Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मोदी राज में लोगों के जीवन में नहीं हो रही कोई प्रगति : प्रियंका गांधी

पंजाब में फतेहगढ़ साहिब सीट से कांग्रेस उम्मीदवार अमर सिंह के समर्थन में पंजाब में अपनी पहली जनसभा को संबोधित करते हुए प्रियंका ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर सिर्फ सत्ता हासिल करने के लिए झूठ बोलने और जनता से खोखले वादे करने का आरोप लगाया। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने पूछा कि यदि देश की अर्थव्यवस्था में तेजी से वृद्धि हो रही है तो लोगों के जीवन में प्रगति क्यों नहीं हो रही है।

  • Written By: रीना पंवार
Updated On: May 26, 2024 | 04:27 PM

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी पंजाब में जनसभा को संबोधित करते हुए

Follow Us
Close
Follow Us:

फतेहगढ़ साहिब (पंजाब) : कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने रविवार को भाजपा नीत केंद्र सरकार पर प्रहार करते हुए पूछा कि यदि देश की अर्थव्यवस्था में तेजी से वृद्धि हो रही है तो लोगों के जीवन में प्रगति क्यों नहीं हो रही है। फतेहगढ़ साहिब सीट से कांग्रेस उम्मीदवार अमर सिंह के समर्थन में पंजाब में अपनी पहली जनसभा को संबोधित करते हुए प्रियंका ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर सिर्फ सत्ता हासिल करने के लिए झूठ बोलने और जनता से खोखले वादे करने का आरोप लगाया।

प्रियंका ने मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि देश में 70 करोड़ युवा बेरोजगार हैं और बेरोजगारी 45 साल में सबसे ज्यादा है। मोदी सरकार के तहत सरकारी क्षेत्र में 30 लाख पद रिक्त हैं। कांग्रेस महासचिव ने कहा, ‘ प्रधानमंत्री मोदी बड़े-बड़े दावे करते हैं कि अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ रही है। मैं पूछना चाहती हूं कि यदि इसमें तेजी से वृद्धि हो रही है तो लोगों के जीवन में प्रगति क्यों नहीं हो रही है। बच्चों को नौकरी क्यों नहीं मिली? प्रियंका ने पूछा कि महंगाई इतनी ज्यादा क्यों बढ़ गई है। अगर देश तेजी से प्रगति कर रहा है तो यहां की स्टील फैक्टरियां बंद क्यों हो रही हैं। माल एवं सेवा कर (जीएसटी) लगाकर उद्योग को कमजोर क्यों किया जा रहा है। मध्यम वर्ग को राहत पहुंचाने के लिए एक भी योजना नहीं है।

LIVE: Smt. @priyankagandhi ji addresses Nyay Sankalp Sabha in Chandigarh, Punjab. https://t.co/nS5QYcXXfa — Congress (@INCIndia) May 26, 2024

सम्बंधित ख़बरें

संपादकीय : क्या BJP ने लद्दाख में अपना आधार खो दिया

अखिलेश ने कहा था क्योटो छोड़ हम जीत रहे 79 सीटें, अब राहुल बोले- लोकसभा चुनाव…

‘…तो मोदी नहीं बन पाते पीएम’, राहुल गांधी बोले-लोकसभा चुनाव में हुई धांधली

Year Ender: खटाखट खट…से लेकर अबकी बार 400 पार तक 2024 के वो सियासी नारे जिससे बदली देश की सियासत

उन्होंने जनसभा में कहा कि प्रगति केवल टीवी पर देखी जा रही है लेकिन लोगों के जीवन में कोई प्रगति नहीं हो रही है। कांग्रेस नेता ने भाजपा पर लोगों का जरा भी सम्मान नहीं करने का आरोप लगाया। प्रियंका ने कहा सरकार लोगों की समस्याओं के बारे में बात नहीं करती। वे यह नहीं बताते कि महंगाई को काबू करने और बेरोजगारी कम करने के लिए वे क्या कर रहे हैं। प्रियंका ने जोर देते हुए कहा कि केवल कांग्रेस ही जनता के बारे में बात करती है। लोकसभा चुनाव के सातवें एवं अंतिम चरण में पंजाब में एक जून को मतदान होना है।

(एजेंसी)

Congress leader priyanka gandhi addresses public rally in punjab

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 26, 2024 | 04:27 PM

Topics:  

  • Loksabha Election 2024

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.