BJP पर भारी पड़ी कॉकरोच जनता पार्टी, समर्थन देख दिग्गज भी हैरान, सरकार ने X अकाउंट पर लगाया बैन
Cockroach Janta Party Instagram Followers: CJI सूर्यकांत के बयान के विरोध में बनी 'कॉकरोच जनता पार्टी' सोशल मीडिया पर छा गई है। सिर्फ 5 दिन में इसने फॉलोअर्स के मामले में बीजेपी को पछाड़ दिया है।
- Written By: अक्षय साहू
इंस्टाग्राम पर बीजेपी से आगे निकली कॉकरोच जनता पार्टी (सोर्स- सोशल मीडिया)
Cockroach Janta Party Beat BJP on Instagram: भारत के चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने हाल ही में देश के युवाओं को लेकर एक विवादत बयान दिया था। उनके इस बयान के विरोध में शुरू हुई कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने सोशल मीडिया की दुनिया में एक बड़ा कारनामा कर दिया है। कॉकरोच जनता पार्टी मजाक और व्यंग्य के तौर पर बनाया गया था, लेकिन अब ये ऑनलाइन लोकप्रियता के मामले में देश की बड़ी-बड़ी राजनीतिक पार्टियों को टक्कर दे रहा है।
कॉकरोच जनता पार्टी को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है, खासकर युवा इसे बहुत तेजी से जुड़ रहे हैं। इसकी लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि सिर्फ 5 दिन में इसके 13 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हो गए हैं। इसने इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स के मामले में BJP को भी पीछे छोड़ दिया।
फॉलोअर्स के मामले में BJP को छोड़ा पीछे
कॉकरोच जनता पार्टी को इंस्टाग्राम पर @cockroachjantaparty नाम से चलाया जा रहा है। गुरुवार तक इसके 13.2 मिलियन से ज़्यादा फॉलोअर्स हो गए। बीजेपी के इंस्टाग्राम पर फिलहाल लगभग 8.7 मिलियन फॉलोअर्स हैं। जबकि कांग्रेस को 13.3 मिलियन लोग फॉलो कर रहे हैं। इसके अलावा आम आदमी पार्टी के करीब 1.9 मिलियन फॉलोअर्स हैं।
सम्बंधित ख़बरें
हमारे पास भारत…US-इजरायल के बीच बढ़ा तनाव, नेतन्याहू ने वेंस को दिया करारा जवाब, इंडिया को बताया खास दोस्त
‘RSS पर उंगली उठाई तो तोड़ देंगे हाथ’, दिग्विजय सिंह के बयान पर भड़की BJP; सांसद ने दी खुली चेतावनी
काशी में बदल रही तस्वीर! दालमंडी चौड़ीकरण से खत्म होगा जाम, विश्वनाथ धाम तक आसान सफर
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को नमन कर बोले सीएम मोहन यादव- मध्यप्रदेश में इसी महीने लागू होगी समान नागरिक संहिता
CJP की सबसे बड़ी बात ये है कि इस आम युवा के साथ कई बड़े सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और नेता भी फॉलो कर रहे हैं। इनमें यूट्यूबर ध्रुव राठी, वकील और एक्टिविस्ट प्रशांत भूषण, TMC नेता महुआ मोइत्रा और कीर्ति आजाद जैसे नाम शामिल हैं। प्रशांत भूषण ने CJP से कहा कि वह अपनी लोकप्रियता का इस्तेमाल NEET पेपर लीक जैसे मुद्दों को उठाने के लिए करे। उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार का अधिकार मिलना चाहिए और सरकार को बेरोजगारी पर जवाब देना चाहिए।
एक्स पर अकाउंट हुआ बैन
हालांकि, सरकार ने CJP पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। गुरूवार को कॉकरोच जनता पार्टी के एक्स अकाउंट को भारत में बैन कर दिया गया। इस बात की जानकारी खुद CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके ने दी। गुरुवार को जब एक्स पर अचानक CJP का पेज दिखना बंद हो गया तो खबर चलने लगी कि अकाउंट हैक हो गया है। इसके बाद अभिजीत सामने आए और उन्होंने कहा कि पेज हैक नहीं हुआ बल्कि बैन कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें- NEET-UG पेपर लीक: जयपुर में भारी बवाल, कांग्रेस ने BJP मुख्यालय का किया घेराव, पुलिस ने चलाई वॉटर कैनन- VIDEO
बता दें कि कॉकरोच जनता पार्टी की शुरुआत 16 मई को हुई थी। यह उस बयान के विरोध में शुरू हुआ, जो चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) सूर्यकांत ने सुनवाई के दौरान दिया था। 15 मई को एक केस की सुनवाई में CJI ने कहा था कि कुछ युवा कॉकरोच की तरह होते हैं, जिन्हें नौकरी नहीं मिलती और वे सोशल मीडिया या एक्टिविस्ट बनकर दूसरों पर हमला करते हैं। इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर काफी गुस्सा फैल गया और CJP नाम का अभियान शुरू हो गया।
