दिल्ली में ठंड का कहर! अब तक की सबसे ठंडी सुबह हुई आज
राजधानी दिल्ली में उत्तर पश्चिम की तरफ से चलने वाली ठंडी हवा के कारण सुबह व शाम के वक्त ठंड व कंपकंपी का एहसास बढ़ गया है।
- Written By: शिवानी मिश्रा
(कांसेप्ट फोटो सौ. सोशल मीडिया )
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को इस सर्दी का अब तक का सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया और पारा तेजी से गिरकर 4.9 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। दिल्ली में एक दिन पहले न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस था।
आईएमडी ने कहा- सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो इस सर्दी के मौसम का सबसे कम तापमान है। पिछले साल भी 15 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम विभाग द्वारा कहा गया है कि स्टेशन पर अब तक का सबसे कम न्यूनतम तापमान 27 दिसंबर 1930 को दर्ज किया गया। इसके साथ ही जब न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।
देश की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई में Air Quality Montoring Van खरीद योजना रद्द, महंगे टेंडर पर BMC का फैसला
जहर बन रही नागपुर की हवा! हाई कोर्ट ने पूछा- कमेटी ने अब तक कितनी बैठकें की? NEERI की रिपोर्ट को किया नजरअंदाज
नवी मुंबई में प्रदूषण पर प्रहार! ‘जीरो डस्ट पॉलिसी’ से बदलेगी शहर की आबोहवा, जानें क्या है मनपा का मास्टरप्लान
‘मानस’ सिस्टम से होगी हाइपरलोकल मॉनिटरिंग, मुंबई में चार गुना बढ़ेगी प्रदूषण निगरानी क्षमता
दिल्ली में वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में
इसके साथ ही दिल्ली में आज सुबह वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में रही। और आंकड़ा मध्यम श्रेणी के करीब था। दिल्ली का वायु गुणवत्ता एक्यूआई 207 रहा और एक दिन पहले एक्यूआई 223 दर्ज किया गया था।
बता दें कि केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को 51 से 100 को संतोषजनक 101 से 200 के बिच 201 से 300 और 301 से 400 के बिच बेहद गंभीर माना जा रहा है। राजधानी दिल्ली में 39 वायु गुणवत्ता निगरानी स्टेशन में से एकमात्र आर.के. पुरम में एक्यूआई गंभीर श्रेणी में दर्ज किया है।
