-
रवि, 5 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Congress Leader Jairam Ramesh Targets Pm Narendra Mogi Regarding His Foreign Tour
कांग्रेस ने विदेश दौरे को लेकर PM पर साधा निशाना, पूछा- मणिपुर जाने से क्यों कर रहे हैं इनकार
- Written By: रीना पंवार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वार्षिक जी20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए ब्राजील, नाइजीरिया तथा गुयाना की तीन दिवसीय यात्रा पर शनिवार को रवाना होंगे।

(फोटो सोर्स सोशल मीडिया)
नई दिल्ली : कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की शनिवार से शुरू होने वाली विदेश यात्रा को लेकर उनपर तीखा कटाक्ष किया है। कांग्रेस ने कहा कि वे शनिवार को विदेश जा रहे हैं लेकिन यह समझ से परे है कि वह मणिपुर का दौरा क्यों नहीं कर रहे हैं। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी वार्षिक जी20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए ब्राजील और नाइजीरिया तथा गुयाना की तीन दिवसीय यात्रा पर शनिवार को रवाना होंगे।
पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कांग्रेस के प्रभारी महासचिव (संचार) जयराम रमेश ने कहा, ‘‘अगले तीन दिन तक हम ‘नॉन-बायोलॉजिकल’ प्रधानमंत्री के ताबड़तोड़ झूठ और अमर्यादित प्रचार अभियान से बचे रहेंगे। वह एक बार फिर से विदेश जा रहे हैं, जहां वह किसी तरह की शासन कला या बड़प्पन का परिचय देने के बजाय घरेलू राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास करेंगे।” बता दें कि पिछले कुछ दिनों से पीएम मोदी महाराष्ट्र राज्य में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर चुनाव प्रचार रैलियां करने में व्यस्त थे। यहां 288 विधानसभा सीटों के लिए 20 नवंबर को वोट डाले जाने हैं।
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से संबंधित ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें
सम्बंधित ख़बरें
जंतर-मंतर पर नया बवाल, CJP का दिल्ली पुलिस पर गंभीर आरोप; बोली- आधार कार्ड के बहाने लोगों को लौटा रहा प्रशासन
विकसित भारत की रीढ़ बनी रेलवे… ’12 साल सेवा’ कार्यक्रम में पहुंचे सुधांशु त्रिवेदी, बोले- बदला देश का चेहरा
धर्मेद्र प्रधान के इस्तीफे तक डटे रहने का ऐलान, थाली-चम्मच के साथ CJP का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन; देखें VIDEO
दिल्ली एयरपोर्ट पर बांग्लादेशी PM के सलाहकार को ढाई घंटे तक रोका, भड़के ढाका ने जताया कड़ा विरोध
मणिपुर का दौरा न करने पर मोदी पर साधा निशाना
कांग्रेस नेता ने आगे कहा, ‘‘लेकिन मोदी जी लगातार उस अशांत राज्य मणिपुर का दौरा करने से क्यों इनकार कर रहे हैं जहां के लोग मई 2023 से दुख और तकलीफ झेलने को मजबूर हैं और पूरी तरह से टूट गए हैं।” उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का मणिपुर जाने से इनकार करना समझ से परे हैं। बता दें कि मणिपुर का दौरा न करने को लेकर कांग्रेस अक्सर प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधती रही है। पार्टी ने इस अशांत राज्य के हालातों को न संभाल पाने को लेकर भी केंद्र सरकार की जमकर आलोचना की है। मणिपुर में पिछले साल मई माह से मैती और कुकी समुदायों के बीच जातीय हिंसा में 200 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं।
देश की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Congress leader jairam ramesh targets pm narendra mogi regarding his foreign tour
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मुंबई में भारी बारिश के बीच पेड़ गिरने से बुजुर्ग की मौत, मुआवजे के ऐलान पर भी शुरू हुई सियासत
Jul 05, 2026 | 06:36 PMआमिर खान-गौरी की शादी में पहुंचे देश के बड़े चेहरे, मुकेश अंबानी और इरफान पठान समेत इन मेहमानों ने बढ़ाई रौनक
Jul 05, 2026 | 06:24 PMDatia By-Election: जीतू पटवारी के बयान पर नरोत्तम मिश्रा का पलटवार, बोले- 35 हजार वोटों से हार चुके हैं पटवारी
Jul 05, 2026 | 06:23 PM30 दिन जेल में रहे CM-PM तो जाएगा पद, कांग्रेस क्यों कर रही इस बिल का विरोध? मानसून सत्र से पहले सियासत तेज
Jul 05, 2026 | 06:11 PMराम मंदिर चढ़ावा चोरी पर अब मोहन भागवत की एंट्री, दत्तात्रेय होसबले के बाद संघ प्रमुख ने भी तोड़ी चुप्पी
Jul 05, 2026 | 06:09 PMमंत्री गिरीश महाजन के नेतृत्व में उन्नत नासिक अभियान के तहत Mission Green Monsoon 2026 की हुई शुरुआत
Jul 05, 2026 | 06:03 PMAamir Khan Wedding: जमीन पर बैठकर आमिर-गौरी ने किए शादी के पेपर साइन, दोनों के बेटे भी बने इस खास पल के गवाह
Jul 05, 2026 | 05:56 PMवीडियो गैलरी

Ali Khamenei Funeral: खामेनेई के जनाजे के बीच “3000” कब्रें क्यों खोद रहा ईरान?-VIDEO
Jul 05, 2026 | 04:18 PM
‘अमेरिका में सभ्यता और इतिहास की कमी’, ट्रंप की टिप्पणी पर भड़का ईरान; देखें VIDEO
Jul 05, 2026 | 03:07 PM
Khamenei Funeral: ईरान में खामेनेई के जनाजे की भीड़ देख ट्रंप ने किसे दे दी धमकी?, VIDEO
Jul 05, 2026 | 02:43 PM
राम मंदिर में क्यों अचानक लागू हुआ नया रोस्टर सिस्टम? क्या दान गबन कांड के बाद अब बदल जाएगी पूरी व्यवस्था!
Jul 05, 2026 | 02:35 PM
राम मंदिर चोरी कांड पर फट पड़े संतोष दुबे, किया बड़े खुलासे!
Jul 05, 2026 | 02:22 PM
चोरी भी हम करेंगे, जांच भी हम! राम मंदिर मामले में पप्पू यादव ने सरकार को जमकर घेरा, देखें VIDEO
Jul 05, 2026 | 02:09 PM














