‘वे देशद्रोही हैं, हम नहीं..’, PM मोदी पर आगबबूला हुए खरगे, बोले- नाकामी की जिम्मेदारी लेनी चाहिए
Mallikarjub Kharge News: असम में पीएम मोदी के कांग्रेस पर दिए बयान पर अब खुद कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पलटवार किया है। उन्होंने देशद्रोही वाले बयान का भी जवाब दिया है।
- Written By: अर्पित शुक्ला
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पीएम मोदी
Mallikarjun Kharge on PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के असम में दिए घुसपैठियों को लेकर बयान पर रविवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पलटवार किया है। प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर सत्ता में रहने के दौरान असम और पूर्वोत्तर राज्यों की अनदेखी करने, क्षेत्र की सुरक्षा और पहचान की कीमत पर घुसपैठियों को बचाने का आरोप लगाया था।
खरगे ने कहा कि बीजेपी केंद्र और असम में सत्ता में है, उसे विपक्ष पर आरोप लगाने की बजाय अपनी विफलताओं की जिम्मेदारी लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि असम में तथाकथित डबल इंजन की सरकार चल रही है, फिर भी प्रधानमंत्री कांग्रेस पर दोष क्यों डाल रहे हैं?
‘PM विपक्षी पार्टियों पर आरोप कैसे लगा सकते हैं’
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ‘वह विपक्षी पार्टियों पर आरोप कैसे लगा सकते हैं? उनकी सरकार केंद्र में है। असम में भी उनकी अपनी सरकार है। इसे डबल इंजन सरकार कहा जाता है। अगर वे सुरक्षा देने में विफल रहते हैं, तो वह विपक्षी पार्टियों पर दोष कैसे लगा सकते हैं? क्या हम वहां शासन कर रहे हैं?’
सम्बंधित ख़बरें
7 जुलाई को कानपुर आएंगे PM मोदी, 10 हजार करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात; 13 जिलों से जुटेंगे कार्यकर्ता
कर्णप्रयाग मारपीट मामले में गिरफ्तार चारों निहंग सिखों को कोर्ट से मिली जमानत, सुनवाई रहेगी जारी
सेशेल्स में PM मोदी की ‘कार डिप्लोमेसी’ ने बटोरी सुर्खियां, गुजराती लोकनृत्य से गूंजा भारतीय संस्कृति का रंग
राम मंदिर दान चोरी मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, टिन्नू यादव के हॉस्टल से 20 लाख रुपए बरामद
‘वे देशद्रोही हैं, हम नहीं’
उन्होंने कहा कि मोदी ने जब भी उनकी सरकार विफल होती है, तो विपक्ष पर आरोप लगाने की आदत बना ली है। जब भी वह नाकाम होते हैं, सब कुछ विपक्ष पर डाल देते हैं। मैं ऐसे बयान की निंदा करता हूं। वे देशद्रोही हैं, हम नहीं। हम किसी का बचाव नहीं कर रहे हैं। देश के हित में हम जो भी करेंगे, अच्छा करेंगे, लेकिन आतंकवादियों या घुसपैठियों या दूसरों का समर्थन नहीं करेंगे। वह सिर्फ दोष लगा रहे हैं, क्योंकि वह उनकी रक्षा करने और उन्हें रोकने में नाकाम रहे हैं।
असम में रैली के दौरान पीएम ने लगाया था कांग्रेस पर आरोप
इससे पहले शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम के गुवाहाटी एयरपोर्ट के नए टर्मिनल के उद्घाटन के बाद पब्लिक रैली को संबोधित किया था। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस को कटघरे में लेते हुए असम और नॉर्थ ईस्ट को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया था। कहा था कि घुसपैठियों को इस क्षेत्र में बसने दिया, जिससे इसकी सुरक्षा और सांस्कृतिक पहचान को खतरा बना।
यह भी पढ़ें- ‘कांग्रेस को घुसपैठिए प्यारे, हमें असम का सम्मान’, जाते-जाते PM मोदी ने असम से दिया बड़ा संदेश
पीएम मोदी ने एसआईआर के मुद्दे का जिक्र करते हुए कहा था कि इस कवायद का मकसद घुसपैठियों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया से बाहर रखना है। देशद्रोही उन्हें बचाने की कोशिश कर रहे हैं। घुसपैठ रोकने के लिए केंद्र सरकार सख्त कदम उठा रही है। पीएम मोदी ने दावा किया था कि कांग्रेस के एजेंडे में कभी असम और नॉर्थ ईस्ट का विकास था ही नहीं। बीजेपी सरकार अब कांग्रेस की कई दशकों से की गई गलतियों को सुधार रही है। डबल इंजन सरकार में असम का विकास बिना किसी रुकावट के हो रहा है।
