Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 25 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पिक्चर अभी बाकी है… फिर यहीं लौटेंगे, नए शिक्षा मंत्री को कॉकरोचों ने दी चेतावनी, बताया आगे का प्लान

CJP Protest: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने जंतर-मंतर का आंदोलन समाप्त कर दिया। संगठन ने अब देशभर में युवाओं से संवाद, जनसंपर्क अभियान और उनके मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर उठाने का ऐलान।

  • Written By: अर्पित शुक्ला
Updated On: Jul 25, 2026 | 11:16 PM

CJP का जश्न (Image- Social Media)

Follow Us
Follow Us:

Cockroach Janata Party Next Step: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के समाप्त होने के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने अपने अगले चरण की रणनीति का ऐलान कर दिया है। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने कहा कि मौजूदा आंदोलन केवल शुरुआत थी और अब संगठन देशभर में युवाओं से जुड़कर उनके मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर उठाएगा।

‘देशभर में जाएंगे, युवाओं की आवाज सुनेंगे’

सौरव दास ने कहा, “यह तो सिर्फ ट्रेलर है, असली फिल्म अभी बाकी है। देश का युवा अब जाग चुका है और वही देश की समस्याओं का समाधान करेगा। एक आंदोलन और एक संगठन के रूप में हमारी यात्रा यहीं खत्म नहीं होने वाली।”

उन्होंने बताया कि CJP अब विभिन्न राज्यों में जाकर युवाओं से सीधा संवाद करेगी, उनकी समस्याओं को सुनेगी और उन्हीं के आधार पर नीतिगत सुझाव तैयार करेगी। साथ ही सरकार और व्यवस्था से जवाबदेही की मांग भी जारी रहेगी।

सम्बंधित ख़बरें

विजेता दहिया का बड़ा खुलासा; फंडिंग और सरकार से बातचीत पर कह दी ऐसी बात कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर! जंतर-मंतर पर जश्न, बोले- एकजुटता ने सरकार को झुकाया, देखें VIDEO

हमारे यहां इस्तीफे नहीं होते कहने वाली मोदी सरकार को कॉकरोचों ने कैसे हराया? कब, क्या हुआ…यहां जानें सबकुछ

NEET Protest: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर विपक्ष का हमला: अखिलेश यादव बोले- यह केवल इस्तीफा नहीं, इंकलाब है

राष्ट्रीय स्तर पर अभियान की तैयारी

मुख्य प्रवक्ता के मुताबिक, CJP अब केवल NEET या परीक्षा व्यवस्था तक सीमित नहीं रहेगी। संगठन युवाओं से जुड़े अन्य मुद्दों को भी राष्ट्रीय स्तर पर उठाने की योजना बना रहा है। इसके तहत अलग-अलग राज्यों में जनसंपर्क अभियान, संवाद कार्यक्रम और शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन आयोजित किए जाएंगे।

सरकार से तीन दौर की बातचीत के बाद खत्म हुआ आंदोलन

इससे पहले शनिवार को सरकार और CJP के प्रतिनिधियों के बीच तीसरे दौर की बातचीत हुई। बैठक के बाद संगठन ने जंतर-मंतर पर कई दिनों से चल रहे आंदोलन को समाप्त करने की घोषणा कर दी।

राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका ने बताया कि संगठन की तीन प्रमुख मांगें थीं, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा। प्रदर्शनकारियों और आयोजकों के खिलाफ दर्ज सभी एफआईआर एवं कानूनी मामलों की वापसी। NEET विवाद के बाद जान गंवाने वाले छात्रों के परिवारों को ₹1 करोड़ का मुआवजा।

सरकार ने क्या भरोसा दिया?

CJP के अनुसार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के साथ उनकी पहली मांग पूरी हो गई है। वहीं सरकार ने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज मामलों की समीक्षा कर उन्हें वापस लेने का आश्वासन दिया है। सौरव दास ने कहा कि सरकार ने संगठन को भरोसा दिया है कि दिल्ली समेत भाजपा शासित और सहयोगी राज्यों में दर्ज एफआईआर का ब्यौरा साझा किया जाएगा। उनके अनुसार, दिल्ली में लगभग 15–20 एफआईआर दर्ज होने की जानकारी है और सरकार ने इनकी प्रतियां तीन से चार दिनों के भीतर उपलब्ध कराने तथा मामलों की वापसी की प्रक्रिया शुरू करने का आश्वासन दिया है।

यह भी पढ़ें- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सोशल मीडिया पर आई मीम्स की बाढ़, CJP का जश्न, VIDEOs देख नहीं रोक पाएंगे हंसी

‘अच्छी नीयत से आंदोलन वापस ले रहे हैं’

सौरव दास ने कहा, “कॉकरोच जनता पार्टी अच्छी नीयत से अपना आंदोलन वापस ले रही है। हमें उम्मीद है कि सरकार तय समयसीमा के भीतर सभी सहमत बिंदुओं को लागू करेगी। यदि ऐसा होता है तो यह युवाओं और लोकतांत्रिक संवाद दोनों के लिए सकारात्मक कदम होगा।” हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि भविष्य में किए गए आश्वासन समय पर पूरे नहीं हुए, तो संगठन आगे की रणनीति पर विचार करेगा।

Cjp next plan after dharmendra pradhan resignation saurav das national youth campaign

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 25, 2026 | 11:16 PM

Topics:  

  • Cockroach Janta Party
  • Jantar Mantar

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.