- Hindi News »
- India »
- Congress State President Ajay Rai Says Nobody Else Can Run The India Alliance The Way The Congress Has Done
‘कांग्रेस ही INDIA गठबंधन को आगे ले जा सकती है’, ममता के बयान पर अजय राय का पलटवार
कांग्रेस नेता अजय राय ने कहा कि निश्चित तौर पर इस गठबंधन में कांग्रेस ने बड़े भाई की भूमिका निभाई और सबको साथ लेकर चलने का काम किया है। उन्होंने दावा किया है कि केवल कांग्रेस ही इस गठबंधन को आगे ले जाएगी।
- Written By: मनोज आर्या

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय (फाइल फोटो-सौ. सोशल मीडिया)
लखनऊ: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी के इंडिया गठबंधन को लेकर दिए बयान पर अब सियासत शुरू हो चुका है। शुक्रवार को कोलकाता में एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा था की अगर मौका मिलेगा तो मैं विपक्षी गठबंधन इंडिया का नेतृत्व करने के लिए तैयार हूं। शनिवार को अखिलेश यादव की पार्टी सपा ने ममता के इस बयान का समर्थन किया। जिसके बाद से कांग्रेस की टेंशन बढ़ गई। इसके बाद अब यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय ने टीएमसी प्रमुख के बयान पर पलटवार किया है।
लखनऊ में न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत करते हुए अजय राय ने कहा कि विपक्षी गठबंधन इंडिया को कांग्रेस ने जिस तरह से चलाया है, वैसा कोई और नहीं चला सकता। कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि निश्चित तौर पर इस गठबंधन में कांग्रेस ने बड़े भाई की भूमिका निभाई और सबको साथ लेकर चलने का काम किया है। उन्होंने दावा किया है कि केवल कांग्रेस ही इस गठबंधन को आगे ले जाएगी।
देश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
सम्बंधित ख़बरें
तमिलनाडु चुनाव: कांग्रेस ने खेला बड़ा दांव! जारी की 27 उम्मीदवारों की लिस्ट; इन दिग्गजों के नाम शामिल
कांग्रेस का ‘संगठन सृजन’ अभियान; महाराष्ट्र में बदले जाएंगे जिला और तालुका अध्यक्ष, 21 अप्रैल तक तय होंगे नाम
कांग्रेस ने किया बारामती और राहुरी उपचुनाव लड़ने का ऐलान, तो संजय राउत ने ली चुटकी, बोले- बिहार हो या बंगाल…
Navabharat Nishanebaaz: चुनाव के बाद ममता जाएंगी दिल्ली, कहीं रास्ता न काट जाए बिल्ली
ममता बनर्जी ने उठाया था सवाल
बता दें कि शुक्रवार को ममता बनर्जी ने विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन को लेकर एक बड़ा बयान दिया था। टीएमसी प्रमुख ने विपक्षी गठबंधन के कामकाज पर असंतोष व्यक्त किया था। उन्होंने मौका मिलने पर इसकी कमान संभालने के अपने इरादे का संकेत दिया। ममता बनर्जी ने कहा कि वह बंगाल की मुख्यमंत्री के रूप में अपनी भूमिका जारी रखते हुए विपक्षी मोर्चे के नेतृत्व के साथ दोहरी जिम्मेदारी संभालने में सक्षम होंगी। उन्होंने एक निजी टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा कि मैंने ‘इंडिया’ गठबंधन का गठन किया था, अब इसे प्रबंधित करना मोर्चे का नेतृत्व करने वालों पर निर्भर है।
मौका मिला तो संभालूंगी जिम्मेदारी
पश्चिम बंगाल की सीएम ने आगे कहा कि अगर वे यह नहीं कर सकते, तो मैं क्या कर सकती हूं? मैं बस यही कहूंगी कि सभी को साथ लेकर चलने की जरूरत है। यह पूछे जाने पर कि एक मजबूत भाजपा विरोधी ताकत के रूप में अपनी साख को देखते हुए वह गठबंधन का प्रभार क्यों नहीं ले रही हैं, बनर्जी ने कहा कि यदि अवसर दिया गया तो मैं इसका सुचारू संचालन सुनिश्चित करूंगी।
Congress state president ajay rai says nobody else can run the india alliance the way the congress has done
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘यह हार दुनिया का अंत…’, Ajinkya Rahane ने कोलकाता के खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला; देखें VIDEO
Apr 03, 2026 | 06:14 PMइंडिपेंडेंस डे पर बॉक्स ऑफिस क्लैश, ‘लाहौर 1947’ vs ‘आवारापन 2’, सनी देओल-इमरान हाशमी में टक्कर तय?
Apr 03, 2026 | 06:08 PMAkola Weather: अकोला में पारा 40 डिग्री पार, बढ़ती गर्मी से स्वास्थ्य विभाग सतर्क
Apr 03, 2026 | 06:06 PMExplainer: हर महीने एक बड़ा अफसर OUT! ट्रंप के फैसलों से US आर्मी में मची हलचल; क्या खतरे में है सुपरपावर?
Apr 03, 2026 | 06:05 PM‘कांग्रेस के झूठ की पोल खुल गई’, Shaina NC का विपक्ष पर तीखा हमला, गैस संकट से लेकर ओवैसी तक को घेरा
Apr 03, 2026 | 06:01 PMमिडिल ईस्ट की जंग और ट्रंप का डर! Share Market में हाहाकार, क्या अब और गिरेगा मार्केट? जानें एक्सपर्ट्स की राय
Apr 03, 2026 | 05:57 PMIPL 2026 के शुरुआत में ही केविन पीटरसन ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी, ये 4 टीमें पहुंचेगी प्लेऑफ में
Apr 03, 2026 | 05:56 PMवीडियो गैलरी

नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM
बंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
Apr 02, 2026 | 11:06 PM
Viral Video Fact Check: PM मोदी की रैली में गैस संकट पर सवाल या फैलाया गया भ्रम?
Apr 02, 2026 | 10:54 PM
कानपुर किडनी कांड: फर्जी डॉक्टर, सीक्रेट ऑपरेशन और गायब रिकॉर्ड…8वीं पास ‘डॉक्टर’ चला रहा था करोड़ों का रैकेट
Apr 02, 2026 | 10:27 PM
रामपुर के कप्तान की विदाई में छलके आंसू, महिला सिपाहियों को रोता देख भावुक हुए SP साहब; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:52 PM
‘बचाओ साहब, हमें जबरदस्ती ले जा रहे हैं’, लखनऊ में कर्मियों का हंगामा, पुलिस की बदसलूकी पर उठे सवाल- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:34 PM














