- Hindi News »
- India »
- Congress Should Be Renamed As Pakistan Based Party Why Shehzad Poonawala Suddenly Get Angry At Inc
कांग्रेस का नाम बदलकर पाकिस्तान आधारित पार्टी कर देना चाहिए… INC पर अचानक क्यों भड़क गए शहजाद पूनावाला?
पूनावाला ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता लगातार पाकिस्तान को क्लीन चिट देने की होड़ में लगे हैं। पहले एनसीपी-शरद पवार गुट के अनिल देशमुख ने पाकिस्तान को लेकर बयान दिया और अब विजय वडेट्टीवार कहते हैं कि सरकार जिम्मेदार है।
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय

शहजाद पूनावाला, फोटो - सोशल मीडिया
नई दिल्ली : कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार के पहलगाम आतंकी हमले पर विवादित बयान के बाद बीजेपी ने कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला है। बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि अब कांग्रेस का नाम बदलकर पाकिस्तान आधारित पार्टी (Pakistan Based Party) कर देना चाहिए।
पूनावाला ने कहा कि एक ओर राहुल गांधी सर्वदलीय बैठक में आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हैं, वहीं दूसरी ओर उनकी पार्टी के नेता हिंदू पीड़ितों का मजाक उड़ाते हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या पीड़ित झूठ बोल रहे हैं? उन्होंने कांग्रेस की दोहरी नीति पर भी करारा प्रहार करते हुए कहा, “कांग्रेस ने एक बार फिर वोट बैंक की राजनीति को राष्ट्रीय नीति पर हावी होने दिया है। वडेट्टीवार वही नेता हैं जिन्होंने 26/11 मुंबई हमले के समय भी पाकिस्तान को क्लीन चिट दी थी। आखिर कांग्रेस पाकिस्तान के लिए नरमी दिखाने में कितनी दूर जाएगी?”
पूनावाला ने जारी किया वीडियो बयान
एक अन्य वीडियो में शहजाद पूनावाला ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता लगातार पाकिस्तान को क्लीन चिट देने की होड़ में लगे हैं। पूनावाला का कहना है कि, “पहले एनसीपी-शरद पवार गुट के अनिल देशमुख ने पाकिस्तान को लेकर बयान दिया और अब विजय वडेट्टीवार कहते हैं कि सरकार जिम्मेदार है, पाकिस्तान नहीं। क्या आतंकियों ने धर्म पूछकर लोगों को मारा, इसका कोई सबूत है?”
सम्बंधित ख़बरें
मोदी सरकार ने राघव चड्ढा को दी बड़ी जिम्मेदारी, राज्यसभा में इस समिति का बनाया अध्यक्ष
उमर अब्दुल्ला लापता! BJP ने जारी किया पोस्टर, दर्ज कराएंगे गुमशुदगी की रिपोर्ट, फारूख अब्दुल्ला का आया रिएक्शन
Thane Palghar MLC Election सीट पर BJP-शिवसेना में टकराव, महायुति में बढ़ी सियासी हलचल
तमिलनाडु BJP में बदलाव के संकेत, शाह से मिलने दिल्ली पहुंचे नैनार नागेंद्रन, अन्नामलाई की वापसी की चर्चा तेज
मुख्तार अब्बास नकवी का भी कांग्रेस पर तंज
बीजेपी नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने भी कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा, “कुछ लोग पाकिस्तान के प्रॉक्सी पार्टनर बनने की होड़ में लगे हैं। यह न तो उनके हित में है और न ही देश के हित में। जब पूरा देश पाकिस्तान के खिलाफ एकजुट होकर कार्रवाई की मांग कर रहा है, तब ये कैसी राजनीतिक चालें चल रहे हैं?”
क्या कहा था विजय वडेट्टीवार ने?
महाराष्ट्र कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक विजय वडेट्टीवार ने पीड़ितों की गवाही पर सवाल उठाते हुए कहा था कि, “आतंकियों के पास इतना समय नहीं होता कि वे धर्म पूछें। आतंकियों का कोई धर्म नहीं होता। सरकार को जिम्मेदारी लेनी चाहिए और दोषियों को सजा देनी चाहिए।”
देश की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
वडेट्टीवार ने यहां तक कहा कि, “अगर सरकार युद्ध के लिए तैयार है तो युद्ध करे, सिर्फ बातें करने से कुछ नहीं होगा। पाकिस्तान का पानी रोकने की बात करते हैं, लेकिन इसमें 20 साल लग जाएंगे।”
Congress should be renamed as pakistan based party why shehzad poonawala suddenly get angry at inc
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नई Tata Tiago Facelift में मिलेगा 360 कैमरा और नया लुक, पुरानी मॉडल से कितनी बदली? देखें पूरा Comparison
May 24, 2026 | 03:29 AMIPL 2026: इकाना में शतक लगाकर अय्यर ने बतौर कप्तान हासिल की बड़ी उपलब्धि, बने रोहित-कोहली के क्लब का हिस्सा
May 24, 2026 | 12:11 AMAaj Ka Rashifal 24 May 2026: कुंभ राशि वालों को मिलेगा बड़ा पद, मेष और मिथुन को बड़ी सफलता, जानें पूरा भाग्यफल
May 24, 2026 | 12:08 AMNEET Paper Leak: आधी रात को कोर्ट में पेश हुई मनीषा हवालदार; मुंहजुबानी याद थे प्रश्न, जानें CBI को क्या मिला?
May 23, 2026 | 11:25 PMपुलिस पर हमला, बैरकों में तोड़फोड़…कपूरथला जेल में खूनी बवाल से मचा हड़कंप! बाहर लगी एंबुलेंस की कतारें
May 23, 2026 | 11:20 PMPBKS की धमाकेदार जीत, श्रेयस अय्यर और प्रभसिमरन सिंह के तूफान में उड़ी LSG, पंजाब ने लखनऊ को 7 विकेट से रौंदा
May 23, 2026 | 11:10 PMडिजिटल गिरफ्तारी और फर्जी ट्रेडिंग ऐप गिरोह पर साइबर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पीड़ितों को लौटाए 26.97 लाख रुपये
May 23, 2026 | 11:01 PMवीडियो गैलरी

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद तो दुनिया बंद? IEA की डराने वाली चेतावनी में क्या-क्या? VIDEO
May 23, 2026 | 10:47 PM
Petrol-Diesel Prices: डीजल-पेट्रोल के फिर बढ़े दाम,क्या रुक जाएंगी गाड़ियों की रफ्तार?, VIDEO
May 23, 2026 | 04:43 PM
क्या अब शादी सीजन में सस्ता मिलेगा सोना? जानिए पूरा खेल?, VIDEO
May 23, 2026 | 01:51 PM
भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
May 23, 2026 | 01:49 PM
Twisha Sharma Case: सरेंडर करने पहुंचे ₹30,000 के इनामी पति को पुलिस ने दबोचा, हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला
May 23, 2026 | 01:45 PM
इंसान तो दूर, अब बकरे पी रहे हैं गन्ने का जूस, भोपाल के इस VIP बकरे की सेवा देखकर उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 23, 2026 | 01:31 PM














