अभिमन्यू मांगलिक ने बताया कि आजाद देवबंद में अपने एक समर्थक के घर तेहरवी में शामिल होने गए थे। उन्होंने बताया कि हमला तब हुआ जब वह वहां से वापस लौट रहे थे। मांगलिक ने बताया, ‘‘हमलावर एक कार में थे और उन्होंने आजाद की एसयूवी पर गोलियां चला दीं। एक गोली आजाद के पेट को छू कर निकल गयी है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।” पुलिस सूत्रों के अनुसार हमले के बाद हमलावर मौके से भाग गये, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सम्बंधित ख़बरें
मेरे लोगों ने उन्हें पहचान लिया: चंद्रशेखर आज़ाद
भीम आर्मी चीफ ने कहा, “मुझे ठीक से याद नहीं है लेकिन मेरे लोगों ने उन्हें पहचान लिया। उनकी कार सहारनपुर की ओर चली गई। हमने यू-टर्न ले लिया। घटना के वक्त मेरे छोटे भाई समेत हम पांच लोग कार में थे।”
शिवपाल सिंह ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल
चंद्रशेखर आजाद पर हुए हमले को लेकर समाजवादी पार्टी के नेता शिवपाल सिंह यादव ने यूपी की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ”प्रदेश में अपराधियों के हौंसले इतने बुलंद हैं कि अराजक तत्व अपने सभी हदों और सरहदों को तोड़ने लगे हैं। यूपी में विपक्ष अब सत्ता और अपराधियों दोनों के निशाने पर हैं। भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर पर हुआ जानलेवा हमला प्रदेश के खोखले हो चुके कानून व्यवस्था के लिए एक अलार्म है। जाग जाओ सरकार!”
Deadly attack on bhim army chief chandrashekhar azad in ups saharanpur hospitalized
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
चूहे ने बजाया महालक्ष्मी एक्सप्रेस का फायर अलार्म, मृत चूहे से शॉर्ट सर्किट, 1 घंटे बाधित रही ट्रेन
Jul 29, 2026 | 08:55 AMरीवा में आदिवासी कांग्रेस जिला अध्यक्ष की चाकू मारकर हत्या से इलाके में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
Jul 29, 2026 | 08:45 AMकमरा खाली कराने से भड़का था सिरफिरा: MIDC में पूर्व किरायेदार ने मचाया उत्पात, नंदनवन निवासी महिला की हत्या
Jul 29, 2026 | 08:45 AMCWG 2026 Day 7: आज ग्लासगो में भारत के लिए ‘मेडल डे’, यहां देखें सभी मैचों और फाइनल्स का पूरा शेड्यूल
Jul 29, 2026 | 08:42 AMमुंबई के पाताल लोक टनल प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, ऑरेंज गेट की 650 मीटर खुदाई पूरी, 5 मिनट में तय होगा सफर
Jul 29, 2026 | 08:34 AMStrait of Hormuz में फिर भड़की जंग की आग! ईरान ने 3 तेल टैंकरों को बनाया निशाना, दुनिया भर में हड़कंप
Jul 29, 2026 | 08:33 AMSOP के मुताबिक चलाई पैलेट गन, CRPF की रिपोर्ट में फोर्स ग्रेडिएंट पर बड़ा खुलासा, दिल्ली पुलिस ने दी मंजूरी!
Jul 29, 2026 | 08:31 AMवीडियो गैलरी

मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM
झुकाने वाला चाहिए, सरकार भी झुकती है…संसद में अखिलेश यादव का BJP सरकार पर तंज, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:37 PM
संसद में प्रियंका गांधी का बड़ा हमला, प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन और AK-47 के इस्तेमाल पर उठाए सवाल- VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:24 PM
हमारे 25 विधायक NDA पर भारी, छात्रों के मुद्दे को लेकर बीजेपी पर बरसे तेजस्वी यादव; सरकार को दिया अल्टीमेटम
Jul 28, 2026 | 02:53 PM














