-
गुरु, 23 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Delhi »
- Delhi Police Fact Check Jantar Mantar Protest Woman Death Fake News
जंतर-मंतर प्रदर्शन में महिला की मौत का दावा निकला फर्जी, दिल्ली पुलिस ने बताई सच्चाई
- Written By: अनन्या तिवारी
Delhi Police Fact Check: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान महिला की मौत की खबर को दिल्ली पुलिस ने पूरी तरह फर्जी बताया। महिला आरएमएल अस्पताल में सुरक्षित और डॉक्टरों की निगरानी में है।

सांकेतिक फोटो (सोर्स-IANS)
Delhi Police Debunks Fake News Of Woman Protestor Death: जंतर-मंतर पर चल रहे सीजेपी के प्रदर्शन के बीच सोशल मीडिया पर एक महिला प्रदर्शनकारी की मौत की खबर तेजी से वायरल होने लगी। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने फैक्ट चेक जारी कर इसे पूरी तरह फर्जी और भ्रामक बताया है।
दिल्ली पुलिस ने किया वायरल दावे का खंडन
दिल्ली पुलिस ने अपने आधिकारिक ‘X’ पोस्ट में कहा कि सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रही यह खबर कि जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान एक महिला प्रदर्शनकारी की मौत हो गई है, पूरी तरह गलत है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि संबंधित महिला जीवित हैं और उनका इलाज डॉ. राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) अस्पताल में चल रहा है।
पुलिस के अनुसार, अस्पताल के डॉक्टरों ने पुष्टि की है कि महिला की स्थिति स्थिर है और वह खतरे से बाहर हैं। दिल्ली पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर किसी भी खबर को साझा करने से पहले उसकी आधिकारिक स्रोतों से पुष्टि जरूर करें। पुलिस ने कहा कि जिम्मेदार डिजिटल व्यवहार का मतलब है कि बिना जांचे-परखे किसी भी जानकारी को आगे न बढ़ाया जाए।
सम्बंधित ख़बरें
नरम पड़े सोनम वांगचुक, लेकिन आक्रामक हुआ सीजेपी का आंदोलन; अब सरकार से बातचीत का प्रस्ताव खारिज!
फास्ट-ट्रैक कोर्ट समस्या का हल नहीं! PM मोदी के पोस्ट पर भड़के आशुतोष रांका! धरने से हटने की एक ही शर्त
NEET Paper Leak पर बड़ा एक्शन! 4 राज्यों में बनेंगे फास्ट-ट्रैक कोर्ट, आरोपियों पर होगी रोज सुनवाई
हाथ में पत्थर और चुन-चुनकर पुलिसकर्मियों पर हमला, छात्रों के आंदोलन को किसने किया हाईजैक; पुलिस का खुलासा!
RML अस्पताल ने स्वास्थ्य स्थिति बताई
RML अस्पताल के अनुसार, प्रदर्शन के दौरान गंभीर रूप से घायल हुई महिला की हालत में सुधार हो रहा है। उसे 24 घंटे पहले वेंटिलेटर से हटा दिया गया है और अब वह खुद सांस ले रही है। वह होश में है और डॉक्टरों के निर्देशों का पालन कर रही है। उसकी हालत स्थिर है और डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी है।
यह भी पढ़ें नरम पड़े सोनम वांगचुक, लेकिन आक्रामक हुआ सीजेपी का आंदोलन; अब सरकार से बातचीत का प्रस्ताव खारिज!
प्रदर्शन में पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, जंतर-मंतर के पास CJP की ओर से हुए प्रदर्शन के दौरान 118 से अधिक पुलिसकर्मी और 60 प्रदर्शनकारी घायल हुए हैं। पुलिस का कहना है कि प्रदर्शन के दौरान हुए पथराव और हिंसा में 20 से अधिक पुलिस वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए।
पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस ने मामले में अलग-अलग थानों में कई एफआईआर दर्ज की हैं, और हिंसा से जुड़े मामलों की जांच जारी है। घायल पुलिसकर्मियों और प्रदर्शनकारियों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।
प्रदर्शन जारी, इस्तीफे की मांग पर अड़े प्रदर्शनकारी
इस बीच, CJP का प्रदर्शन अब भी जारी है। प्रदर्शनकारी केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर अड़े हुए हैं।
-IANS ऐजेंसी इनपुट
Delhi police fact check jantar mantar protest woman death fake news
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
जंतर-मंतर प्रदर्शन में महिला की मौत का दावा निकला फर्जी, दिल्ली पुलिस ने बताई सच्चाई
Jul 23, 2026 | 02:37 PMघटिया कोयला और शेल-मिट्टी का खेल; कोल डीलर्स एसोसिएशन ने नागपुर WCL प्रबंधन को सुनाई खरी-खोटी
Jul 23, 2026 | 02:36 PMRailway TTE Camera: रेलवे TTE अब शरीर पर लगे कैमरे से चेक करेंगे टिकट, प्रयागराज मंडल से हुई शुरुआत
Jul 23, 2026 | 02:36 PMमुंबईकरों के लिए राहत: लगातार बारिश से तानसा झील हुई ओवरफ्लो; जल स्रोतों में 61% से अधिक पहुंचा पानी
Jul 23, 2026 | 02:35 PMIRGC का जॉर्डन में अमेरिकी ठिकानों पर भीषण हमला; THAAD और Patriot सिस्टम तबाह करने का दावा
Jul 23, 2026 | 02:35 PMरांची में BJP ऑफिस घेरने गई कांग्रेस, अंडे-टमाटर और लाठियों से हुआ स्वागत! बैरिकेडिंग तोड़ते ही मचा बवाल-VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:32 PMअस्पताल में मरीज को स्लाइन की जगह लगा दी बिसलेरी की बोतल, कांग्रेस बोली – यही है डबल इंजन का स्वास्थ्य मॉडल
Jul 23, 2026 | 02:31 PMवीडियो गैलरी

फास्ट-ट्रैक कोर्ट समस्या का हल नहीं! PM मोदी के पोस्ट पर भड़के आशुतोष रांका! धरने से हटने की एक ही शर्त
Jul 23, 2026 | 02:03 PM
Left-Right ने कर दिया खेल…Student Protest पर बृजभूषण सिंह का बड़ा बयान, बोले हाईजैक हुआ छात्र आंदोलन- VIDEO
Jul 22, 2026 | 10:49 PM
NEET पेपर लीक पर छलका अनुपम खेर का दर्द! छात्रों का ये हाल देख सरेआम कह दी बहुत बड़ी बात, देखें VIDEO
Jul 22, 2026 | 09:46 PM
NEET पेपर लीक पर संसद में बवाल, अखिलेश यादव ने BJP पर दागे तीखे सवाल, बोले- छात्रों के कपड़े फाड़े- VIDEO
Jul 22, 2026 | 09:34 PM
नसीरुद्दीन शाह का फूटा गुस्सा! छात्रों की पिटाई देख सरेआम कह दी ऐसी बात, VIDEO देख कांप उठेगी रूह
Jul 22, 2026 | 09:33 PM
CJP आंदोलन से पहले अमेरिका को कैसे थी खबर? अमेरिकी दूतावास के अलर्ट से उठे सवाल!, VIDEO
Jul 22, 2026 | 04:34 PM













