INDIA गठबंधन की बैठक से पहले विपक्षी एकता में दरार, BJP से मिलीभगत पर माकपा नेता ने कांग्रेस से मांगा जवाब

INDIA Alliance Internal Conflict: 'इंडिया' गठबंधन की बैठक से पहले माकपा ने खरगे को पत्र लिख कांग्रेस से जवाब मांगा है। पार्टी ने कहा कि बीजेपी से मिलीभगत के आरोपों पर कांग्रेस स्पष्टीकरण दे।
Rift in opposition unity ahead of INDIA alliance meeting; CPI(M) leader seeks explanation from Congress over alleged collusion with BJP.
राहुल गांधी और पिनाराई विजयन (सोर्स- डिजाइन फोटो/नवभारत)
Published on
Updated on

CPIM Letter To Mallikarjun Kharge: मुख्य विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' की 8 जून को एक बैठक प्रस्तावित है। बैठक से पहले इसके एक घटक दल और केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनराई विजयन की पार्टी ने माकपा ने कांग्रेस को निशाने पर लिया है। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव एमए बेबी ने कांग्रेस से जवाब मांगा है कि विधानसभा चुनावों के दौरान भाजपा से मिलीभगत के आरोप पर पार्टी आलाकमान को स्पष्टीकरण देना चाहिए।

जानकारी के मुताबिक, माकपा महासचिव बेबी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को इस संबंध में पत्र लिखा है। उन्होंने पत्र की अन्य कॉपियां 'इंडिया' के घटक दलों को भी भेजा है।

कांग्रेस का सुनियोजित अभियान

विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस के चुनावी अभियान का जिक्र करते हुए माकपा नेता ने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस ने एक सुनियोजित अभियान चलाया। इस दौरान यह दावा किया गया था कि वामपंथ और भाजपा के बीच का एक राजनीतिक समझौता हुआ है। उन्होंने बताया कि ऐसे आरोप 'इंडिया' गठबंधन की भावना के विपरीत है।

BJP से मिलीभगत का आरोप

विपक्षी गठबंधन के एक नेता ने माकपा के पत्र पर बात करते हुए कहा कि पार्टी महासचिव बेबी ने कांग्रेस को भेजे गए पत्र में यह तर्क दिया कि राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, खरगे समेत कई अन्य वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं द्वारा चुनाव के दौरान बार-बार बीजेपी से मिलीभगत के लगाए गए आरोप चुनावी बयानबाजी से बिल्कुल परे है। यह BJP से मुकाबला करने के लिए बनाए गए मुख्य विपक्षी गठबंधन के खिलाफ है।

इंडिया गठबंधन के उद्देश्य पर सवाल

कांग्रेस द्वारा लगाए गए आरोपों पर वाम नेता ने कहा कि विधानसभा चुनावों के दौरान भाजपा और वामपंथ पर मिलीभगत के लगाए गए आरोपों को हल्के में नहीं लिया जा सकता। उन्होंने कहा कि इससे का विपक्षी एकता पर गहरा प्रभाव पड़ सकता है।

पत्र में वाम नेता बेबी ने जोर देकर कहा कि 8 जून की होने वाली 'इंडिया' गठबंधन की बैठक से पहले कांग्रेस नेतृत्व द्वारा माकपा पर लगाए गए आरोपों पर स्पष्टीकरण देना चाहिए। पत्र में माकपा नेता ने यह भी कहा कि जब तक इन आरोपों पर स्पष्टीकरण नहीं दिया जाता, इंडिया गठबंधन का उद्देश्य सवालों के घेरे में रहेगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com