-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Delhi »
- Atishi Attack On Bjp Cm Rekha Gupta Slums House Scheme Guarantee Fraud
‘जहां झुग्गी वहां मकान नहीं मैदान…’, आप नेता अतिशी का दिल्ली सरकार पर हमला
- Written By: सौरभ शर्मा
AAP नेता अतिशी ने दिल्ली की भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा है कि ये सरकार ने लोगों को पक्के घर देने का वादा किया था लेकिन अब ये मकान तो नहीं दे रहे लेकिन लोगों के मकानों को मैदान जरूर बना रहे।

आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी (फोटो- सोशल मीडिया)
Delhi News: आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने दिल्ली में झुग्गियों पर बुलडोजर चलाने को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा और कहा कि ‘जहां झुग्गी-वहां मकान’ का वादा अब ‘जहां झुग्गी-वहां मैदान’ में बदल दिया गया है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी गरीबों के साथ है और सड़क से लेकर सदन तक झुग्गियों को बचाने के लिए संघर्ष करेगी। दिल्ली के कई इलाकों में झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वालों को विस्थापित करने की तैयारी से लोगों में दहशत और निराशा का माहौल है।
आतिशी ने झुग्गियों पर बुलडोजर चलाने को लेकर दिल्ली सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा ने झुग्गी-झोपड़ी वालों को घर देने की नहीं, बल्कि झुग्गी-झोपड़ी को मैदान बनाने की गारंटी दी थी। आप हमेशा गरीबों के साथ खड़ी है और इन झुग्गियों को बचाने के लिए सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेगी।
चार इंजन वाली सरकार गरीबों पर अत्याचार कर रही
आतिशी ने पार्टी मुख्यालय में इस मुद्दे पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की और उन्होंने कि चुनाव से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने प्रचार के दौरान कहा था कि दिल्ली के हर झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले को घर मिलेगा। गरीबों को ‘जहां झुग्गी-वहां मकान’ लिखे कार्ड दिए गए थे। वादा किया गया था कि जब तक घर नहीं मिलेगा, एक भी झुग्गी नहीं तोड़ी जाएगी। लेकिन पिछले छह महीनों में, जब से भाजपा की चार इंजन वाली सरकार बनी है, एक-एक करके गरीबों के घरों पर बुलडोजर चलाए जा रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
‘ये फर्जी हिंदू’, राम मंदिर विवाद में BJP पर कपिल सिब्बल का हमला, बोले- राम के नाम पर वोट, फिर राम को ही लूटा
भाजपा विधायक की कार को डंपर से कुचलने की कोशिश; ड्राइवर की सूझबूझ से बची जान, विधायक बोले- हत्या की साजिश थी
अमित शाह के घर पर BJP की हाईलेवल मीटिंग, नितिन नवीन समेत पार्टी के कई बड़े नेता शामिल
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
भाजपा का सच सामने आया, जहां झुग्गी वहां मैदान बना रहे- आतिशी
आतिशी ने कहा कि भाजपा की असली सच्चाई सामने आ गई है कि वे यह नहीं कह रहे थे कि ‘जहां झुग्गी है, वहां मकान देंगे’, बल्कि वे कह रहे थे कि जहां झुग्गी बन रखी है, उसे मैदान बना देंगे। पिछले छह महीनों में धुंआधार बुलडोजर चलाए गए। शालीमार बाग मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का विधानसभा क्षेत्र है। मुख्यमंत्री बार-बार दावा करती हैं कि दिल्ली में एक भी झुग्गी नहीं तोड़ी जाएगी। इस दावे के बावजूद, शालीमार बाग विधानसभा की एक झुग्गी पर बुलडोजर चलाया जा चुका है और एक और पर चलने वाला है।
आप नेता ने आगे कहा कि लोग 1990 के दशक से यहां रह रहे हैं। इन लोगों को तत्कालीन दिल्ली प्रशासन ने टोकन और कार्ड दिए थे। लोगों को 35 साल से ज्यादा समय यहां रहते हो गया। इसके बावजूद, भाजपा की चार इंजनों की सरकार इन गरीबों के घरों को बुलडोजर से जमींदोज करने जा रही है। इसी तरह, शाहदरा के जीटी रोड स्थित लाल बाग की झुग्गियों में भी 31 जुलाई को बुलडोजर चलाने का नोटिस लगा दिया गया है। लाल बाग के लोगों के पास 1990 में दिल्ली प्रशासन द्वारा दिए गए आवंटन कार्ड भी हैं। 1990 के बाद से किसी भी सरकार ने उनके घरों को नहीं तोड़ा, लेकिन जैसे ही चार इंजन वाली भाजपा सरकार आई है, एक के बाद एक गरीबों के घरों पर बुलडोजर चलाए जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें: भाजपा नेता ने कांग्रेस पर कसा तंज, कहा- आपातकाल के बाद भी नहीं बदली मानसिकता
गरीबों की ताकत को कम न आंके भाजपा- आतिशी
आतिशी ने कहा कि दिल्ली भाजपा को गरीबों की ताकत को कम नहीं आंकना चाहिए। दिल्ली इन गरीबों की मेहनत से चलती है। ये गरीब लोग घरों, दुकानों, कारखानों में काम करते हैं। वे ऑटो, रिक्शा, बस और गाड़ियां चलाते हैं। अगर सरकार गरीबों के घर तोड़ने की कोशिश करेगी, तो दिल्ली को चलाने वाले गरीब लोग भाजपा सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरेंगे और दिल्ली को रोकने का काम करेंगे। आम आदमी पार्टी पहले भी गरीबों के हक की लड़ाई लड़ी है, आज भी लड़ रही है और आगे भी लड़ेगी। आम आदमी पार्टी इन झुग्गियों को बचाने के लिए सड़कों पर उतरेगी, कोर्ट जाएगी, संसद और विधानसभा में भी इस मुद्दे को उठाएगी। हम भाजपा को झुग्गियां नहीं तोड़ने देंगे।
Atishi attack on bjp cm rekha gupta slums house scheme guarantee fraud
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
पुणे: सीसीटीवी प्रोजेक्ट के लिए खोदी गईं 60% सड़कें अब तक जर्जर, मानसून में बढ़ा खतरा; PMC ने दिए सख्त निर्देश
Jul 03, 2026 | 08:27 AMरणबीर की रामायण से पहले बड़े पर्दे पर भौकाल मचाएंगे सुपरस्टार रजनीकांत, सामने आ गई जेलर 2 की रिलीज डेट
Jul 03, 2026 | 08:26 AMअदालत के बाहर कैफे बना श्मशान! दमिश्क धमाके से सहमा सीरिया, 9 लोगों की मौत
Jul 03, 2026 | 08:11 AMराम मंदिर में सिर्फ चढ़ावे का खेल नहीं, भर्ती में भी बड़ा हेरफेरी; 125 नियुक्तियों के खिलाफ जांच शुरू
Jul 03, 2026 | 08:07 AMपाकिस्तान के प्रमुख कोच का बड़ा बयान: भारत सिर्फ सर्वश्रेष्ठ टीम ही नहीं, बल्कि…
Jul 03, 2026 | 07:57 AMIran Ali Khamenei Funeral: पिता अली खामेनेई के आखिरी सफर में भी नहीं होंगे शामिल मोजतबा, जानें वजह
Jul 03, 2026 | 07:55 AMRam Mandir: SIT ने चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव से की ताबड़तोड़ पूछताछ, पूछे ये तीखे सवाल
Jul 03, 2026 | 07:49 AMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM













