Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कॉकरोच आ रहे हैं, प्रधान जा रहे हैं… दिल्ली की सड़कों पर उतरी CJP; शिक्षा मंत्री के खिलाफ जमकर की नारेबाजी

Cockroach Janta Party: नीट पेपर लीक मामले में कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने जंतर-मंतर पर अनोखे अंदाज में कॉकरोच की वेशभूषा पहनकर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की।

  • Written By: अक्षय साहू
Updated On: Jun 06, 2026 | 12:37 PM

दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी का विरोध प्रदर्शन (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Cockroach Janata Party Protest: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) आज दिल्ली के जंतर-मंतर पर केंन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही है। पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके आज सुबह ही अमेरिका से दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचे। जहां वो अपने साथियों के साथ संसद मार्ग थाना पहुंचे और विरोध प्रदर्शन करने की अनुमति मांगी।

दिल्ली पुलिस की ओर से विरोध प्रदर्शन की अनुमति मिलने के बाद अभिजीत अपने साथियोंं के साथ जंतर-मंतर पहुंचे और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते प्रदर्शन कर रहे हैं। इस दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के लोगों ने धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ जमकर नारेबाजी। CJP के कई विरोध प्रदर्शन में कॉकरोच की वेशभूषा में नजर। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Dharmendra Pradhan इस्तीफा दो!
Education minister must resign! pic.twitter.com/tMF6i8HbFr
— Cockroach Janta Party (@CJP_for_India) June 6, 2026

सम्बंधित ख़बरें

कॉकरोच आंदोलन को दबाने के सरकार का नया हथकंडा, संजय राउत ने विशेष पुलिस को लेकर किया बड़ा खुलासा

NEET Paper Leak: आरोपी मनीषा वाघमारे को नहीं मिलेगी जमानत! वर्टिगो बीमारी पर कोर्ट ने कह दी इतनी बड़ी बात

कॉकरोच जनता पार्टी को मिली प्रदर्शन की इजाजत, जंतर-मंतर पर एक दिन कर सकते हैं प्रोटेस्ट, पर माननी होगी ये शर्त

सनस्क्रीन लगाएं, अकेले न आएं….कल जंतर-मंतर पर इकट्ठा होंगे कॉकरोच, CJP ने बताए प्रदर्शन के अनोखे नियम

कॉकरोच की वेशभूषा में विरोध प्रदर्शन

दिल्ली के जंतर-मंतर में प्रदर्शन करते हुए कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने NEET UG परीक्षा पेपर लीक का मुद्दा उठाते हुए शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। इस दौरान अभिजीत ने कहा कि देश का युवा अब डरेगा नहीं, लड़ेगा। उन्होंने नारा लगते हुए कहा कि देश का युवा अब डरेगा नहीं लड़ेगा, कॉकरोच डरते भी नहीं, कभी मरते भी नहीं।

Cockroaches demand,
Dharmendra Pradhan must resign! pic.twitter.com/q7MuE95Xqx
— Cockroach Janta Party (@CJP_for_India) June 6, 2026

कॉकरोच जनता पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि, शिक्षा मंत्री को हमने चुन कर भेजा है, हमारे टैक्स से उनको तनख्वाह मिलती है। उनके शासन काल में करोड़ों युवाओं का भविष्य अंधकार में है। अभिजीत दीपके ने प्रदर्शन में शामिल लोगों से कहा कि, सब जानते हैं ये देश गांधी का देश है। इसलिए यहां जो भी होगा, अहिंसक तरीके से ही होगा। विरोध प्रदर्शन में शामिल लोग कॉकरोच वाले मास्क और कॉकरोच जैसे वेशभूषा पहनकर शामिल हुए हैं।

क्या है कॉकरोच जनता पार्टी?

कॉकरोच जनता पार्टी एक ऑनलाइन मुहीम है। जिसकी शुरुआत हाल ही में तब हुई था जब एक मामले की सुनवाई करते हुए भारत के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत ने एक विवादत टिप्पणी कर दी थी। उन्होंने कहा था कि समाज में पहले से ही कुछ ऐसे परजीवी (parasites) मौजूद हैं जो व्यवस्था पर हमला करते हैं। उन्होंने आगे कहा था, “कुछ ऐसे युवा हैं जो कॉकरोच की तरह हैं, जिन्हें न तो कोई नौकरी मिलती है और न ही पेशे में कोई जगह। उनमें से कुछ मीडिया, सोशल मीडिया और आरटीआई कार्यकर्ता बन जाते हैं और फिर हर किसी पर हमला करने लगते हैं।”

यह भी पढ़ें- ऑनलाइन लगेगी हाजिरी… देर से आने वाले कर्मचारियों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई, कनार्टक में DK का एक्शन

जस्टिस सूर्यकांत के टिप्पणी का विरोध जताने के लिए अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया पर  कॉकरोच जनता पार्टी बनाया। हालांकि तब यह केवल एक तंज था, लेकिन सोशल मीडिया पर देखते ही देखते इतना पॉपुलर हुआ कि इसने ऑनलाइन फॉलोअर्स के मामले में कई बड़ी राजनीति पार्टियों को भी पीछे छोड़ दिया। अब कॉकरोच जनता पार्टी शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग करते हुए प्रदर्सन कर रही है।

Cockroach janta party cjp protest jantar mantar abhijeet dipke neet paper leak

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 06, 2026 | 12:37 PM

Topics:  

  • Cockroach Janta Party
  • Dharmendra Pradhan
  • Education Minister Dharmendra Pradhan
  • NEET Paper Leak

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.