Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘विपक्ष का गला घोंट रही है सरकार, हमें बोलने की इजाजत नहीं’, मल्लिकार्जुन खड़गे का सरकार पर सीधा हमला

Mallikarjun Kharge: वॉकआउट के बाद मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि आज प्रधानमंत्री मोदी भारत के राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब दे रहे थे। हम उन्हें पूरा सुनना चाहते थे।

  • Written By: मनोज आर्या
Updated On: Feb 05, 2026 | 10:38 PM

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Mallikarjun Kharge On BJP Government: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ कांग्रेस और अन्य दलों के नेताओं ने राज्यसभा से वॉकआउट कर दिया। यह तब हुआ जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब दे रहे थे।

वॉकआउट के बाद मल्लिकार्जुन खड़गे ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि आज प्रधानमंत्री मोदी भारत के राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब दे रहे थे। हम उन्हें पूरा सुनना चाहते थे, लेकिन पिछले चार दिनों से हम देख रहे हैं कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को बोलने नहीं दिया जा रहा है।

लोकसभा में राहुल गांधी को बोलने नहीं दिया गया

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि हम देश के हित में कुछ महत्वपूर्ण बातें लोकसभा और राज्यसभा दोनों सदनों में रखना चाहते थे। एक तो लोकतंत्र के हित में, दूसरा लोकतंत्र को बचाकर आम जनता को राहत दिलाने के लिए। उन्होंने कहा कि अमेरिका के साथ समझौता करते हुए किसानों के हित का बलिदान कर दिया गया। ट्रंप जो कहते हैं, वही मान लिया गया। हम इसी पर सवाल पूछना चाहते थे, चाहे विदेश नीति हो, ट्रंप की बात हो, सामाजिक न्याय की बात हो या बेरोजगारी की बात हो। एक के बाद एक सभी सांसद तैयार थे कि हम इन मुद्दों को उठाएंगे, लेकिन लोकसभा में राहुल गांधी को बोलने नहीं दिया गया।

सम्बंधित ख़बरें

‘अहंकारी युवराज ने सिख सांसद को गद्दार कहा, यह पूरे समाज का अपमान’, PM मोदी का राहुल गांधी पर बड़ा प्रहार

क्या है इंदिरा का ‘जीप-खच्चर मॉडल’? जिसे मोदी ने कांग्रेस के खिलाफ बनाया हथियार, संसद से किया जोरदार प्रहार

राज्यसभा में मोदी का संबोधन: हंगामे की बीच PM ने की युवाओं के ‘मन की बात’, कांग्रेस पर किया करारा प्रहार

किताब के लिए सरकार की मंजूरी जरुरी? जिस अफसर पर कांग्रेस काल में दर्ज हुआ मुकदमा…उसी ने खोल दी मोदी की पोल

उन्होंने कहा कि हम विपक्षी दल एकजुट हैं। राहुल गांधी को बोलने का अवसर दिया जाए, तो हम तभी सदन में हिस्सा लेंगे, लेकिन उन्होंने राहुल गांधी को बोलने नहीं दिया। हम हंगामा नहीं कर रहे थे। सरकार की मंशा साफ है कि दोनों सदनों में विपक्ष के नेताओं को बोलने नहीं दिया जाए।

हमारे नेताओं ने इस देश के लिए कुर्बानियां दी

खड़गे ने कहा कि हमारे बड़े-बड़े नेता जिन्होंने इस देश के लिए कुर्बानियां दीं, जिन्होंने इस देश के लिए लड़ाई लड़ी, जेलों में गए और अंग्रेजों के खिलाफ लड़कर देश को आजादी दिलाई – उन नेताओं के खिलाफ एक व्यक्ति सदन में खड़ा होकर बोलता है। उसे माइक दिया जाता है, वह माइक पर मनमानी गालियां देता है और सरकार वाले चुप्पी साध लेते हैं। क्या भाजपा वालों ने कभी इसकी निंदा की है? इसलिए विपक्षी पार्टियों के नेताओं ने यह तय किया कि अगर हमें बोलने नहीं दिया जाएगा तो हमें वॉकआउट करना चाहिए, विरोध करना चाहिए। खासकर हमारे नेताओं के साथ जो अपमान किया गया है, उसकी भी हम निंदा करते हैं। इसी कारण हम वॉकआउट कर गए।

यह भी पढ़ें: ‘अहंकारी युवराज ने सिख सांसद को गद्दार कहा, यह पूरे समाज का अपमान’, PM मोदी का राहुल गांधी पर बड़ा प्रहार

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि 4 दिन से लोकसभा नहीं चल रही, क्योंकि लोकसभा में नेता विपक्ष को बोलने नहीं दिया जा रहा। दोनों सदन के मिलने से ही संसद बनता है। लोकसभा और राज्यसभा दोनों ही संसद के स्तंभ हैं, लेकिन सरकार अपनी गलतियों को छिपाने के लिए एक सदन को चलने नहीं दे रही है। जब लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी बोलते हैं तो उन्हें बोलने नहीं दिया जाता। ये देश और लोकतंत्र के लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं है।

Congress president mallikarjun kharge attack on bjp government

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 05, 2026 | 10:38 PM

Topics:  

  • Congress
  • Mallikarjun Kharge
  • Parliament Session

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.