

Jaipur Congress Protest BJP HQ: राजस्थान के जयपुर में NEET 2026 पेपर लीक मामले को लेकर बड़ा बवाल खड़ा हो गया है। जयपुर में पेपल लीक मामले के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरकर मोर्चा निकाला। कांग्रेस ने BJP के प्रदेश मुख्यालय का घेराव कर लिया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। साथ ही और को भंग करने की मांग की।
NEET पेपर लीक के मामले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया और प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) कार्यालय से मार्च करते हुए भारतीय जनता पार्टी (BJP) मुख्यालय का घेराव किया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए भारी बैरिकेडिंग लगा रखी है।
जयपुर में कांग्रेस के प्रदर्शनकारियों ने पुलिस बैरिकेडिंग को तोड़ने की कोशिश की। पुलिस की गाड़ी पर चढ़कर प्रदर्शन किया। इसके जवाब में पुलिस को वॉटर कैनन का इस्तेमाल करना पड़ा।
जयपुर में विरोध प्रदर्शन के दौरान राजस्थान के नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा, कांग्रेस ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया है। इसमें BJP नेताओं की साफ मिलीभगत है, और धर्मेंद्र प्रधान को पूरी छूट दी गई है। अब CBI धीरे-धीरे इस मामले को कमजोर करने की कोशिश कर रही है।
प्रतिपक्ष नेता ने कहा कि हमारी मांग थी कि पूरी जांच सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ जजों की देखरेख में की जाए, क्योंकि यह पहली बार पेपर लीक नहीं हुआ है। इससे पहले भी पेपर लीक की घटना जांच के दायरे में आई थी, और उससे पहले भी। इसका मतलब है कि पिछले तीन साल से भी अधिक समय से पेपर लीक हो रहे हैं। अगर यह सिलसिला बिना रोक-टोक के चलता रहा, तो देश के भविष्य का क्या होगा? बच्चे आत्महत्या कर रहे हैं, और सरकार उनकी कोई मदद नहीं कर रही है।
जयपुर के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने यह मार्च निकाला। प्रदर्शनकारियों ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से पैदल मार्च शुरू किया और शहीद स्मारक होते हुए बीजेपी प्रदेश मुख्यालय तक पहुंचा। इस विरोध में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।