दिल्ली में INDIA गठबंधन की बैठक खत्म, मोदी सरकार के खिलाफ विपक्षी दलों ने भरी हुंकार; खरगे ने बताया फुल प्लान
INDIA Block Meeting: मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि गैर-भाजपा सरकारों के साथ भेदभाव किया जा रहा है। जरूरी वस्तुओं की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं और आर्थिक माहौल बेहद नकारात्मक है।
- Written By: मनोज आर्या
इंडिया गठबंधन की बैठक में शामिल नेताओं की तस्वीर, (सोर्स- IANS)
Mallikarjun Kharge on INDIA Block Meeting: दिल्ली में आयोजित ‘इंडिया’ ब्लॉक की बैठक में कांग्रेस, टीएमसी समेत कई पार्टियों के प्रमुख नेता शामिल हुए। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सभी नेताओं का स्वागत किया और केंद्र सरकार पर हमला बोला। इस दौरान खरगे ने कहा कि मैं ‘इंडिया’ समूह के नेताओं की इस बैठक में आप सभी का स्वागत करता हूं। यह समूह लगभग ठीक तीन साल पहले अस्तित्व में आया था।
मैं ज्यादा नहीं बोलना चाहता क्योंकि हमारे सामने मौजूद मुद्दे आप सभी अच्छी तरह जानते हैं। हमने 17 अप्रैल को लोकसभा में अपनी एकजुटता और एकता को बहुत निर्णायक तरीके से दिखाया, जब हम सबने मजबूती से एकजुट होकर डिलिमिटेशन पर केंद्र सरकार के दुर्भावनापूर्ण बिलों को परास्त किया।
‘SIR के जरिए करोड़ों लोगों का वोट कटा’
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि अब हमें उसी भावना को और मजबूत करना है और आगे बढ़ाना है, ताकि केंद्र सरकार के कुशासन के कारण देश के सामने खड़ी कई राजनीतिक, आर्थिक, सामाजिक और विदेश नीति से जुड़ी चुनौतियों का सामना किया जा सके। एसआईआर के कारण करोड़ों लोगों से उनका मताधिकार छीना जा रहा है। संविधान पर हमला लगातार जारी है। जांच एजेंसियों का इस्तेमाल राजनीतिक विरोधियों को परेशान करने और डराने-धमकाने के औजार के रूप में लगातार किया जा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
खंडवा में कांग्रेस का विजय मार्च, NEET पेपर लीक मामले पर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी
दतिया उपचुनाव: बीजेपी-कांग्रेस ने झोंकी पूरी ताकत, सीएम मोहन यादव और जीतू पटवारी के बीच तेज हुई सियासी जंग
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भोपाल में NSUI का जश्न… आखिर क्यों सड़क पर उतर आए छात्र? देखें VIDEO
अहंकार की हार और सत्य की जीत, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर मुंबई में जश्न, जानिए क्या बोला पूरा विपक्ष
‘गैर-भाजपा सरकारों के साथ भेदभाव’
मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि गैर-भाजपा सरकारों के साथ भेदभाव किया जा रहा है। जरूरी वस्तुओं की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं और आर्थिक माहौल बेहद नकारात्मक है। नई नौकरियां पैदा करने के लिए जिस रफ्तार से नए निवेश आने चाहिए, वे बिल्कुल उस रफ्तार से नहीं आ रहे हैं। कई क्षेत्रों में निजी एकाधिकार बढ़ रहा है और एमएसएमई का भविष्य गंभीर संकट में है। परीक्षा प्रणाली के पूर्ण कुप्रबंधन के कारण हमारे लाखों युवाओं की आशाओं और आकांक्षाओं के साथ विश्वासघात किया जा रहा है।
INDIA की बैठक में मेरे शुरुआती वक्तव्य का अंश — मैं INDIA समूह के नेताओं की इस बैठक में आप सभी का स्वागत करता हूं। यह समूह लगभग ठीक तीन साल पहले अस्तित्व में आया था। मैं ज्यादा नहीं बोलना चाहता, क्योंकि हमारे सामने मौजूद मुद्दे आप सभी अच्छी तरह जानते हैं।हमने 17 अप्रैल, 2026 को… pic.twitter.com/sgUB7UjDUg — Mallikarjun Kharge (@kharge) June 8, 2026
केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार और भाजपा पर निशाना साधते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि समाज के कमजोर वर्गों पर अत्याचार, खासकर भाजपा शासित राज्यों में लगातार जारी हैं। हमारी विदेश नीति के साथ पूरी तरह से समझौता किया गया है और उन पारंपरिक मूल्यों को कायम नहीं रखा गया है, जिनका भारत लंबे समय से पुरजोर समर्थन करता रहा है।
यह भी पढ़ें: साकेत इमारत हादसे में सुप्रीम कोर्ट पहुंची स्टेटस रिपोर्ट, MCD पर लापरवाही का आरोप, अधिकारियों पर गिरेगी गाज!
‘हम संयुक्त रूप से मीडिया से मिलेंगे’
इंडिया गठबंधन की बैठक के बाद विपक्षी दलों के प्रमुख नेताओं की ओर इशारा करते हुए मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि मैं प्रत्येक दल के नेताओं से अनुरोध करूंगा कि वे कुछ शब्द कहें, जिसके बाद हम आगे उठाए जाने वाले कदमों पर सामूहिक रूप से चर्चा कर सकते हैं। हम सभी संयुक्त रूप से मीडिया से मिलेंगे।
