दिल्ली एयरपोर्ट पर बांग्लादेशी PM के सलाहकार को ढाई घंटे तक रोका, भड़के ढाका ने जताया कड़ा विरोध

Zahed Ur Rahman Security Watchlist India: दिल्ली एयरपोर्ट पर बांग्लादेश पीएम के सलाहकार जाहिद उर रहमान को सुरक्षा वॉचलिस्ट के चलते ढाई घंटे रोका गया। इसके बाद वे वापस ढाका लौट गए।
Bangladeshi PM's advisor detained for two and a half hours at Delhi Airport; an irate Dhaka lodges strong protest.
जाहिद उर रहमान और तारिक रहमान (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Bangladesh PM Advisor Zahed Ur Rahman: बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान के सलाहकार जाहिद उर रहमान का भारत दौरा इन दिनों काफी सुर्खियों में है। मीडिया खबरों की मानें तो पीएम तारिक रहमान के नीतिगत मामलों में सलाहकार जाहिद उर रहमान हाल ही में एक बैठक में शामिल होने भारत पहुंचे थे। भारत पहुंचते ही उन्हें दिल्ली एयरपोर्ट पर रोक दिया गया। जानकारी के मुताबिक कथित तौर पर इमिग्रेशन अधिकारियों ने जाहिद रहमान को इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ही लगभग ढाई घंटे रोके रखा। इसके बाद वे ढाका वापस लौट गए।

सुरक्षा वॉचलिस्ट में जाहिद का नाम

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, जाहिद उर रहमान भारतीय विदेश मंत्रालय द्वारा आयोजित 15-16 जून को 'इंडियन ओशन रिम एसोसिएशन' की 28वीं बैठक में शामिल होने के लिए भारत आए थे। राजधानी दिल्ली में एयरपोर्ट पर पहुंचते ही जांच के दौरान उनका नाम ‘सुरक्षा संबंधी वॉचलिस्ट’ में सामने आ गया। इसके बाद उनको काफी देर तक इंतजार करना पड़ा।

विदेश मंत्रालय को पहले से थी जानकारी: बांग्लादेश

बांग्लादेश विदेश मंत्रालय के एक अधिकारी ने यात्रा के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि नई दिल्ली स्थित बांग्लादेश उच्चायोग ने शुक्रवार को ही भारत के विदेश मंत्रालय को यात्रा की आधिकारिक रूप से सूचना दे दी थी। उच्चायोग ने जानकारी दी थी कि डॉ. जाहेद दिल्ली में होने वाली इस बैठक में बांग्लादेशी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे।

हालांकि, बांग्लादेश में कई अधिकारी इस घटनाक्रम को समझ से परे बताया। उनके अनुसार, दिल्ली को पहले से ही यात्री की आधिकारिक जानकारी देने के बावजूद एयरपोर्ट पर ऐसी स्थिति होना समझ से बाहर है।

जाहेद से अभद्रता से इनकार

घटनाक्रम के बारे में मिली जानकारी के अनुसार, नई दिल्ली में भारतीय अधिकारियों द्वारा जाहेद के साथ किसी प्रकार का अभद्र व्यवहार नहीं किया गया। उनके अनुसार, यात्रा के दौरान समन्वय और संचार की कमी के कारण ऐसा घटनाक्रम होना एक वजह हो सकता है। फिलहाल अभी तक इस मामले पर आधिकारिक रूप से कोई स्पष्टीकरण सामने नहीं आया है।

वहीं, ढाका स्थित सरकारी सूत्रों के अनुसार, इस पूरे घटनाक्रम की समीक्षा की जा रही है। विस्तृत जानकारी सामने आने के बाद ही आगे फैसला किया जाएगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com