हजारों बीघा जमीन पर बिहारी-बंगालियों का कब्जा, CM बोले- 2 दिनों में खुद छोड़…
CM Himanta सरमा ने कहा कि बाहर के लोगों ने आके राज्य की जमीन पर अतिक्रमण कर रखा है इसकी जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि हमें हटाने की जरूरत नहीं पडेगी ये लोग खुद ही छोड़कर जाएंगे।
- Written By: सौरभ शर्मा
असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा (फोटो- सोशल मीडिया)
Himanta Biswa Sarma: असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने शुक्रवार को दावा किया कि बिहार बंगाल के लोगों ने आकर उनके राज्य में जमीन पर कब्जे कर रखे है। दावा करने वाले लोग पूर्वोत्तर राज्य में सरकारी, वन और अन्य भूमि पर अतिक्रमण करने वालों में सभी लोग बाहरी हैं। सरमा ने कहा कि राज्य सरकार इन लोगों का विवरण उन जगहों के संबंधित अधिकारियों के साथ साझा करेगी जहां से ये लोग खुद के होने का दावा कर रहे हैं ताकि यह सत्यापित किया जा सके कि वे वास्तव में बिहार के हैं या बंगाल के या कही और के।
सीएम ने कहा कि इन लोगों ने यहां पर हजारो-हजारों बीघा जमीन कब्जा कर रखी है, इसका पूरा खुलासा आने वाले दो दिनों में हो जाएगा। उन्होंने कहा कि ये लोग बिहार, बंगाल और अन्य जगहो से आये हुए बताते हैं।
आने वाले 2-3 दिनों में सभी अतिक्रमणकारी खुद ही उड़ियामघाट छोड़कर चले जाएंगे, और हमें अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। pic.twitter.com/nj4Y11EToT — Himanta Biswa Sarma (@himantabiswa) July 25, 2025
सम्बंधित ख़बरें
नवभारत विशेष: भाजपा के गढ़ में प्रशांत किशोर की जीत, बूथ मैनेजमेंट बना सबसे बड़ा हथियार
बांकीपुर तो कुछ नहीं…CM बनने के बाद ढह गया था योगी का किला, जानें भारतीय राजनीति के 5 बड़े उलटफेर
IIT Guwahati Recruitment 2026: प्रोजेक्ट इंजीनियर समेत 7 पदों पर भर्ती, 7 अगस्त तक करें आवेदन
बांकीपुर उपचुनाव जीतते ही प्रशांत किशोर ने BJP को दी खुली चुनौती, कह दी बहुत बड़ी बात! देखें VIDEO
सरमा ने बनाई अतिक्रमणकारियों की सूची का होगा सत्यापन
मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, जब हमने अतिक्रमणकारियों की सूची देखी, तो पाया कि ये लोग केवल असम के ही नहीं हैं। इनमें कछार, श्रीभूमि, धुबरी, होजई, नागांव, मोरीगांव जैसे जिलों के लोग शामिल हैं। इनमें बिहार के भी कई लोग हैं। उन्होंने कहा, उन लोगों ने कहा है कि वे बिहार के हैं, लेकिन वे सीमा पार के भी हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि इन लोगों के नाम, पते और अन्य विवरण लिए जाएंगे और उस जगह के अधिकारियों के साथ साझा किए जाएंगे जहां से वे आने का दावा कर रहे हैं।
राज्य के असली निवासी है तो कोई दिक्कत नहीं
मुख्यमंत्री ने कहा, “अगर वे उस इलाके के असली निवासी हैं, तो हमें उनसे कोई दिक्कत नहीं है। लेकिन अगर वे स्थायी निवासी नहीं हैं, तो स्थानीय अधिकारी कार्रवाई कर सकते हैं।” उन्होंने कहा कि अतिक्रमणकारियों ने उरियामघाट में सैकड़ों बीघा वन भूमि पर कब्जा कर लिया है। सरकार मूकदर्शक बनी नहीं रह सकती और हमें आवश्यक कार्रवाई करनी होगी। हम लोगों का सहयोग चाहते हैं।
यह भी पढ़ें: भाजपा नेता ने कांग्रेस पर कसा तंज, कहा- आपातकाल के बाद भी नहीं बदली मानसिकता
माहौल खराब कर रखा है हम सही करेंगे
मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थानीय लोगों ने उन्हें बताया है कि अतिक्रमित इलाकों में नशीली दवाओं का सेवन और चोरी जैसी अवैध गतिविधियां बड़े पैमाने पर हो रही हैं और कई गलत घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने कहा, “अब सभी लोग मिलकर इस इलाके को सकारात्मक ऊर्जा से भर सकते हैं।” जमीन साफ होने के बाद, स्थानीय युवा संसाधनों का उपयोग करके व्यवसाय शुरू कर सकते हैं।
