-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Congress And India Alliance Want To Cancel Ram Mandir Pm Modi On Opposition
कांग्रेस और INDIA गठबंधन वाले ‘राम मंदिर’ को कैंसिल करना चाहते हैं: PM मोदी का विपक्ष पर कटाक्ष
- Written By: शुभम सोनडवले
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस और इंडिया गठबंधन सत्ता में आया तो वह तो धारा 370 को फिर से लागू करेंगे, CAA को कैंसिल करेंगे और राम मंदिर को कैंसिल करेंगे। साथ ही दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों का आरक्षण छीनकर मुसलमानों को देगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सभा को सम्बोधित करते हुए
बीड. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने मंगलवार को कांग्रेस (Congress) और इंडिया गठबंधन (INDIA) पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अगर इंडिया गठबंधन सत्ता में आया तो वह तो धारा 370 को फिर से लागू करेंगे, CAA को कैंसिल करेंगे और राम मंदिर (Ram Temple) को कैंसिल करेंगे। साथ ही कांग्रेस दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों का आरक्षण (Reservation) छीनकर उसे धर्म के नाम पर देना चाहती है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीड में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “आज तीसरे चरण का मतदान खत्म होने को है और साथ ही INDI अघाड़ी की उम्मीदें भी खत्म हो गई है। पहले चरण में INDI अघाड़ी पस्त हुआ, दूसरे में ध्वस्त हुआ और आज तीसरे चरण में INDI अघाड़ी का कहीं अगर छोटा-मोटा दीया जल रहा था तो वह भी बुझ गया।”
पीएम मोदी ने कहा, “INDI अघाड़ी एक ही एजेंडे से चुनाव लड़ रही है और वह है ‘मिशन कैंसिल। इन्होंने कहा INDI वाले जब सरकार में आएंगे तो धारा 370 को फिर से लागू करेंगे, CAA को कैंसिल करेंगे, तीन तलाक के खिलाफ कानून, किसान सम्मान निधि और मुफ्त राशन योजना को भी कैंसिल करेंगे। इतना ही नहीं, कांग्रेस और INDI अघाड़ी वाले राम मंदिर को भी कैंसिल करना चाहते हैं।”
सम्बंधित ख़बरें
दूध गर्म करते ही बन गया रबर की शीट, महाराष्ट्र के जलगांव में मिलावटी दूध के इस नए पैंतरे से जनता में भारी खौफ
अमरावती में 17 वर्षीय नाबालिग का जबरन बाल विवाह, विरोध पर पिता ने दी आत्महत्या की धमकी; 8 पर केस
ठाणे में दर्दनाक हादसा: सोते समय चॉल की गैलरी गिरने से 12 साल के मासूम की मौत, 2 घायल; इलाका खाली कराया
Chembur Tree Collapse: चेंबूर हादसे के बाद BMC का बड़ा फैसला: पेड़ों की सुरक्षा के लिए ठेकेदार होंगे जवाबदेह
#WATCH बीड, महाराष्ट्र: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "INDI अघाड़ी एक ही एजेंडे से चुनाव लड़ रही है और वह है 'मिशन कैंसिल'… इन्होंने कहा INDI वाले जब सरकार में आएंगे तो धारा 370 को फिर से लागू करेंगे, CAA को कैंसिल करेंगे… इतना ही नहीं, कांग्रेस और INDI अघाड़ी वाले राम… pic.twitter.com/FOGNm8W3Cx — ANI_HindiNews (@AHindinews) May 7, 2024
राहुल गांधी का नाम लिए बगैर पीएम मोदी ने कहा, “तुष्टीकरण की सनक में शहजादे एक और खतरनाक चाल चल रहे हैं। बाबा साहेब आंबेडकर ने दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों को आरक्षण का अधिकार दिया था। बाबासाहेब आंबेडकर ने इस बात का भी पुरजोर विरोध किया था कि भारत में धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं दिया जा सकता। लेकिन कांग्रेस पार्टी दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों का आरक्षण छीनकर उसे धर्म के नाम पर देना चाहती है।”
पीएम ने कहा, “कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार है वहा ओबीसी को 27% आरक्षण मिला हुआ है। लेकिन कांग्रेस सरकार एक ‘फतवा’ लेकर आई और कर्नाटक के सभी मुसलमानों को ओबीसी घोषित कर दिया। बाबासाहेब आंबेडकर, संविधान, संसद ने ओबीसी को 27% आरक्षण दिया था। लेकिन इन्होने रातों रात ओबीसी बनाकर ओबीसी की श्रेणी में डाल दिया। रातों रात उन्होंने (कांग्रेस) ओबीसी के लिए जो कुछ था उसे लूट लिया।”
#WATCH | In his address to a public meeting in Maharashtra's Beed, Prime Minister Narendra Modi says, "In Karnataka, where OBC had 27% reservation, the Congress govt brought a 'fatwah', an order and declares all the Muslims in Karnataka as OBC. What BR Ambedkar, the… pic.twitter.com/GCnZDRQxIK — ANI (@ANI) May 7, 2024
लालू यादव के बयान पर मोदी ने कहा, “आज INDI गठबंधन के एक नेता ने खुद ही उनकी साजिश को स्वीकार कर लिया है। उस नेता को कोर्ट ने ‘चारा घोटाले’ में दोषी करार दिया है। INDI गठबंधन के नेता ने स्वीकार किया है कि ये लोग मुसलमानों को पूरा का पूरा आरक्षण देना चाहते हैं। यानी अभी जो SC, ST और OBC को आरक्षण मिल रहा है उसे बंद करके ये लोग पूरा का पूरा आरक्षण मुसलमानों को देना चाहते हैं। यह दलितों और आदिवासियों के लिए खतरे की घंटी है। लेकिन जब तक मोदी जिंदा है दुनिया की कोई ताकत दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों और ओबीसी का आरक्षण नहीं ले सकती है।”
#WATCH | In his address to a public meeting in Maharashtra's Beed, Prime Minister Narendra Modi says, "None of the nationalist forces are with Congress. The original Nationalist Congress Party is with the BJP and the original 'nationalist' Shivsena of Balasaheb Thackeray is with… pic.twitter.com/GB2KEUwTFX — ANI (@ANI) May 7, 2024
पीएम मोदी ने शरद पवार गुट और उद्धव ठाकरे गुट पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, “आज कोई भी राष्ट्रवादी ताकत उनके (कांग्रेस) साथ नहीं बची है। असली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी भाजपा के साथ है, बालासाहेब ठाकरे की असली राष्ट्रवादी शिवसेना भाजपा के साथ है। कांग्रेस के साथ नकली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, नकली शिवसेना है। ये नकली वादे कर रहे हैं और नकली वीडियो बना रहे हैं। कांग्रेस की आदत है, ‘ना काम करो, ना काम करने दो’।”
Congress and india alliance want to cancel ram mandir pm modi on opposition
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
दूध गर्म करते ही बन गया रबर की शीट, महाराष्ट्र के जलगांव में मिलावटी दूध के इस नए पैंतरे से जनता में भारी खौफ
Jul 11, 2026 | 11:39 AMअमरावती में 17 वर्षीय नाबालिग का जबरन बाल विवाह, विरोध पर पिता ने दी आत्महत्या की धमकी; 8 पर केस
Jul 11, 2026 | 11:39 AMठाणे में दर्दनाक हादसा: सोते समय चॉल की गैलरी गिरने से 12 साल के मासूम की मौत, 2 घायल; इलाका खाली कराया
Jul 11, 2026 | 11:39 AMChembur Tree Collapse: चेंबूर हादसे के बाद BMC का बड़ा फैसला: पेड़ों की सुरक्षा के लिए ठेकेदार होंगे जवाबदेह
Jul 11, 2026 | 11:38 AMक्यूबा में फिर पसरा अंधेरा, एक हफ्ते में दूसरी बार पूरा देश ब्लैकआउट; ट्रंप की तेल नाकाबंदी से मचा हाहाकार
Jul 11, 2026 | 11:37 AMYogini Ekadashi: योगिनी एकादशी व्रत का पारण कब करें? जानें स्मार्त-वैष्णव व्रत की तिथि, शुभ समय और पारण विधि
Jul 11, 2026 | 11:36 AMAkanksha Ranjan Sangeet: आकांक्षा रंजन के संगीत में आलिया, जान्हवी और सोनाक्षी ने डांस ने लूटी महफिल
Jul 11, 2026 | 11:26 AMवीडियो गैलरी

संविधान के आंदोलन के अधिकार का हवाला देकर चंद्रशेखर ने उठाए बड़े सवाल-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:03 AM
गजपति महाराज ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री को लिखा पत्र, ISKCON की अलग तिथियों पर जताई कड़ी आपत्ति
Jul 11, 2026 | 10:31 AM
आगरा में पुलिस ने पकड़ा अवैध हथियारों का खतरनाक गिरोह, 11 ऑटोमेटिक पिस्तौल और एक थार गाड़ी बरामद! देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 11:10 PM
दतिया उपचुनाव से नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटा! समर्थकों का फूटा गुस्सा, हाईवे पर चक्का जाम। देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 10:57 PM
अखिलेश यादव को शर्म आनी चाहिए… वाराणसी में सपा के खिलाफ बीजेपी कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा। देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 10:35 PM
“सैलरी से गुजारा नहीं होता…” रिश्वत मांगते दरोगा का ऑडियो वायरल, लखनऊ पुलिस ने किया सस्पेंड! देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:38 PM










