सर्जिकल स्ट्राइक बयान पर गरमाए उदित राज, थरूर को लेकर भाजपा से ये अपील
भारत की ओर से अमेरिका गए डेलिगेशन का नेतृत्व कर रहे थरूर ने पनामा में कहा कि 2016 में उरी हमले के बाद भारत ने पहली बार LoC पार करके सर्जिकल स्ट्राइक किया था। थरूर के इस बयान से कांग्रेस नेता नाखुश हैं।
- Written By: अक्षय साहू
थरूर के बयान से उदित राज नाराज
नई दिल्ली: कांग्रेस नेता उदित राज ने अपनी पार्टी के सांसद शशि थरूर के एक ताजा बयान को लेकर बुधवार को उन पर निशाना साधा और कहा कि उन्हें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का मुख्य प्रवक्ता घोषित कर देना चाहिए।
शशि थरूर पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान के साथ हुए हालिया संघर्ष पर भारत का पक्ष रखने के लिए विदेश गए हैं। थरूर यहां एक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं। थरूर ने पनामा में कहा कि हाल के वर्षों में जो बदलाव आया है वह यह है कि आतंकवादियों को भी एहसास हो गया है कि उन्हें अपने किए की कीमत चुकानी पड़ेगी।
2016 में पहली बार हुए सर्जिकल स्ट्राइक
थरूर ने यहां पाकिस्तान पर हमला बोलते हुए कहा कि पहली बार ऐसा हुआ कि सितंबर, 2016 में उरी हमले के बाद भारत ने आतंकी ठिकानों पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ करने के लिए भारत और पाकिस्तान के बीच की नियंत्रण रेखा को पार किया। कांग्रेस नेता थरूर के सर्जिकल स्ट्राइक वाले इसी बयान से नाखुश हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Delhi Mayor Election: MCD में बीजेपी का दबदबा बरकरार, प्रवेश वाही मेयर और डिप्टी मेयर चुनी गईं मोनिका पंत
Bengal Election: क्या बंगाल में ‘डबल डिजिट’ पार करेगी भाजपा, या 200 का आंकड़ा छू पाएगी टीएमसी? देखें रिपोर्ट
कांग्रेस MLA आरिफ मसूद ने दी चेतावनी, सैफ अली खान की बहन पर कराएंगे FIR
स्लॉटर हाउस केस के आरोपियों को मिला राजनीतिक संरक्षण, जनता को किया गुमराह: अमित शर्मा
My dear @ShashiTharoor
Alas ! I could prevail upon PM Modi to declare you as super spokesperson of BJP , even declaring as foreign minister before landing in India . How could you denigrate the golden history of Congress by saying that before PM Modi , India never crossed LOC… https://t.co/c88b8rX2bq — Dr. Udit Raj (@Dr_Uditraj) May 28, 2025
कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने थरूर के कथन का प्रतिवाद करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री सिंह के बयान का एक वीडियो साझा किया और कहा कि सिंह ने इस बात का उल्लेख किया था कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार के तहत कई सर्जिकल स्ट्राइक हुईं थीं।
भाजपा का मुख्य प्रवक्ता घोषित कर दें
वहीं, कांग्रेस नेता उदित राज ने थरूर पर जमकर निशाना साधा है। उदित राज ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, प्रिय शशि थरूर, अफसोस! मैं प्रधानमंत्री मोदी से इसकी पहल कर सकता हूं कि वह आपको भाजपा का मुख्य प्रवक्ता घोषित कर दें, यहां तक कि भारत लौटने से पहले आपको विदेश मंत्री भी घोषित कर दें।
उन्होंने कहा, ‘आप यह कहकर कांग्रेस के स्वर्णिम इतिहास को कैसे बदनाम कर सकते हैं कि प्रधानमंत्री मोदी से पहले भारत ने कभी भी नियंत्रण रेखा (एलओसी) और अंतरराष्ट्रीय सीमा पार नहीं की। 1965 में भारतीय सेना ने कई स्थानों पर पाकिस्तान में प्रवेश किया, जिसने लाहौर सेक्टर में पाकिस्तानियों को पूरी तरह से चौंका दिया। पोस्ट में उन्होंने यह भी कहा कि वर्ष 1971 में भारत ने पाकिस्तान के दो टुकड़े कर दिए और संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार के दौरान कई ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ की गईं। लेकिन इसको राजनीतिक रूप से भुनाने के लिए ढोल नहीं पीटा गया।
