Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कांग्रेस के चुनावी वादे,’अग्निपथ’ खत्म करने समेत युवओं के लिए खास योजनाओं का पिटारा खोलेगी पार्टी

  • By अक्सा अंसारी
Updated On: May 28, 2024 | 02:18 PM

रोजगार पर कांग्रेस पार्टी की बड़ी घोषणा (pic credit: Congress 'X')

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: कांग्रेस (Congress) आगामी लोकसभा चुनाव (Loksabha Elections 2024) के लिए अपने घोषणापत्र को लगभग अंतिम रूप दे चुकी है जिसमें वह बेरोजगारी (Unemployment) से निपटने के लिए युवाओं को प्रशिक्षण देने (Youth Training) से जुड़ी योजना लाने तथा ‘अग्निपथ (Agnipath Scheme)’ योजना को समाप्त करने जैसे कई बड़े वादे कर सकती है।

पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम (P Chidambaram) की अध्यक्षता वाली घोषणा पत्र समिति ने चुनाव मुद्दों के संदर्भ में लंबी मंत्रणा की है। पार्टी की घोषणापत्र समिति में प्रियंका गांधी वाद्रा, शशि थरूर, जयराम रमेश और आनंद शर्मा जैसे वरिष्ठ नेता शामिल हैं। समिति के प्रमुख सदस्यों ने मंगलवार दोपहर पार्टी मुख्यालय में बैठक की और दस्तावेज़ को अंतिम रूप दिया। सोमवार को भी यहां समिति की बैठक हुई थी।

देश के युवाओं के लिए कल होगा बड़ा ऐलान

अब डिग्री को सम्मान मिलेगा, सभी को काम मिलेगा।

कांग्रेस आपके हाथों में देगी भविष्य की कमान#YuvaKoMilegaNyaypic.twitter.com/SIg9KQyiNK

— Congress (@INCIndia) March 5, 2024 

बैठक से पहले एक सूत्र ने बताया, “समिति आज पार्टी के घोषणापत्र को अंतिम रूप देने से पहले आखिरी दौर की बातचीत करेगी और अपनी अंतिम सिफारिशें करेगी।” इस 50 पृष्ठ के दस्तावेज़ को अंतिम मंजूरी के लिए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और फिर कांग्रेस कार्य समिति के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। सूत्रों ने कहा कि पार्टी का घोषणापत्र युवाओं, महिलाओं, गरीबों और किसानों को सशक्त बनाने पर केंद्रित होगा। उन्होंने कहा कि पार्टी पेपर लीक के खतरे से निपटने के लिए एक योजना पर विचार कर रही है और सरकारी भर्तियों में पारदर्शिता लाने के लिए अपना दृष्टिकोण पेश करने की संभावना है।

बेरोजगारी के खिलाफ इस युद्ध में जीत युवाओं की होने वाली है।

‘युवा न्याय’ का लक्ष्य जल्द ही पूरा होने जा रहा है।

कांग्रेस है तो.. #YuvaKoMilegaNyay pic.twitter.com/6wymVMflQ5

— Congress (@INCIndia) March 5, 2024 

इन मुद्दों पर होगा सरकार का घेराव 

चुनाव से पहले बेरोजगारी और महंगाई के मुद्दों को बड़े पैमाने पर उठाने के बाद कांग्रेस जर्मनी जैसे कुछ विकसित देशों की तर्ज पर युवाओं के लिए एक योजना की घोषणा कर सकती है। इस योजना के तहत युवाओं को प्रशिक्षण और साथ साथ ही एक निश्चित मानदेय दिया जाता है। घोषणापत्र में 5-न्याय (न्याय के पांच स्तंभ) पर जोर होने की संभावना है, जिसका वादा कांग्रेस ने पार्टी नेता राहुल गांधी की अगुवाई वाली ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के दौरान किया था। पार्टी न्यूनतम समर्थन मूल्य को कानूनी गारंटी देने और सरकारी रिक्तियों को भरने के लिए देश में जाति-आधारित जनगणना का वादा करने पर भी ध्यान केंद्रित करेगी।

कांग्रेस कुछ कल्याणकारी उपायों पर जोर दे सकती है जैसे कि समाज के हाशिए पर रहने वाले वर्गों को वित्तीय सहायता प्रदान करना और यह सुनिश्चित करना कि उन्हें न्याय मिले और वो राज्य कल्याण उपायों का हिस्सा बनें। सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस सेना में भर्ती की नई योजना ‘अग्निपथ’ को भी खत्म करने और पुरानी भर्ती प्रक्रिया को बहाल करने का वादा कर सकती है।  

(एजेंसी)

युवाओं के साथ होगा न्याय

बड़ा ऐलान, कल pic.twitter.com/vuf8WjNLHi

— Congress (@INCIndia) March 5, 2024 

Congress can make many election promises including bringing special scheme for youth ending agneepath

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 06, 2024 | 09:27 AM

Topics:  

  • Amit Shah
  • Loksabha Elections 2024
  • P Chidambaram
  • Rahul Gandhi
  • Sonia Gandhi

सम्बंधित ख़बरें

1

‘एजेंसियां बन जाएंगी जज और जल्लाद’, ओवैसी ने PM-CM को हटाने वाले विधेयक पर उठाए गंभीर सवाल

2

बिहार से दिल्ली लौटे राहुल गांधी, काली टीशर्ट में संसद पहुंचे….जानें अचानक आने की वजह

3

संसद में महासंग्राम! विपक्ष ने बिल की कॉपी फाड़कर अमित शाह की तरफ फेंकी, JPC को भेजे गए तीनों विधेयक

4

‘टेबल तोड़ देंगे, बिल फाड़ देंगे’, तीन नए विधेयकों पर संसद में घमासान के आसार

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.