-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Tmc Leader Accuses Pm Modi Of Selling Sindoor
‘…जो चाय बेचते थे वो अब सिंदूर बेच रहे हैं’, टीएमसी नेता के बयान पर खड़ा हुआ बवाल; पूनावाला ने किया काउंटर अटैक
- Written By: Saurabh Pal
पीएम मोदी पश्चिम बंगाल के अलीपुर का दौरा करने वाले हैं। इस पहले ऑपरेशन सिंदूर को लेकर पीएम मोदी पर टीएमसी सरकार में मंत्री उदयहन गुहा ने हमला बोला है। उन्होंने कहा बिना नाम लिए चाय बेंचने वाले अब सिंदूर बेंच रहे हैं।

ममता बनर्जी और पीएम मोदी (फोटो-सोशल मीडिया)
कोलकाताः ऑपरेशन सिंदूर के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अलग-अलग राज्यों में जाकर सशस्त्र बलों के शौर्य की गाथा गा रहे हैं। इसके साथ ही पाकिस्तान को चेतावनी दे रहे हैं, लेकिन ममता बनर्जी के गढ़ पश्चिम बंगाल जाने से पहले राजीतिक जंग छिड़ गई है। बंगाल की टीएमसी सरकार में मंत्री उदयन गुहा ने बिना नाम लिए पीएम मोदी पर निशाना साधा। टीएमसी नेता ने कहा कि पहले कोई चाय का व्यापार करता था, अब वे सिंदूर का व्यापार कर रहे हैं।
उदयन के इस बयान के बाद सियासत गर्मा गई। बीजेपी नेता शहजाद पूनावाला ने मंत्री पर हमला बोलते हुए कहा कि आज टीएमसी का मतलब तृणमूल कांग्रेस नहीं, बल्कि मीर जाफर कंपनी होना चाहिए।
राज्यों का दौरा कर रहे पीएम मोदी
सम्बंधित ख़बरें
TMC फंड केस: ED ने कोलकाता समेत 5 ठिकानों पर ताबड़तोड़ की छापेमारी, चार्टर्ड फ्लाइट कनेक्शन की जांच तेज
PM मोदी को इंडोनेशिया का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, रक्षा और समुद्री सुरक्षा पर ‘महामंथन’, ड्रैगन की बढ़ेगी टेंशन!
PM मोदी की इंडोनेशिया राष्ट्रपति से आज अहम मुलाकात, रक्षा और समुद्री सहयोग पर हो सकते हैं बड़े फैसले
भारत के ब्रह्मोस और आकाश के दीवाने हुए ये देश… PM मोदी के विदेशी दौरे से पहले पूर्व राजदूत का बड़ा दावा
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री राजस्थान, पंजाब और गुजरात जा चुके हैं। पीएम मोदी के राजस्थान में दिए गए बयान ” मेरे शरीर में गरम सिंदूर बह रहा” बवाल हुआ। यहीं विपक्ष ऑपरेशन सिंदूर पर राजनीति कर सेना के शौर्य को वोट के लिए इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। प्रधानमंत्री अब बिहार, उत्तर प्रदेश इसके बाद पश्चिम बंगाल जाएंगे।
पूनावाला ने टीएमसी पर किया काउंटर अटैक
समाचार न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में बीजेपी नेता शहजाद पूनावाला ने कहा, ‘देखिए टीएमसी का मतलब आज तृणमू्ल कांग्रेस नहीं, बल्कि द मीर जाफर कंपनी बन जाना चाहिए। क्योंकि जिस प्रकार का वक्तव्य और टिप्पणी उदयन गुहा ने की है। उन्होंने ना केवल भारत की सैन्य शक्ति, भारत के जवानों का अपमान, बल्कि भारत की जनता का भी अपमान किया है। क्योंकि उन्होंने कहा कि सिंदूर को बेचा जा रहा है। सिंदूर वो बेच रहे हैं जो पहले चाय बेचते थे। मतलब कि एक तरह से उन्होंने गरीब जनता पर भी निशाना साधा है, जो चाय बेचती है और उन्होंने सैन्य शक्ति का भी मखौल उड़ाया है और अपमान किया है।’
‘परमाणु संपन्न देश में घुसकर मारा’
इसके आगे पूनावाला ने कहा कि देश की जनता तिरंगा यात्रा निकाल रही है। जो पराक्रम दिखाया गया सेना द्वारा, परमाणु शक्ति संपन्न देश में घुसकर आतंकियों को ठिकानों और मिलिट्री बेस बर्बाद कर दिया। उन्होंने कहा कि आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दिया गया। संघर्ष के दौरान टीएम मीर जाफर कंपनी सर्वदलीय बैठक में तो कहती है कि हम सरकार के साथ हैं, लेकिन उनके नेता उदयन गुहा इस तरह का बयान देते हैं।
क्या बोले टीएमसी नेता उदयन?
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, उदयन ने मंगलवार को दिनहाटा में एक सरकारी समारोह में भाग लिया। इस दौरान प्रधानमंत्री का नाम लिए बगैर तृणमूल नेता ने कहा, ‘पहले कोई चाय का कारोबार करता था, अब वे सिंदूर का कारोबार कर रहे हैं।’वे उस सिंदूर को बेचने के लिए उत्तर बंगाल के अलीपुरद्वार तक आ रहे हैं।’
Tmc leader accuses pm modi of selling sindoor
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
कम विजिबिलिटी से बदला रूट, दिल्ली-भोपाल फ्लाइट नागपुर डायवर्ट, इंडिगो ने 25 मिनट लगाए चक्कर
Jul 08, 2026 | 07:39 AMमहाराष्ट्र की राजनीति में हलचल: क्या शरद पवार गुट NDA में होगा शामिल? जयंत पाटिल-तावड़े मुलाकात से अटकलें तेज
Jul 08, 2026 | 07:32 AMYogini Ekadashi 2026: योगिनी एकादशी पर भूलकर भी न करें ये गलतियां, हो सकता है भारी नुकसान
Jul 08, 2026 | 07:32 AMबारिश थमेगी तभी चलेगी रेल! नागपुर रूट पर बारिश का असर, गीतांजलि-दुरंतो समेत कई ट्रेनें घंटों लेट
Jul 08, 2026 | 07:25 AMIND vs ENG 3rd T20: 76 रन पर ढेर हुई टीम इंडिया, इंग्लैंड ने 125 रन से जीतकर सीरीज में बनाई 2-0 की लीड
Jul 08, 2026 | 07:24 AMराम मंदिर चढ़ावा विवाद पर बड़ा सवाल! मनोज कुमार पारस बोले- आखिर चंपत राय कब देंगे जवाब?
Jul 08, 2026 | 07:23 AMCM मोहन यादव ने अमित शाह समेत केंद्रीय मंत्रियों से की मुलाकात, नर्मदा परियोजनाओं को गति देने पर हुआ मंथन
Jul 08, 2026 | 07:22 AMवीडियो गैलरी

Meerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PM
सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM
Jabalpur Building Collapse: बड़ा फुहारा बाजार में 3 मंजिला जर्जर इमारत गिरी, टला बड़ा हादसा। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:47 PM
क्या जेल जाएंगे खान सर? गिरफ्तारी की लटकी तलवार! आर्म्स लाइसेंस विवाद में लीगल एडवाइजर का बड़ा खुलासा- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:34 PM
CM Yogi Security Breach: हेलीकॉप्टर तक पहुंचा किशोर, प्रयागराज एयरपोर्ट पर सुरक्षा में बड़ी चूक से हड़कंप। देख
Jul 07, 2026 | 10:25 PM
CM Yogi in Pratapgarh: ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ पर योगी का बड़ा हमला, विपक्ष को बताया गिरगिट। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:03 PM














