- Hindi News »
- India »
- Congress Released Manifesto For Haryana Assembly Elections
हरियाणा में कांग्रेस के चुनावी मैनिफेस्टो में 7 बड़े वादे, महिलाओं को हर माह 2 हजार, युवाओं के लिए 2 लाख पक्की नौकरियां
- Written By: रीना पंवार
कांग्रेस ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। इस घोषणा पत्र को संकल्प पत्र नाम दिया गया है। प्रत्येक वर्ग को खुश करने के लिए हरियाणा के लिए कांग्रेस ने अपने इस घोषणा पत्र में कई बड़ें वादे किए हैं।

चुनावी घोषणापत्र जारी करते कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (सौजन्य सोशल मीडिया)
नई दिल्ली : हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपना घोषणा पत्र आज बुधवार को जारी कर दिया है। इस घोषणा पत्र को संकल्प पत्र नाम दिया गया है। कांग्रेस ने अपने इस संकल्प पत्र में सभी वर्गों का ध्यान रखा है जिसमें महिलाएं, युवा, बुजुर्ग, किसान और गरीबों पर खास ध्यान दिया गया है। प्रत्येक वर्ग को खुश करने के लिए हरियाणा के लिए कांग्रेस ने अपने इस घोषणा पत्र में कई वादे किए हैं।
अपने घोषणा पत्र को कांग्रेस ने संकल्प पत्र नाम देते हुए इसमें 7 गारंटियां दी हैं जिन्हें ‘सात वादे, पक्के इरादे’ के नाम से जारी किया है। इन सात गारंटियों के तहत महिलाओं को शक्ति, सामाजिक सुरक्षा को बल, युवाओं को सुरक्षित भविष्य, हर परिवार को खुशहाली, गरीबों को छत, किसानों को समृद्धि और पिछड़ों को अधिकार की गारंटी दी गई है।
1- महिलाओं को शक्ति
हरियाणा में कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में महिलाओं को खुश करने के लिए हर माह 2000 रुपए देने का वादा किया है। इसके साथ ही गैस सिलेंडर के लिए 500 रुपए देने का वादा किया है।
सम्बंधित ख़बरें
इस्तीफा देते ही दिल्ली पहुंचे सिद्धारमैया! राहुल गांधी और खरगे के सामने रखीं ऐसी शर्तें कि चौंक गया हाईकमान
Kharge On Inflation: हम गर्मी तो झेल सकते हैं, लेकिन BJP की महंगाई… मोदी सरकार पर भड़के मल्लिकार्जुन खड़गे
देश के पहले प्रधानमंत्री की पुण्यतिथि पर कांग्रेस नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, खड़गे ने लिखा भावुक पोस्ट
हाथ कंगन को आरसी क्या… खड़गे का मोदी सरकार पर तंज, बोले- कच्चा तेल सस्ता, फिर पेट्रोल-डीजल महंगा क्यों?
हरियाणा के लिए कांग्रेस पार्टी के 7 वादे, पक्के इरादे! हरियाणा के हर तबके के कल्याण के लिए कांग्रेस पार्टी प्रतिबद्ध है। pic.twitter.com/P3NjBeyCYb — Mallikarjun Kharge (@kharge) September 18, 2024
2- सामाजिक सुरक्षा को बल
संकल्प पत्र में सामाजिक सुरक्षा को बल देने के लिए 6,000 रुपए बुढ़ापा पेंशन, 6,000 रुपए दिव्यांग पेंशन, 6,000 रुपए विधवा पेंशन और पुरानी पेंशन बहाल करने का वादा किया गया है।
3- युवाओं को सुरक्षित भविष्य
युवाओं को सुरक्षित भविष्य देने के लिए 2 लाख पक्की भर्ती और नशा मुक्त हरियाणा का वादा किया गया है।
4- हर परिवार को खुशहाली
कांग्रेस ने अपने संकल्प पत्र में हर परिवार 300 यूनिट मुफ्त बिजली और 25 लाख तक का मुफ्त इलाज देने का वादा किया गया है।
लाईव: हरियाणा के लिए कांग्रेस की गारंटी का अनावरण 📍AICC कार्यालय #HaathBadlegaHalaat https://t.co/EELcP2Ocbt — Mallikarjun Kharge (@kharge) September 18, 2024
5- गरीबों को छत
घोषणा पत्र में गरीबों को 100 गज का प्लॉट, 3.5 लाख रुपए की लागत से दो कमरों का मकान देने का वादा किया गया है।
6- किसानों को समृद्धि
हरियाणा के किसानों के लिए एमएसपी की गारंटी, तत्काल फसल मुआवजा देने का वादा घोषणा पत्र में किया गया है।
7- पिछड़ों को अधिकार
पिछड़ों को अधिकार देने के लिए कांग्रेस ने संकल्प पत्र में जातिगत सर्वे का वादा और क्रीमी लेयर की सीमा 10 लाख रुपए तक बढ़ाने का वादा किया है।
बता दें कि हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए यहां 5 अक्टूबर को वोटिंग होगी जिसके नतीजे 8 अक्टूबर को आएंगे। हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने आज दिल्ली से अपना घोषणापत्र जारी किया। यह घोषणापत्र कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पेश किया।
Congress released manifesto for haryana assembly elections
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Sambhajinagar Court ने दी बालक की इच्छा को प्राथमिकता, 11 वर्षीय बालक की अभिरक्षा नाना के पास ही रहेगी
May 31, 2026 | 12:07 AMAaj Ka Rashifal 31 May 2026: मेष राशि वालों को राजनैतिक लाभ, मकर जातकों की शिक्षा में प्रगति, जानें भाग्यफल
May 31, 2026 | 12:05 AMFIFA वर्ल्ड कप में 4 टीमों का होगा ऐतिहासिक डेब्यू, मेसी-रोनाल्डो के साथ खेलकर खुलेगा किस्मत का ताला
May 30, 2026 | 11:38 PMभक्तों के लिए राहत भरी खबर, प्रेमानंद जी महाराज एकांत में कर रहे हैं आराम, Esha Gupta ने शेयर किया हेल्थ अपडेट
May 30, 2026 | 11:21 PMसिचुएशन रूम में 2 घंटे चली ट्रंप की बैठक; व्हाइट हाउस ने ईरान के लिए खींची ‘रेड लाइन’, अब क्या होगा?
May 30, 2026 | 11:10 PMदूसरे टी-20 में इंग्लैंड महिला टीम का पलटवार, भारत को शिकस्त देकर सीरीज में की 1-1 से बराबरी
May 30, 2026 | 10:55 PMBobby Deol Story: जब मनीषा कोइराला के साथ रोमांटिक सीन करना बॉबी देओल के लिए बना चुनौती, जानें दिलचस्प किस्सा
May 30, 2026 | 10:49 PMवीडियो गैलरी

मैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
May 30, 2026 | 10:38 PM
क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM














