हाईकमान ने CM पद छोड़ने को कहा, सिद्धारमैया नहीं माने…दिल्ली में कांग्रेस की मैराथान मीटिंग की Inside Story
Siddaramaiah-Shivakumar Delhi Meet: कर्नाटक सीएम सिद्धारमैया, डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार के साथ बैठकों के बाद कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला और केसी वेणुगोपाल ने मीडिया से बात की।
- Written By: अर्पित शुक्ला
दिल्ली में कांग्रेस की मैराथान मीटिंग (Image- Social Media)
Karnataka Politics: कर्नाटक में मुख्यमंत्री बदलने को लेकर चल रही लंबे समय से अटकलों के बीच आज दिल्ली में कई राउंड बैठकें हुईं। इस मीटिंग में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार भी शामिल होने पहुंचे थे। लेकिन इन बैठकों के बाद कांग्रेस नेता ने तमाम अटकलों पर विराम लगा दिया है।
इंडिया टूडे ने एक रिपोर्ट में सूत्रों के मुताबिक बताया कि इस बैठक में सिद्धारमैया से मुख्यमंत्री पद छोड़ने को कहा गया था। कांग्रेस आलाकमान ने उनको राज्यसभा भेजने की बात कही थी और दिल्ली में बड़ी जिम्मेदारी देने का आश्वासन भी दिया था लेकिन सिद्धारमैया इसके लिए तैयार नहीं हुए।
CM बदलने से कांग्रेस नेताओं का इनकार
कर्नाटक की कांग्रेस सरकार में सीएम बदलने की अटकलों को पार्टी ने खारिज कर दिया है। कर्नाटक में सत्ता बदलने की चर्चाएं पिछले कई दिनों से चल रही थी। दिल्ली में आज हाई वोल्टेज बैठकें भी हुई। लेकिन पार्टी का कहना है कि इन बैठकों का एजेंडा कुछ और था। कर्नाटक सीएम सिद्धारमैया, डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार के साथ बैठकों के बाद कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला और केसी वेणुगोपाल ने कहा कि यह मैराथन मीटिंग केवल राज्यसभा चुनाव पर चर्चा के लिए हुई।
सम्बंधित ख़बरें
चेहरा छिपाकर सरकारी बस में चढ़े परिवहन मंत्री, कंडक्टर ने छुट्टे पैसे ना होने पर बस से उतारा, देखें VIDEO
टॉयलेट जाने के बहाने घर में घुसा डिलीवरी एजेंट; महिला से की छेड़छाड़, पुलिस ने Flipkart एजेंट को किया गिरफ्तार
जाति जनगणना पर कर्नाटक में घमासान, BJP की मांग पर कांग्रेस का पलटवार; बोली- पहले अपने राज्यों में कराएं सर्वे
Karnataka: SIR अभियान पर भाजपा का बड़ा हमला, मतदाता सूची में बांग्लादेशी नागरिकों के नाम जोड़ रही कांग्रेस
दिल्ली में कांग्रेस की मैराथान मीटिंग (Image- Social Media)
खरगे के आवास पर हुई बैठक के बाद कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने कहा, आज राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के साथ विस्तार से चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि राज्यसभा और एमएलसी चुनाव पर चर्चा हुई। बाकी अटकलों में कोई सच्चाई नहीं है। सिद्धारमैया ने कहा कि कैबिनेट विस्तार का एजेंडा चर्चा में नहीं आया और वो बेंगलुरु के लिए रवाना हो गए।
यह भी पढ़ें- सिद्दारमैया से बंद कमरे में राहुल की मीटिंग, बाहर इंतजार करते रहे डीके शिवकुमार! कैसे सुलझेगा कर्नाटक का कलह?
डीके शिवकुमार के पक्ष में हैं प्रियंका गांधी
गौरतलब है कि कर्नाटक कांग्रेस में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलें पिछले कुछ दिनों से फिर चर्चा में थी। ऐसा कहा जा कहा था कि पार्टी के कुछ वरिष्ठ नेता मुख्यमंत्री सिद्धारमैया पर पद छोड़कर डीके शिवकुमार के लिए रास्ता बनाने का दबाव बढ़ा रहे हैं। खबरों के मुताबिक, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी इस पूरे मंथन में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं और वो खुद नेतृत्व बदलने और डीके को सीएम बनाने के पक्ष में हैं।
