-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Congress High Commands Warning To Kerala Leaders If Discipline Is Broken Strict Action Will Be Taken
‘थरूर’ विवाद पर केरल के नेताओं को कांग्रेस आलाकमान की साफ़ वार्निंग – अनुशासन टूटा तो होगी कड़ी कार्रवाई
- Written By: राहुल गोस्वामी
कांग्रेस नेतृत्व ने पार्टी सांसद शशि थरूर के हालियों बयानों से जुड़े विवाद के बीच शुक्रवार को राज्य के नेताओं को हिदायत दी कि यदि वे पार्टी के अनुशासन को भंग करते हैं तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

कांग्रेस आलाकमान की चेतावनी
नई दिल्ली: कांग्रेस नेतृत्व ने पार्टी सांसद शशि थरूर के हालियों बयानों से जुड़े विवाद के बीच शुक्रवार को राज्य के नेताओं को हिदायत दी कि यदि वे पार्टी के अनुशासन को भंग करते हैं तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सूत्रों ने बताया कि केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेताओं के साथ बैठक में पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी दो टूक कहा कि इस प्रदेश के साथ उनका और कांग्रेस का भावनात्मक रिश्ता है तथा किसी को ऐसी राय जाहिर नहीं करनी चाहिए जिससे केरलवासियों का अपमान हो।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इस बैठक में अनुशासन की जरूरत पर जोर दिया और कहा कि सभी को एकजुट होकर राज्य के आगामी चुनावों में उतरना है। कांग्रेस मुख्यालय ‘इंदिरा भवन’ में तीन घंटे से अधिक चली बैठक में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, महासचिव और वायनाड से लोकसभा सदस्य प्रियंका गांधी वाद्रा, प्रदेश प्रभारी दीपा दासमुंशी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के. सुधाकरन, लोकसभा सदस्य शशि थरूर और प्रदेश के कई अन्य वरिष्ठ नेता शामिल थे।
वहीं बैठक के बाद कांग्रेस की केरल प्रभारी दीपा दासमुंशी ने संवाददाताओं से कहा कि पार्टी के हित से इतर बयान देने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा, ‘‘केरल में स्थानीय निकाय के चुनाव हैं, फिर अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। इस बारे में बात की गई कि हमें चुनावों में कैसे जाना चाहिए तथा हमारी क्या रणनीति और ‘रोडमैप’ होना चाहिए।”
सम्बंधित ख़बरें
रीवा में आदिवासी कांग्रेस जिला अध्यक्ष की चाकू मारकर हत्या से इलाके में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
कैमरे का नहीं, दिल का एंगल बदलें…प्रियंका गांधी ने दी PM मोदी को नसीहत, युवाओं के भरोसे पर कही बड़ी बात
दतिया उपचुनाव में धांधली की आशंका; जीतू पटवारी ने समर्थकों संग रिटर्निंग ऑफिसर को सौंपा ज्ञापन
लोकसभा में गूंजा जंतर-मंतर प्रदर्शन का मुद्दा; गौरव गोगोई बोले- छात्रों पर क्रूरता को नहीं भूलेगा देश
देश की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें
उनका यह भी कहना था कि, ‘‘कांग्रेस आलाकमान का स्पष्ट संदेश मिला है कि केरल के लोगों के साथ कांग्रेस का भावनात्मक और राजनीतिक रूप से जुड़ाव है, लोग बदलाव चाहते हैं। ऐसे में हमें ऐसा कुछ नहीं करना चाहिए जिससे केरल के लोगों का अपमान हो। यदि कोई भी इसके विपरीत बयान देता है तो हम कड़ी कार्रवाई करेंगे क्योंकि हमें केरल के लोगों का अपमान करने का कोई अधिकार नहीं है।”
इसके साथ ही दीपा दासमुंशी ने कहा कि अगले कुछ महीनों के कार्यक्रमों पर चर्चा की गई तथा अप्रैल में वार्ड अध्यक्षों का राज्य सम्मेलन होगा जिसमें शीर्ष नेतृत्व उपस्थित होगा। उन्होंने दावा किया कि मीडिया का एक धड़ा ऐसी तस्वीर पेश कर रहा है कि केरल में कांग्रेस एकजुट नहीं है, जबकि पार्टी पूरी तरह एकजुट है। इस बैठक में शामिल नेताओं ने केरल इकाई में अनुशासन, एकजुटता और संगठन की मजबूती पर जोर दिया। बैठक के बाद खरगे और राहुल गांधी के साथ केरल के नेताओं ने तस्वीरें खिंचवाईं और संवाददाता सम्मेलन में दीपा दासमुंशी के साथ वेणुगोपाल, थरूर और कुछ अन्य नेता खड़े नजर आए।
विदेश की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें
इससे कांग्रेस ने एकजुटता की तस्वीर पेश करने की कोशिश की। सूत्रों ने बताया, ‘‘बैठक में राहुल गांधी का संदेश था कि हम केरल के लोगों के साथ भावनात्मक रूप से बहुत जुड़े हुए हैं। पहले वह केरल से सांसद थे अब प्रियंका गांधी सांसद हैं।” उनके अनुसार, राहुल गांधी ने कहा, ‘‘ केरल के लोग बदलाव चाहते हैं इसलिए हमें अपने रोडमैप के बारे में बहुत सावधान रहना चाहिए। हमें ऐसा कुछ भी नहीं करना या कहना चाहिए जो पार्टी लाइन के खिलाफ हो। ऐसा करने का मतलब है कि हम केरल के लोगों का अपमान कर रहे हैं।”
वहीं सूत्रों की माने तो खरगे ने इस बैठक में अनुशासन की जरूरत पर जोर दिया और कहा कि सभी को एकजुट होकर राज्य के आगामी चुनावों में उतरना है। केरल के कांग्रेस नेताओं की बैठक इस लिहाज से महत्वपूर्ण थी कि इन दिनों पार्टी के सांसद तथा वरिष्ठ नेता शशि थरूर के अप्रसन्न होने की अटकलें हैं। इस बैठक में थरूर से कोई सफाई नहीं मांगी गई क्योंकि उन्हें बैठक से पहले ही ‘X’ पर पोस्ट के माध्यम से स्पष्ट कर दिया था कि उनकी बातों को गलत ढंग से पेश किया गया है।
हालांकि, सूत्रों का यह भी कहना है कि थरूर समेत सभी नेताओं को स्पष्ट कहा गया कि वे ऐसा कोई बयान नहीं दें जो पार्टी के हित में नहीं हो। तिरुवनंतपुरम से लोकसभा सदस्य थरूर द्वारा एक अखबार में लिखे हालिया लेख पर विवाद पैदा हो गया था। इस लेख में उन्होंने केरल में निवेश के माहौल को बढ़ावा देने के लिए वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) सरकार की प्रशंसा की थी। इसको लेकर वह केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कुछ नेताओं के निशाने पर हैं।
गौरतलब है कि, थरूर ने हाल ही में राहुल गांधी से मुलाकात की थी और माना जा रहा है कि उन्होंने अपना पक्ष उनके समक्ष रखा। पूर्व केंद्रीय मंत्री थरूर ने एक अखबार में छपी उस खबर को फर्जी बताया था, जिसमें उनके हवाले से कहा गया था कि यदि कांग्रेस को उनकी सेवा की जरूरत नहीं है, तो उनके पास दूसरे विकल्प भी हैं। केरल में कांग्रेस मुख्य विपक्षी दल है। राज्य में अगले साल मार्च-अप्रैल में विधानसभा चुनाव होने की संभावना है। राज्य में इस साल स्थायी निकाय के चुनाव में भी होने हैं।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Congress high commands warning to kerala leaders if discipline is broken strict action will be taken
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
उत्तर भारत की ओर खिसक रहा है मानसून: एमजीएम मौसम केंद्र के अनुसार, विदर्भ-मराठवाड़ा में भारी बारिश के आसार कम
Jul 29, 2026 | 09:00 AMचूहे ने बजाया महालक्ष्मी एक्सप्रेस का फायर अलार्म, मृत चूहे से शॉर्ट सर्किट, 1 घंटे बाधित रही ट्रेन
Jul 29, 2026 | 08:55 AMरीवा में आदिवासी कांग्रेस जिला अध्यक्ष की चाकू मारकर हत्या से इलाके में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
Jul 29, 2026 | 08:45 AMकमरा खाली कराने से भड़का था सिरफिरा: MIDC में पूर्व किरायेदार ने मचाया उत्पात, नंदनवन निवासी महिला की हत्या
Jul 29, 2026 | 08:45 AMCWG 2026 Day 7: आज ग्लासगो में भारत के लिए ‘मेडल डे’, यहां देखें सभी मैचों और फाइनल्स का पूरा शेड्यूल
Jul 29, 2026 | 08:42 AMमुंबई के पाताल लोक टनल प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, ऑरेंज गेट की 650 मीटर खुदाई पूरी, 5 मिनट में तय होगा सफर
Jul 29, 2026 | 08:34 AMStrait of Hormuz में फिर भड़की जंग की आग! ईरान ने 3 तेल टैंकरों को बनाया निशाना, दुनिया भर में हड़कंप
Jul 29, 2026 | 08:33 AMवीडियो गैलरी

मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM
झुकाने वाला चाहिए, सरकार भी झुकती है…संसद में अखिलेश यादव का BJP सरकार पर तंज, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:37 PM
संसद में प्रियंका गांधी का बड़ा हमला, प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन और AK-47 के इस्तेमाल पर उठाए सवाल- VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:24 PM
हमारे 25 विधायक NDA पर भारी, छात्रों के मुद्दे को लेकर बीजेपी पर बरसे तेजस्वी यादव; सरकार को दिया अल्टीमेटम
Jul 28, 2026 | 02:53 PM













