Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Assam Election 2026: ₹25 लाख तक का बीमा और महिलाओं को कैश, कांग्रेस ने जारी किया घोषणा पत्र; क्या खास?

Congress Menifesto: जनसभा के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि मौजूदा सरकार की तरह सालाना भूमि पट्टा जारी करने के बजाय, कांग्रेस 10 लाख भूमिपुत्रों (आदिवासी निवासियों) को स्थायी पट्टा देगी।

  • Written By: मनोज आर्या
Updated On: Mar 29, 2026 | 07:26 PM

कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष और पार्टी के नेता, (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Assam Assembly Elections 2026: असम विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस इस बार काफी आक्रामक है और पार्टी को उम्मीद है कि नतीजे उसके पक्ष में होंगे। ऐसे में आक्रामक चुनाव प्रचार के बीच कांग्रेस ने अपना घोषणापत्र जारी किया है। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने यह घोषणा पत्र जारी किया और इस मौके पर नोओबोइचा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पार्टी की 5 गारंटियों की घोषणा की।

कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा जारी पार्टी के इस चुनावी घोषणापत्र में कहा गया है कि अगर राज्य में पार्टी सत्ता में आती है तो महिलाओं के खाते में कैश ट्रांसफर के साथ ही स्वास्थ्य बीमा और भूमि अधिकार सहित पांच प्रमुख वादों को पूरा किया जाएगा। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष ने बीजेपी की डबल इंजन सरकार (केंद्र एवं राज्य) पर हमला बोलते हुए भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया।

जुबिन गर्ग मामले की जांच का उठाया मुद्दा

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा है कि बीजेपी असम में अपने ‘डबल इंजन’ का इस्तेमाल लूट करने और दिल्ली में अपने नेताओं की तिजोरियां भरने के लिए कर रही है। खड़गे ने यह ऐलान किया है कि अगर कांग्रेस असम की सत्ता में आती है तो जुबिन गर्ग की मौत के मामले में 100 दिन के भीतर न्याय होगा।

सम्बंधित ख़बरें

तमिलनाडु चुनाव: 30 साल की वफादारी का इनाम! विजय ने ड्राइवर के बेटे को बनाया उम्मीदवार

असम चुनाव: ‘घुसपैठियों को हटाने में सफल नहीं हुए हैं…’, अमित शाह ने सोनितपुर रैली में कही बड़ी बात

‘BJP आई तो खुलेंगे काले कारनामों के राज’, केरल में गरजे PM मोदी; क्यों डरे हैं कम्युनिस्ट और कांग्रेस?

बंगाल चुनाव: BJP के जीतने के बाद राज्य में बंद हो जाएगा नॉन वेज? ममता के दावे में सच्चाई या फिर सियासी दांव

कांग्रेस की घोषणापत्र में क्या खास?

  • हर महिला के बैंक खाते में बिना शर्त मंथली कैश। व्यवसाय शुरू करने या बढ़ाने के लिए 50,000 रुपये की राशि।
  • हर परिवार को 25 लाख रुपए की कैशलेस हेल्थ कवर की गारंटी होगी।
  • मशहूर गायक जूबिन गर्ग की मौत मामले में 100 दिन में न्याय
  • 10 लाख KHILONJIYA, भूमिपुत्रों का EKSONIA (annual पट्टा) को मियादी पट्टा (periodic पट्टा) में बदलेगे।
  • सीनियर सिटिजन के लिए हर महीने 1250 रुपए, अलग मंत्रालय बनेगा जो बुजुर्ग लोगों के मामलों को देखेंगे।

जमीन के पट्टे पर किया बड़ा वादा

जनसभा के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि मौजूदा सरकार की तरह सालाना भूमि पट्टा जारी करने के बजाय, कांग्रेस 10 लाख भूमिपुत्रों (आदिवासी निवासियों) को स्थायी पट्टा देगी। इससे यह सुनिश्चित होगा कि लोगों को हर साल अपने रिकॉर्ड को रिन्यू नहीं कराना पड़ेगा। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि ऐसा करने से लोगों को अधिकारियों से मदद नहीं मांगनी पड़ेगी और इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की कर्नाटक सरकार ने वहां में ऐसा किया है, और 6,80,000 लोगों को रिकॉर्ड दिए हैं।

गौरव गोगोई का हिमंता सरकार पर हमला

इस जनसभा के दौरान असम कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई ने राज्य की बीजेपी सरकार पर विभाजनकारी नीतियां अपनाने का आरोप लगाया और कहा कि उनकी पार्टी के सत्ता में आने के बाद ऐसे कदम नहीं उठाए जाएंगे। गौरव गोगोई ने कहा कि मैं वादा करता हूं कि अगर कांग्रेस सत्ता में आती है, तो हम एक ऐसा कानून लाएंगे जिसके तहत किसी भी धर्म को निशाना बनाने और सांप्रदायिक विभाजन पैदा करने की कोशिश करने वाले किसी भी व्यक्ति को पांच साल के लिए जेल भेजा जाएगा।

यह भी पढ़ें: ‘बारी बारी से सभी को ठोका जा रहा है…’, अखिलेश के नेता ने भरे मंच से दिया बयान; BJP पर लगाए गंभीर आरोप

बता दें कि असम में चुनाव आयोग के कार्यक्रम के मुताबिक 9 अप्रैल को एक चरण में सभी विधानसभा सीटों पर मतदान होगा। यहां मुख्य मुकाबला सत्ताधारी बीजेपी और कांग्रेस के बीच माना जा रहा है। मतदान के बाद चुनाव नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे।

Assam election 2026 congress manifesto kharge promises 25 lakh insurance

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 29, 2026 | 07:26 PM

Topics:  

  • Assam Assembly Election
  • Assembly Election 2026
  • Congress

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.