-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Controversy Erupts As Naxalite Slogans Seen In Delhi Protest Video
कितने हिडमा मारोगे हर घर से…दिल्ली में नक्सली को लाल सलाम, वायरल VIDEO पर मचा बवाल
- Written By: अक्षय साहू
Naxal Madvi Hidma: इंडिया गेट पर प्रदूषण विरोधी प्रदर्शन नक्सली कमांडर हिडमा के पोस्टर दिखने से विवादित हो गया, पुलिस ने मिर्ची स्प्रे की अफरा-तफरी के बीच 22 छात्रों को गिरफ्तार किया।

दिल्ली में नक्सली हिडमा के समर्तन में नारेबाजी (सोर्स- सोशल मीडिया)
Delhi Pollution Protest: देश की राजधानी दिल्ली में रविवार को इंडिया गेट पर वायु प्रदूषण के खिलाफ हुए एक विरोध प्रदर्शन ने अचानक राजनीतिक मोड़ ले लिया जब प्रदर्शन में नक्सली कमांडर हिडमा के पोस्टर और समर्थन में नारेबाजी देखने को मिली। मामला सामने आने के साथ ही पुलिस हरकत में आई और मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करते हुए 22 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर लिया।
मामले पर नई दिल्ली के डीसीपी देवेश महला ने बताया कि, यह प्रदर्शन छात्रों द्वारा बढ़ते प्रदूषण के खिलाफ आयोजित किया गया था। पुलिस ने बताया कि उन्होंने प्रदर्शन को नियंत्रित करने की कोशिश की, लेकिन जब भीड़ ने बैरिकेड्स की ओर बढ़ना शुरू किया, तो हालात बिगड़ गए। छात्रों ने पुलिस को रोकने के प्रयास में मिर्ची स्प्रे का इस्तेमाल भी किया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने घटना से जुड़ी दो एफआईआर दर्ज कर लिया था और जांच शुरू कर दी, इसके अलावा सोमवार को पुलिस ने हिरासत में लिए गए सभी 22 प्रदर्शनकारियों पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया। अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार किए गए छात्रों से पूछताछ की जा रही है और इस्तेमाल किया गया चिली स्प्रे बरामद कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि प्रदर्शन में हिडमा के पोस्टर और नारे कैसे और क्यों शामिल हुए।
सम्बंधित ख़बरें
ईरान रवाना होगा भारतीय प्रतिनिधिमंडल, खामेनेई के अंतिम संस्कार में करेगा शिरकत; जानें कौन-कौन हो रहा शामिल
सीमा विवाद पर नरम पड़ा नेपाल, विदेश मंत्री शिशिर खनाल बोले- भारत से बातचीत को हमेशा तैयार
चालान से काम नहीं चलेगा, अब दर्ज होगी FIR! दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने चलाया विशेष अभियान, 2000 से ज्यादा केस दर्ज
WhatsApp के Username फीचर पर सरकार सख्त, लॉन्च पर लगाई रोक, नोटिस भेजकर तीन दिन में मांगा जवाब
Fuck this #AirPollution for while,if it is dangerous then those who glorify naxalite terrorist Hidma are more dangerous!
These leftist fundamentalists are sympathizer of Naxalism in India.
High time,Uproot every branches of terrorism within!pic.twitter.com/5izDN2mLoo — lokesh (@Lok__Esh) November 24, 2025
पार्लियामेंट स्ट्रीट पर छात्रों का प्रदर्शन
उधर, गिरफ्तार छात्रों के समर्थन में कुछ छात्र पार्लियामेंट स्ट्रीट पहुंचे और उनसे बातचीत की गई। हालांकि जब उनसे यह पूछा गया कि उन्होंने नक्सली कमांडर हिडमा का समर्थन क्यों किया, तो उन्होंने “नो कमेंट” कहकर सवाल को टाल दिया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि उनका मकसद सिर्फ दिल्ली की गंभीर वायु प्रदूषण की समस्या की ओर ध्यान आकर्षित करना था, किसी भी राजनीतिक या उग्रवादी आंदोलन से उनका कोई संबंध नहीं है।
यह भी पढ़ें: सीजेआई सूर्यकांत की कितनी सैलरी? सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के जजों के वेतन की भी पूरी जानकारी यहां
बताया जा रहा है कि इस प्रदर्शन का आयोजन दिल्ली कोऑर्डिनेशन कमेटी फॉर क्लीन एयर नामक संगठन ने किया था। राजधानी में इन दिनों वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 400 के पार पहुंच चुका है, जो गंभीर श्रेणी में आता है। विशेषज्ञों के अनुसार यह स्तर सांस लेने के लिए बेहद खतरनाक है। इस मुद्दे पर बढ़ती चिंता के बीच हिंसक झड़प और गिरफ्तारी से प्रदूषण का विषय फिर विवादों में घिर गया है।
Controversy erupts as naxalite slogans seen in delhi protest video
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
चंद्रपुर में नवजात की बिक्री का खुलासा, BJP की दो महिला पदाधिकारी गिरफ्तार; मची राजनीतिक हलचल
Jul 03, 2026 | 09:34 AMनासिक कुंभ मेले की तैयारियों पर संकट: MIDC ने STP के लिए जमीन देने से किया मना, हाईकोर्ट समिति को सौंपा ज्ञापन
Jul 03, 2026 | 09:32 AMAlpha Review: एक्शन, इमोशन और दमदार परफॉर्मेंस का पैकेज है ‘अल्फा’, क्रिटिक्स ने दिए इतने स्टार्स
Jul 03, 2026 | 09:30 AMपाकिस्तान: खैबर पख्तूनख्वा में पुलिस टीम पर अंधाधुंध फायरिंग; 2 अधिकारियों की मौके पर मौत
Jul 03, 2026 | 09:30 AMSIP Investment: 5, 10, 15 और 20 साल में 1 करोड़ का फंड कैसे बनाएं? जानें सही इनवेस्टमेंट का तरीका
Jul 03, 2026 | 09:26 AMShare Market: हफ्ते के आखिरी सत्र में उछला शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में बंपर तेजी; IT शेयरों में रफ्तार
Jul 03, 2026 | 09:23 AMSavan 2026 शुरू होने से पहले जान लें हर छोटी-बड़ी बात, कब से शुरू होगा सावन और कैसे पाएं भगवान शिव की कृपा
Jul 03, 2026 | 09:23 AMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














