पति फहाद अहमद पर भद्दी टिप्पणी करने पर भड़कीं स्वरा भास्कर, सोशल मीडिया यूजर को सुनाई खरी-खोटी

Swara Bhasker: हाल ही में एक सोशल मीडिया यूजर ने स्वरा भास्कर के पति फहाद के लिए अभद्र और जातिवादी शब्दों का इस्तेमाल किया, जिसके बाद अब एक्ट्रेस ने उसे करारा जवाब देकर ट्रोलर की बोलती बंद की है।
पति फहाद अहमद पर भद्दी टिप्पणी करने पर भड़कीं स्वरा भास्कर, सोशल मीडिया यूजर्स को सुनाई खरी-खोटी
स्वरा भास्कर, फहाद अहमद (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Swara Bhaskar Reaction: बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस स्वरा भास्कर अक्सर अपने बेबाक बयानों को लेकर चर्चा में रहती हैं। हालांकि, एक्ट्रेस कई बार टोलर्स के निशाने पर आ जाती हैं। ऐसे में एक बार फिर वह टारगेट बन गई हैं। लेकिन इस बार मामला उनके ऊपर नहीं, बल्कि उनके पति फहाद अहमद पर की गई एक आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर है।

दरअसल, एक यूजर ने स्वरा भास्कर के पति के लिए आपत्तिजनक और भद्दे शब्द बोले, जिससे एक्ट्रेस भड़क गईं और मुंहतोड़ जवाब दिया। यूजर ने स्वरा के पति को 'डोंगरी का छपरी' और 'रेहड़ी-पटरी वाला' बता दिया।

स्वरा भास्कर ने यूजर को सुनाई खरी-खोटी

दरअसल, स्वरा भास्कर इन दिनों पति फहाद अहमद के साथ रियलिटी शो ‘पति पत्नी और पंगा’ में नजर आ रही हैं। शो के कुछ वीडियोज हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुए। इन्हीं में से एक क्लिप देखकर एक यूजर ने स्वरा-फहाद की तुलना परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा से कर दी। यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि "परिणीति चोपड़ा को पीआर के लिए पति को टॉक शोज पर ले जाते देखने के बाद स्वरा भास्कर ने भी बिल्कुल वैसा ही किया। ये अपने डोंगरी के छपरी पति को एक रियलिटी शो में ले गई। पीआर को भूल जाओ, उसका पति डोंगरी के एक स्ट्रीट वेंडर (रेहड़ी-पटरी वाला) जैसा दिख रहा था।"

यह कमेंट पढ़ते ही स्वरा भास्कर भड़क उठीं। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि "ये मूर्ख जो खुद को गौरवान्वित हिंदू और अंबेडकरवादी बताता है, उसे यह नहीं मालूम कि 'छपरी' एक जातिवादी शब्द है। यह उस समुदाय के लिए अपमानजनक है जो छप्पर या फूस की झोपड़ियां बनाता है। और हां, डोंगरी या स्ट्रीट वेंडर होने में कुछ भी गलत नहीं है, लेकिन तुम जातिवादी और कचरा दिमाग वाले हो।"

साल 2023 में कपल ने रचाई थी शादी

स्वरा का यह जवाब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और कई लोगों ने उनकी स्पष्टवादिता की सराहना की। अगर स्वरा और फहाद की लव स्टोरी की बात करें, तो दोनों की मुलाकात मुंबई में हुए एक विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई थी। धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदली और उन्होंने 6 जनवरी 2023 को स्पेशल मैरिज एक्ट, 1954 के तहत शादी कर ली। उसी साल सितंबर में स्वरा ने एक बेटी को जन्म दिया।

एक इंटरव्यू में स्वरा ने स्वीकार किया था कि फहाद से शादी करने को लेकर वह काफी डरी हुई थीं। उनका मानना था कि इस शादी के बाद शायद उन्हें बॉलीवुड पार्टियों में न्योता न मिले। हालांकि, उन्होंने समाज के ताने और व्यक्तिगत डर को दरकिनार कर अपना रिश्ता मजबूत बनाया।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com