Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

CM बनने के बाद थलपति विजय की PM मोदी से पहली मुलाकात, 25 मिनट की मीटिंग में तमिलनाडु के लिए क्या मांगा?

CM Vijay PM Modi Meeting: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय ने दिल्ली में पीएम मोदी से अपनी पहली आधिकारिक मुलाकात की। 25 मिनट चली इस बैठक में राज्य की लंबित मांगों और विकास पर चर्चा हुई।

  • Written By: अमन उपाध्याय
Updated On: May 27, 2026 | 05:41 PM

सीएम विजय और पीएम मोदी, फोटो (सो. सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

CM Vijay PM Modi Meeting In Delhi: दक्षिण भारतीय सिनेमा के दिग्गज सुपरस्टार और अब तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय अपनी नई भूमिका में पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालने के बाद, विजय बुधवार को पहली बार देश की राजधानी दिल्ली पहुंचे, जहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस मुलाकात को तमिलनाडु की भविष्य की राजनीति और केंद्र-राज्य संबंधों के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

25 मिनट की मुलाकात और खास एजेंडा

बुधवार सुबह दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री विजय सबसे पहले सेंट्रल दिल्ली स्थित ‘तमिलनाडु हाउस’ गए। प्रधानमंत्री मोदी के साथ उनकी यह शिड्यूल मीटिंग शाम 4 बजकर 30 मिनट पर ‘सेवा तीर्थ’ में हुई। सूत्रों के अनुसार, दोनों नेताओं के बीच यह बातचीत करीब 25 मिनट तक चली।

हालांकि इस मीटिंग की पूरी आधिकारिक डिटेल अभी सार्वजनिक नहीं की गई है लेकिन मुख्यमंत्री कार्यालय के संकेतों के अनुसार, विजय ने प्रधानमंत्री के सामने तमिलनाडु की उन महत्वपूर्ण मांगों का पुलिंदा रखा है जो लंबे समय से केंद्र सरकार के पास लंबित पड़ी हैं।

सम्बंधित ख़बरें

30 जून से दिल्ली में घर-घर आएंगे BLO, राजधानी में शुरू होगा SIR, जानें कब आएगी फाइनल लिस्ट

‘गहराई से विचार, सटीक फैसले और सफलता’, शिवराज सिंह चौहान ने 3 शब्दों में बताई पीएम मोदी की कार्यशैली

कपल से हुई बहस तो कनपटी पर सटा कर मार दी गोली, दिल्ली में सनसनीखेज वारदात, लड़के की हालत गंभीर

35 वर्षों का मजबूत साथ…प्रेरणा और राष्ट्र प्रथम की भावना समेटी है मामा की किताब ‘अपनापन’, जानें क्यों है खास

सिनेमा के ‘सुपरस्टार’ से राजनीति के ‘नायक’ तक

थलपति विजय का राजनीति में प्रवेश और फिर मुख्यमंत्री पद तक का सफर किसी फिल्मी पटकथा से कम नहीं रहा है। करीब दो साल पहले उन्होंने अपनी पार्टी TVK के साथ राजनीति की दुनिया में कदम रखा था।

हालिया चुनावों में उनकी पार्टी ने शानदार प्रदर्शन किया, जिसके बाद वे राज्य में दशकों बाद बनी पहली गठबंधन सरकार का नेतृत्व कर रहे हैं। उनकी इस जीत पर प्रधानमंत्री मोदी ने भी उन्हें सोशल मीडिया के जरिए बधाई देते हुए केंद्र की ओर से पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया था।

सीएम बनते ही लिए कई कड़े फैसले

पदभार संभालते ही विजय ने प्रशासनिक और नीतिगत स्तर पर कई कड़े फैसले लेना शुरू कर दिया है। हाल ही में उन्होंने तमिल फिल्म उद्योग को बड़ी राहत देते हुए 70 साल पुराना नियम बदल दिया। जिसके तहत अब सिनेमाघरों को दिन में 5 शोज चलाने की अनुमति मिल गई है। उनके इन फैसलों और जनता के प्रति उनके ‘जेस्चर’ की सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है।

यह भी पढ़ें:- केरल में ED अधिकारियों पर जानलेवा हमला, पूर्व सीएम पिनारई विजयन के घर रेड करने गई थी टीम; देखें यह वीडियो

केंद्र से सहयोग की उम्मीद

दिल्ली दौरे के दौरान विजय का मुख्य उद्देश्य राज्य के विकास कार्यों के लिए केंद्र से वित्तीय और प्रशासनिक सहयोग प्राप्त करना है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि प्रधानमंत्री के साथ उनकी यह पहली मुलाकात तमिलनाडु के विकास की नई राह खोल सकती है। मुख्यमंत्री विजय इस दौरान अन्य कई वरिष्ठ राजनीतिक हस्तियों से भी मिल सकते हैं, जिससे दिल्ली के सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है।

Cm vijay pm modi meeting delhi visit tamil nadu demands

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 27, 2026 | 05:41 PM

Topics:  

  • Delhi
  • Narendra Modi
  • Vijay Thalapathy

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.