Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 23 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

न्यूट्रल जगह पर आएं… सरकार के प्रस्ताव पर CJP ने रखी शर्त, PM मोदी पर लगाया गुमराह करने का आरोप

Student Protest Update: केंद्र के बातचीत प्रस्ताव पर CJP ने पलटवार किया है। सीजेपी के प्रवक्ता ने न्यूट्रल जगह पर वार्ता और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया है।

  • Written By: अमन मौर्या
Updated On: Jul 23, 2026 | 06:50 PM

छात्र आंदोलन (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Cockroach Janata Party: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में नीट पेपर लीक मामले को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन जारी है। करीब एक महीने से ज्यादा समय से चल रहा आंदोलन मानसून सत्र के पहले दिन और भड़क गया। इस दौरान हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर देशभर में निंदा हुई। जंतर-मंतर पर छात्रों के बढ़ते आक्रोश को देखते हुए केंद्र सरकार द्वारा सीजेपी के प्रतिनिधियों के बातचीत के लिए प्रस्ताव भी भेजा गया।

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह के अनुसार, यह बातचीत जेपी नड्डा के ऑफिस या घर पर हो सकती है। वहीं सीजेपी ने जंतर-मंतर या कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया जैसी किसी न्यूट्रल जगहों पर बातचीत का समर्थन किया है।

न्यूट्रल जगह पर होगी बातचीत: CJP

कॉकरोच जनता पार्टी के चीफ स्पोक्सपर्सन सौरव दास ने कहा कि यूनियन मिनिस्टर जितेंद्र सिंह ने कहा कि हम कहीं भी बातचीत कर सकते हैं; तो हमने अपना सुझाव पहले ही दे दिया है। जंतर-मंतर या कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया जैसी किसी न्यूट्रल जगह पर आएं। हम वहीं मिलेंगे। मुझे अभी तक उनकी तरफ से कोई मैसेज नहीं मिला है। उन्हें हमसे सीधे कॉन्टैक्ट करना चाहिए और बात करनी चाहिए कि कहां मिलना है, कब मिलना है और बातचीत कब तक चलेगी।

सम्बंधित ख़बरें

जंतर-मंतर के बाद अब पूरे देश में उतरेंगे कॉकरोच, CJP ने की कल देशभर में छात्र आंदोलन की अपील

पेपर लीक विरोध प्रदर्शन में पुलिस वैन के सामने डटी मॉडल, वायरल वीडियो ने खींचा लोगों का ध्यान

CJP Protest: सोशल मीडिया पर वायरल NSA के दावे पर दिल्ली पुलिस ने दी सफाई, बोली- CJP आंदोलन से नहीं जुड़ा आदेश

दिल्ली स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर Instagram ने लगाया Shadow Ban? पोस्ट्स गायब होने के आरोपों से मचा बवाल

#WATCH दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी के चीफ स्पोक्सपर्सन सौरव दास ने कहा, “यूनियन मिनिस्टर जितेंद्र सिंह ने कहा कि हम कहीं भी बातचीत कर सकते हैं; तो हमने अपना सुझाव पहले ही दे दिया है। जंतर-मंतर या कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया जैसी किसी न्यूट्रल जगह पर आएं। हम वहीं मिलेंगे। मुझे… pic.twitter.com/IOwFGee1en — ANI_HindiNews (@AHindinews) July 23, 2026

PM मोदी के ट्वीट को बताया गुमराह करने की कोशिश

पेपर लीक में शामिल लोगों को कड़ी सजा दिलाने के लिए फास्ट-ट्रैक कोर्ट बनाने के PM मोदी के ट्वीट पर उन्होंने कहा कि ऐसी घोषणाओं का कोई फायदा नहीं है। ये सिर्फ लोगों को गुमराह करने की कोशिशें हैं। हम अकाउंटेबिलिटी और जिम्मेदारी चाहते हैं। हम इस मामले पर यूनियन मिनिस्टर धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से नीचे के लेवल पर किसी से बात नहीं करेंगे।

धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफे तक आंदोलन का ऐलान

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता सौरव दास ने कहा कि हमारी मांग साफ है। यह विरोध-प्रदर्शन तब तक जारी रहेगा, जब तक धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं दे देते। कुछ असामाजिक तत्व विरोध-प्रदर्शन में घुसपैठ कर रहे हैं। वे हिंसा फैलाने की कोशिश कर रहे हैं और पुलिस से भिड़ रहे हैं। कृपया सतर्क रहें और ऐसे लोगों की पहचान करें। उन्हें पुलिस के हवाले कर दें। हम भी उनकी पहचान करेंगे और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने क्या कहा?

कॉकरोच जनता पार्टी के साथ बातचीत के अपडेटेड प्रपोजल पर केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि सरकार ने कल दोपहर से उनके प्रतिनिधियों के साथ बातचीत के लिए चार फॉर्मल प्रपोजल भेजे हैं। यह हमारे सभी युवा दोस्तों के लिए एक स्टैंडिंग इनविटेशन है कि सरकार आपकी सुविधा के अनुसार, किसी भी समय सभी मुद्दों पर बातचीत के लिए तैयार है।

ये भी पढ़ें- CJP Protest: सोशल मीडिया पर वायरल NSA के दावे पर दिल्ली पुलिस ने दी सफाई, बोली- CJP आंदोलन से नहीं जुड़ा आदेश

उन्होंने बताया कि बातचीत जेपी नड्डा के ऑफिस या घर पर हो सकती है। हम प्रेस्टीज पर नहीं टिके हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और मैं बातचीत के लिए मौजूद रहेंगे।

Cjp hits back on centre talks offer demands neutral venue student protest

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 23, 2026 | 06:50 PM

Topics:  

  • Cockroach Janta Party
  • Delhi
  • Students Protest

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.